: करतलिया बाबा को याद करना संतत्व के एक युग का स्मरण है
Tue, Feb 15, 2022
करतलिया बाबा की 36वीं पुण्यतिथि समारोह शुरू, बुधवार को गणेश पूजन के साथ अखंड श्रीराम नाम संकीर्तन होगा
मां सरयू की विराट दिव्य 5100 फूलबत्ती की सुभव्य आरती, फूल बंगले की झाँकी का किया गया आयोजन
करतलिया बाबा का गुरुवार को होगा षोडशोपचार पूजन अभिषेक के साथ होगा श्रद्धांजलि सभा जुटेंगे रामनगरी के संत धर्माचार्य
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या संतो की सराय कही जाती है। अनेक सिद्ध भजनानंदी संत अपने त्याग तपस्या व साधना से अयोध्या ही नही अपितु पूरे देश में रामनाम की अलख जगाई। ऐसे ही एक सिद्ध संत परमपूज्य करतलिया बाबा हुए। मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित सिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम स्थापित है। पूज्य महाराज जी का 36 वीं पुण्यतिथि समारोह बुधवार को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ शुरु होगा।
करतलिया बाबा को याद करना संतत्व के एक युग का स्मरण है। वे आराध्य में लीनता की मिसाल थे। बुधवार को सरयू के संत तुलसीदासघाट स्थित करतलिया बाबा के आश्रम में उनकी 36वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी और इसी के साथ ही उनकी स्मृति फलक पर होगी।बिहार प्रांत के सहरसा जिले के ग्राम गोसपुर गोडियारी में पैदा हुए बाबा होश संभालते ही रामभक्ति की ओर उन्मुख हुए। उनकी यह वृत्ति गुरु गरभीदास के स्पर्श से और रोशन हुई।
बाल्यावस्था में बाबा ने गृह त्याग कर संतों की जमात के साथ तीर्थाटन शुरू किया। भगवान के सामने करताल बजाते हुए अहर्निश नृत्य के चलते शीघ्र ही वे करतलिया बाबा के नाम से विश्रुत हुए। तीर्थाटन के क्रम में करतलिया बाबा काशी पहुंचे और गंगा तट पर धूनी रमाई। यहां बाबा की ख्याति आम से लेकर विशिष्ट लोगों तक पहुंची। बाबा से प्रभावित होने वालों में धर्म सम्राट की उपाधि से विभूषित करपात्रीजी जैसे संत भी थे। कुछ दशक तक काशी में अखंड नाम जप में लीन रहने के बाद बाबा दैवीप्रेरणा से रामनगरी की ओर उन्मुख हुए और सरयू तट पर धूनी रमाई। यह आजादी के पूर्व का दौर था और बाबा की प्रबल भक्ति एवं त्यागवृत्ति ने तत्कालीन अंग्रेज डिप्टी कलेक्टर को भी प्रभावित किया और उसने खुले आसमान के नीचे तपस्यारत रहने वाले बाबा के लिए एक बड़ी छतरी की व्यवस्था की। यद्यपि बाबा की रुचि आश्रम बनाने में नहीं थी और भजन के अलावा दुनियादारी से उनका सरोकार संतों एवं दीन-हीनों की सेवा तक था। इसके बावजूद भक्तों के अति आग्रह पर बाबा ने आश्रम की स्थापना स्वीकार की और यह आश्रम गहन उपासना एवं सेवा के केंद्र के रूप में स्थापित हुआ। वह सन 1987 की फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा की तिथि थी, जब बाबा ने महाप्रयाण का फैसला सुनाया। शोकाकुल भक्तों के बीच बाबा ने शालिग्राम को सिर से लगाया और तुलसीदल एवं सरयू जल का पान करने के साथ सदा-सर्वदा के लिए अपनी आंखें मूंद लीं। उनकी शिष्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे करतलिया आश्रम के वर्तमान महंत रामदास त्यागी के अनुसार बाबा भले ही स्थूलत: हमारे बीच न हों पर उनकी साधना-सिद्धि की तरंगें अभी भी आश्रम में व्याप्त हैं और एक बड़े आध्यात्मिक परिकर को बराबर प्रेरित करती हैं। इस समारोह में आश्रम से जुड़े हुए पूरे भारत से शिष्य-परिकर सन्त धर्माचार्य मंदिर में आ गये है। यह कार्यक्रम मंदिर के श्री मंहत योगीराज विजयराम दास जी महराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। कार्यकम के प्रथम दिवस आज मंदिर में अंखड़ पाठ का शुरू हो गया है। वही देर शाम पतित पावनी मां सरयू की 5100 बत्ती की भव्य आरती किया गया। आश्रम के युवा महंत बालयोगी बाबा रामदासजी महाराज कहते हैं कि हमारे गुरुजी महान्त विजयरामदासजी महाराज के सानिध्य में 16 फरवरी से यह समारोह श्रीसीतारामनाम संकीर्तन व कलश स्थापना से शुभारम्भ हो गया, जो अनवरत 24 घण्टे आठो याम तक चलेगा। इसी में आज सायं पतित पावनी माँ सरयू की विराट दिव्य 5100 फूलबत्ती की सुभव्य आरती, झाँकी का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में दिल्ली से महंत रामबहादुर दास महंत कन्हैया दास राधेश्याम यादव वाराणसी सहित पूरे देश से संत साधक मौजूद रहेंगे।
: अयोध्या से पवन की होगी ऐतिहासिक जीत: नन्हे मिंया
Mon, Feb 14, 2022
गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बड़े झंडाबरदार नन्हे मिंया ने सपा प्रत्याशी तेजनारायण पाण्डेय के समर्थन में उतरे मैदान में
सुल्तान अंसारी व मोहम्मद इमरान ने पवन का किया स्वागत, गूजा अखिलेश यादव जिंदाबाद का गगनभेदी नारा
सपा प्रत्याशी तेजनारायण पाण्डेय पवन का स्वागत करते नन्हे मिंया, मोहम्मद इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश चुनाव में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। चुनावी बयार कही न कही समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिख रही है। अयोध्या जो राजनीति का केन्द्र हमेशा रही है। अयोध्या से ही भाजपा ने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। अयोध्या जो भाजपा को संजीवनी देती है। वही अयोध्या एक बार फिर करवट लेने जा रही है। अयोध्या विधानसभा चुनाव अपने आप में बेहद खास है। इस विधानसभा को भाजपा का गढ़ माना जाता है। इसी अभेध दुर्ग को पवन की सुनामी ने 2012 के विस चुनाव में उड़ाया था। इसके बाद मोदी लहर में 2017 पुनः भाजपा ने अपना कब्जा कर लिया। इस बार का चुनाव और भी खास हो गया है क्योंकि अयोध्या में भगवान रामलला का दिव्य भव्य मंदिर बन रहा है। वो मंदिर जो कभी भाजपा के लिए संजीवनी बूटी से कम नही था आज वही मंदिर भाजपा के चुनाव में कुछ खाम नही आ रहा है। इस सब के पीछे जनता का अपने मूलभूत सुविधाओं को लेकर जागरूक होना मुख्य वजह है। फिर भी भाजपा, विहिप और आर एस एस संगठन मिलकर मंदिर का रज व प्रसाद घर घर बाटकर मंदिर मुद्दे को भुनाने में लगे है। ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ताओं की फौज राम नगरी के रोड पर उतर गई है। जिसकी अगुवाई खुद सपा प्रत्याशी तेज नारायण पांडे पवन कर रहे हैं पवन की युवा टीम घर-घर दस्तक देख रही है और समाजवादी वित्तीय नीतियों से जन-जन को अवगत करा रही है। पवन के मेहनत को देखकर लोग ये कह रहे है इस बार पवन का चुनाव काफी मजबूत है। पवन के इर्द गिर्द भी भाजपा प्रत्याशी या कोई अन्य प्रत्याशी नजर ही नहीं आ रहे हैं। अयोध्या की गलियां गलियां घर घर पवन की यह दस्तक इस बात की नुमाइंदगी है कि समाजवादी पार्टी इस बार अयोध्या में इतिहास रचने की ओर अग्रसर है। पवन का अयोध्या की जनता स्वागत कर रही है। पवन प्रचार के दौरान जिस घर पर जाते है वहा पहले उनको माला पहनाया जाता है फिर समर्थन की बात होती है। रामनगरी अयोध्या के गंगा जमुनी तहजीब के सबसे बड़े झंडाबरदार समाजसेवी मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया आज सपा प्रत्याशी अयोध्या के लोकप्रिय नेता तेजनारायण पाण्डेय पवन का अपने घर पर जोरदार स्वागत करते हुए समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक जीत के लिए हुंकार भरी।नन्हे मिंया के साथ उनके दोनों पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने पवन का 51 किलों की माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद का गगनभेदी नारा भी लगा।मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया ने कहा अयोध्या की पांचों सीट को जिताने के लिए मै और मेरा पूरा परिवार तन मन धन से लगेगा जिससे सूबे में समाजवादी सरकार बन सके।मोहम्मद इमरान अंसारी व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने कहा कि वो घर घर जाकर समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे जिससे पवन को ऐतिहासिक जीत मिले। इस मौके पर सपा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव,श्रीचंद यादव, रामदेव पहलवान,महंत आनंद दास हनुमानगढ़ी, बालयोगी महंत रामदास, शुऐब खान,अवधेश यादव, छात्र संघ अध्यक्ष आभास कृष्ण कान्हा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
: सपा उम्मीदवार ने क्षेत्र का किया भ्रमण
Sun, Feb 13, 2022
सोहावल-अयोध्या। बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हाजी फिरोज खान गब्बर ने आज बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण किया। नंदीग्राम, रैथुआ, भरतकुंड, पिपरी, नंदरौली, सराय भनौली,खजुराहट, किसानगंज, उमरी पिपरी, रामपुर भगन, गुन्धौर, दशरथपुर चौराहा, पोहपी, काजी सराय, शाहगंज, उम्मरपुर का भ्रमण करके जनता जनार्दन से आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, राम चेत यादव, संजय यादव, जयप्रकाश यादव, चेयरमैन जुग्गीलाल यादव, अजय यादव श्याम, मेवा लाल यादव राम प्रसाद यादव, संजय कुमार निषाद, अशोक वर्मा, अमरनाथ यादव, राम बरन कोरी, जगराम भारतीय, दिलीप पाल विश्वकर्मा, संतोष यादव, माता प्रसाद यादव, शिव शंकर चौहान, सोनू यादव, अमित यादव, राज कुमार कोरी, इंद्रजीत निषाद, हौसला प्रसाद निषाद, गंगाराम वर्मा, अरुण यादव, गोविंद यादव, राम नाथ कोरी आदि मौजूद रहे।