: सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है: श्रीमहंत ज्ञानदास
Fri, May 13, 2022
भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह पर बृजभूषण सिंह ने किया कटाक्ष, कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी...
बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे: बृजभूषण शरण
चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास ने दिया नारा, कहा राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है
राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने पहुंचे अयोध्या सांसद बृजभूषण शरण सिंह, किया ये बड़ा एलान
अयोध्या। अयोध्या में राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह संतों से मुलाकात करने लगातार दो दिन से अयोध्या पहुंचे रहें है। सांसद ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संस्थापक राज ठाकरे के विरोध में संतों के सहयोग का आवाहन किया और अयोध्या के सभी प्रमुख पीठ के संतो से मुलाकात की। बृजभूषण शरण सिंह हनुमानगढ़ी पहुंच हनुमानजी का दर्शन पूजन कर श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। वही पर इकबाल अंसारी से भी मुलाकात की। श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लिया और राज ठाकरे के अयोध्या आगमन के विरोध के बारे में भी जानकारी दी।
अयोध्या के संतों का भी बृजभूषण शरण सिंह को समर्थन मिल रहा है. सांसद ने यह दावा किया कि अगर राज ठाकरे को उत्तर भारतीयों से माफी मांगने में शर्म आ रही है तो वे अयोध्या के प्रमुख संत महंतों से माफी मांग लें और अगर संत समाज ने माफ कर दिया तो मैं उन्हें छोड़ दूंगा।
श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज का आशीर्वाद लेते सांसद बृजभूषण शरण सिंह साथ में इकबाल अंसारी
सासंद बृजभूषण शरण सिंह को आशीर्वाद देते महंत बृजमोहन दास व पुजारी राजकुमार दास
श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह की आवाज देश की आवाज है। उत्तर भारतीय के सम्मान में आज बृजभूषण शरण सिंह मैदान में है। आज अयोध्या ही नही पूरे देश का संत समाज व आम नागरिक सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ खड़े है। राज ठाकरे एक घमड़ी व्यक्ति है। देश हित राज ठाकरे को माफी मांगनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि सांसद बृजभूषण शरण सिंह सूर्यवंशी ये भगवान राम के वंशज है श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज संत समाज के अगुवा है। राज ठाकरे को माफी मांग कर अयोध्या आये और सरयू में स्नान करें। इसके पहले सांसद बृजभूषण शरण सिंह दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर पहुंचे जहां भगवान का दर्शन पूजन किये। इसके बाद चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज व पुजारी राजकुमार दास का आशीर्वाद लिये। महंत बृजमोहन दास महाराज ने इस ऐतिहासिक मुहिम में एक जोरदार नारा दिये राज ठाकरे माफी मांगों अगर अयोध्या आना है तो। नारे को सुन सांसद बृजभूषण शरण सिंह बहुत खुश हुए और कहे महंत बृजमोहन बाबा का आशीर्वाद मिल गया अब जीत उत्तर भारतीय की जरूर होगी। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार और सांसद लल्लू सिंह को बृजभूषण सिंह ने कहा सब कलाकार है न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेंगी, दोनो हमारे बड़े भाई है सब जानते है। राज ठाकरे के अयोध्या आगमन को लेकर लगातार विरोध कर रहे सांसद बृजभूषण शरण। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा शरद पंवार ने भी हमारे समर्थन मे कहा है कि यह मांग जायज है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा बगैर माफी मांगे अयोध्या तो दूर उत्तर प्रदेश में भी नहीं कदम रख पाएंगे राज ठाकरे। कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई। एक ही रास्ता है, उत्तर भारतीयों से माफी मांगो, नहीं मांग सकते हो तो संतो से माफी मांगो।अगर उनसे भी माफी नहीं मांग सकते हो अगर मोदी जी के करीब जाना चाहते हो तो मोदी जी से ही माफी मांग लो। माफी मांग लेंगे से सब कुछ खत्म हो जाएगा। अगर संत क्षमा कर देते हैं तो हम भी उनको माफ कर देंगे। वे संत समाज को साक्षी मानकर माफी मांग लें उसी दिन सब कुछ खत्म हो जाएगा। इस मौके पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत रामप्रसाद दास, महंत बलराम दास, महंत इन्द्रदेव पहलवान, पुजारी हेमंत दास, अंकित दास, अभिषेक दास, अभय दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत महंत व आमजन मौजूद रहें।
: भरत जैसा चरित्र व आचरण हमें जीवन में उतारना चाहिए : रामदिनेशाचार्य
Thu, May 12, 2022
राम महल वैदेही भवन में राज्याभिषेक के साथ श्री रामकथा का हुआ भव्य समापन, भंडारा आज
अयोध्या। रामनगरी के राम महल वैदेही भवन में श्री रामकथा की अमृत वर्षा में संत साधक गोता लगा रहे है। व्यासपीठ से रामकथा की रसधार जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य के श्री मुख से बह रही है। आज रामकथा के समापन सत्र में भरत चरित्र व राम राज्याभिषेक की कथा सुनाते हुए जगद्गुरू जी ने बताया कि भरत ने बड़े भाई भगवान श्रीराम की चरणपादुका को चौदह वर्षों तक उनकी पूजा अर्चना उनका दास बनकर अयोध्या की प्रजा की सेवा की। कथाव्यास ने बताया कि यदि हमारे समाज के लोग श्रीराम चरित मानस का अनुकरण करते हुए जीवन निर्वाह करने की कला सीख ले तो समाज की सभी प्रकार की समस्याओं का निस्तारण अपने आप हो जाएगा। कथा व्यास ने कहा कि भगवान की कथा हमारे समाज को अनुशासन और प्रेम तथा सद्भाव का संदेश देती है। जिन घरों में भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण सहित हमारे देवी देवताओं एवं महापुरुषों की कथाओं का गुणगान होता है उन परिवारों में हमेशा सुख शांति बरसती है। राम लक्ष्मण भरत शत्रु जैसे भाई से हमे सभी गुण सीखना चाहिए और जिस तरह भरत ने अपने चरित्र आचरण और सादगी के साथ राज्य चलाया और प्रजा को सब कुछ दिया उससे हमे सीख लेने की जरूरत है। कथा से पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान नरेश कुमार गर्ग व उनकी धर्मपत्नी कुसुमलता गर्ग ने किया। महोत्सव का संचालन आचार्य रमेश दास शास्त्री व व्यवस्थापक में गौरव दास शास्त्री शिवेंद्र दास शास्त्री रहे। इस मौके पर जय प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश राठौर, सत्य प्रकाश ताम्रकार, उदित नारायण तिवारी, नानक चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा महंत रामजीशरण सहित सैकड़ों संत महंत एवं राम कथा के रसिक गण उपस्थित रहे।
: ऋषिटोला में प्रदूषित पानी की सप्लाई से हुए नाराज: महापौर
Thu, May 12, 2022
कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या से निपटने का दिया निर्देश
अयोध्या। गुरुवार को महापौर रिषीकेश उपाध्याय ने चंद्रशेखर आजाद वार्ड में जनसुविधाओं को परखा। यहां जगह-जगह गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को फटकारा। नाले की पटिया हटवाकर सफाई के कार्य को देखा। उन्हें सफाई व्यवस्थाओं में कई खामियां मिली। महापौर ने वार्ड की अधिकांश गली में गये। लोगों की शिकायतें सुनीं। इस मौके पर लापरवाह अफसरों पर जिम्मेदारी तय करने को कहा। बताया कि गलियों में स्वच्छता को लेकर कर्मचारी लापरवाही बरत रहे है। इनकी जिम्मेदारी तय होगी और कार्यवाही से गुरेज नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़े नाले का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बारिश के पहले हरहाल में नाले काे साफ सुथरा बना दिया जाय। कहा कि ऐसा करने से जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी। अधिकारियों से कहा कि क्षेत्रवासियों को शुद्ध व स्वस्थ वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने इसमें जनसहयाेग का आह्वान किया। वह जीआईसी क्षेत्र व ऋषि टोला गये। वहां के वाटर सप्लाई का जांचा, जो प्रदूषित मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। त्वरित समाधान का निर्देश दिया। कसाबबाड़ा व खिड़की अलीबेग में जलभराव की समस्या की शिकायत मिली। महापौर ने हैंडपंप की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। ऋषिटोला में नाली की टूटी पटिया मिली, जिसे बदलने का निर्देश दिया। यहां नाले के अतिक्रमण को हटाने तथा इस ऐसा करने वालों को नोटिस देने का निर्देश दिया। फतेहगंज क्षेत्र के नाले की साफ सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। जल्द ही यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा। वार्ड का भ्रमण करने वालों में क्षेत्रीय पार्षद मो. फरीद, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त हरीशचंद्र सिंह, गिरीश चंद तिवारी, आरके तिवारी व पार्षद अनिल सिंह मौजूद रहे।