: नकारात्मकता नष्ट होगा तो सकारात्मकता श्रद्धा बढ़ने लगती है:शालनी
Sat, Mar 25, 2023
प्रसिद्ध पीठ हनुमान बाग अपने आराध्य के जन्मोत्सव के लिए सज कर तैयार
महंत जगदीश दास महाराज के सानिध्य में नवाह परायण, राम कथा व बधाइयां हो रहा
अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ हनुमान बाग में राम जन्म महोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। अपने आराध्य के जन्मोत्सव में हर कोई नाच गा रहा है। पूरा मंदिर दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर में वृंदावन से आयी प्रख्यात कथावाचिका व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा कर रही है। व्यासपीठ से शालनी जी ने कहा कि शाश्वत आत्मा में समाई हुई है, कुछ लोग उसे आत्मज्ञान कहते हैं। शरीर में व्याप्त आत्मा अमृत है अर्थात वह कभी मृत नहीं होती। तीर्थ में घूमने से पाप का भार कम होता है, शरीर में पाप अर्थात् ही नकारात्मकता नष्ट होगा तो सकारात्मकता अर्थात् ही श्रद्धा बढ़ने लगती है। उन्होंने कहा कि निरन्तर राम का नाम रटने से कोई पाप कर्म हमारे हाथों नहीं होगा। हमें राम जी को सर्वत्र समान समझना चाहिए, जहाँ कम समझ लिया वहां हम पाप में डूबते हैं।महोत्सव की अध्यक्षता महंत जगदीश दास महाराज कर रहें। कार्यक्रम की देखरेख पुजारी योगेंद्र दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री,गोलू शास्त्री कर रहें है।
: प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना हमारी प्राथमिकता : सूर्य प्रताप शाही
Sat, Mar 25, 2023
सांसद खेल महोत्सव का कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ
अयोध्या। डॉ. भीमराव अम्बेडकर राज्य क्रीड़ा संस्थान मकबरा स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीपप्रज्जवलन के माध्यम से किया। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि खेलकूद शरीर को पुष्ट व मन को प्रसन्न तथा उत्साहित बनाये रखते है। इससे नियम के पालन व अनुशासन, प्रतिष्पर्धा, व परिश्रम का भाव विकसित होता है जो बच्चों को अपना लक्ष्य हासिल करने में उपयोगी साबित होता है। प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। सासंद लल्लू सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्लाकों में 11 जनवरी से 18 फरवरी तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले विजेता तथा उपविजेता टीमें इस महोत्सव में प्रतिभाग कर रही है।
वहीं इस दौरान हुई प्रतियोगिताओं में क्रिकेट बालिका वर्ग में एडवांस क्लब ने ओम क्लब को पराजित किया। वहीं एक अन्य मुकाबले में टीवीसीए ने सुपर क्लब को 6 विकेट से पराजित किया। कबड्डी में अमानीगंज विजेता व पूरे डेलई ब्लाक उपविजेता, बनीकोडर ब्लाक विजेता व अमानीगंज उपविजेता, मसौधा ब्लाक विजेता व बीकापुर उपविजेता, बीकापुर विजेता च रुदौली ब्लाक उपविजेता, मवई ब्लाक विजेता व मिल्कीपुर उपविजेता के बीच खेला गया। खोखों बालक वर्ग में पूरे डेलई व अमानीगंज के बीच तथा बालिका वर्ग में अमानीगंज व मसौधा के बीच हुआ। 1500 मीटर दौड़ में राकेश यादव प्रथम, गोलू मौर्या द्वितीय तथा राकेश तृतीय आये। इस अवसर पर बावन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, महंत राजूदास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिले के प्रभारी पद्मसेन चौधरी, आयोजन समिति के अध्यक्ष डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, ओम प्रकाश सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, शिक्षक नेता विश्वनाथ सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, संजय शर्मा, अनूप दूबे, धर्मेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
: शूटिंग प्रतियोगिता में डा. डीआर भुवन को अब तक मिले 28 मेडल
Sat, Mar 25, 2023
चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में
अयोध्या मंडल के खिलाड़ी अव्वल
अयोध्या। चार दिवसीय हुई शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के खिलाड़ी अव्वल, राइफल क्लब मेरठ में प्रशासन की तरफ से हुई ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता द्रोणाचार्य शूटिंग राइफल क्लब मेरठ में अयोध्या से खेलने गए खिलाड़ियों को 19 मेडल प्राप्त हुए जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग से 6 मेंडल व डॉक्टर सहित अन्य को मिले 13 मेडल, प्रतियोगिता में सीनियर कैटेगरी में डॉक्टर डीआर भुवन को दो मेडल प्राप्त हुए हैं डॉक्टर डीआर भुवन को शूटिंग प्रतियोगिता में अब तक 28 मेडल मिल चुके हैं,वही सीओ सदर डॉ राजेश तिवारी , ध्रुव सिंह,जीआरपी सीओ धर्मेंद्र यादव, महिला आरक्षी नीलू शर्मा को 2 मेडल ,डॉ महेंद्र सिंह विष्णु,जैनुल आबदीन खान, शेर बहादुर, वंशिका चौधरी, अनुराधा ओझा को मेडल मिले हैं, एसपी सिटी मधुबन सिंह के साथ 8 डिप्टी एसपी ने भवदीय शूटिंग रेंज में जीते हुए प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उन्हें बधाई दी , इस मौके पर डॉक्टर भुवन ने कहा कि मेरठ में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में मुझे अबकी बार 2 मेडल प्राप्त हुए हैं मैं अब तक 28 मेडल शूटिंग प्रतियोगिता में जीत चुका हूं, इसका मैं पूरा श्रेय अपने मंडल कोच सनी वर्मा को देता हूं।