: जिसका मन काबू में नहीं उसकी भक्ति किसी काम की नही: साक्षी गोपाल
Fri, Feb 24, 2023
हनुमान बाग मंदिर में सौकड़ों वैदिक आचार्यों का भंडारा शनिवार को
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग मंदिर में इन दिनों व्यासपीठ से श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा की अमृत वर्षा साक्षी गोपाल दास कर रहें हैं। यह महोत्सव हनुमान बाग के भजनानंदी संत महंत जगदीश दास महाराज के अध्यक्षता में हो रहा है। कथा के पंचम दिवस साक्षी गोपाल दास ने कहा कि आप उन लोगों को मिलते हैं जो दीन हीन हो कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं उनको आप मिलते हैं जो अपने पद का, अपने धन का, अपने सौंदर्य के मद में डूब जाता है उसको आप नहीं मिलते हो जब तक हमारे ह्रदय इन उपाधियों से छुटकारा नहीं पा लेता तब तक हमारा ह्रदय शुद्ध नहीं होगा और जब तक ह्रदय शुद्ध नहीं होगा तब तक हमे भगवान मिलने वाले नहीं है। श्रील रूप गोस्वामी जी कहते हैं कि जब व्यक्ति अपने हृदय को शुद्ध कर लेगा विनम्रता से तो कही जाकर शुद्ध ह्रदय में भक्ति पैदा होगी
जिस प्रकार सत्संग सुनने के लिए हम अपनी चप्पल जूते बाहर उतार कर आते हैं उसी प्रकार अपने जीवन में भक्ति पाने के लिए हमें अपने सारे पद प्रतिष्ठ सभी उपाधियों को जीवन से उतार देना चाहिए। जब तक हम भगवान की प्रसन्नता के लिए कार्य नहीं करेंगे तब तक हमे भगवान मिलने वाले नहीं। रूप गोस्वामी जी कहते हैं कि भगवान को प्राप्त करने का एकमात्र मूल्य है अपने हृदय को भगवान को पाने की उत्कंठा मैं लगाना हमें अपने हृदय में भगवान को पाने की उत्कंठा होनी चाहिए। जब तक उत्कंठा नहीं होगी तब तक भगवान मिलने वाले नहीं है। ज्ञान के बलबूते पर हम भगवान को नहीं पा नही सकते। जो दशरथ जी थे वह ज्ञान स्वरूप थे और कौशल्या माताजी भक्ति स्वरूप थीं। भगवान जब भी कभी किसी को मिलेंगे तो वह केवल भक्ति के माध्यम से ही मिलेंगे। उन्होंने कहा कि भगवान को भक्ति बहुत प्रिय है भक्ति और भगवान में कोई अंतर नहीं है। जिस जीव आत्मा के जीवन में भक्ति आ गई फिर भगवान बिना बुलाए अपने आप आ जाएंगे। जिसने अपने मन को अपने वश में कर लिया उसका जीव का मन उस जीवात्मा का सबसे बड़ा मित्र है और जिसका मन काबू में नहीं है उस जीव का मन उस जीव आत्मा का सबसे बड़ा शत्रु है। हमने किसी भी तरह से समझा-बुझाकर अपने मन को भगवान की भक्ति में लगाना है अगर हम आपना मन नहीं लगा सके तो हमारा जीवन व्यर्थ है। मेरे अलावा तुमरहे मन को समझने वाला और कोई नहीं है। इसलिए तुम अपने मन मुझ में लगाओ अगर तूने अपना मन मुझ में लगा दिया तो मैं तुम्हारे मन को अपने मस्तक पर धारण कर लूंगा और जब मैं नाचुगा तब तुम्हरा मन भी नाचे गा।कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है। इस मौके पर राजरानी, चरणदास, ममता अग्रवाल,विनोद अग्रवाल, गीता शर्मा ,राजीव मोहन ने दीप प्रज्वलित कर और प्रभु जी को माल्यार्पण करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
: दर्शन भवन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा
Fri, Feb 24, 2023
मां सरयू को विधिविधान पूर्वक अर्पित की गई चुनरी
दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव का छलक रहा उल्लास
अयोध्या। जानकीघाट स्थित रामानंद जी का मंदिर दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव के क्रम में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से निकलकर सरयू तट पर पहुंची जहां मां सरयू को विधिविधान पूर्वक चुनरी अर्पित की गई।दर्शन भवन में प्राकट्योत्सव का उल्लास छलक रहा है।
प्राकट्योत्सव के दूसरे दिन गुरूवार को सुबह श्री विश्वनाथ गाै सेवा मंदिर में भक्ताें द्वारा सामूहिक रूप से गाै माता का पूजन-अर्चन किया गया। उसके बाद दर्शन भवन मंदिर से महंत डॉ. ममता शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में गाजे-बाजे व हाथी-घाेड़ा संग दिव्य और भव्य शाेभायात्रा निकाली गई। जाे पूरी रामनगरी में काैतहूल का विषय बनी रही। मयूर नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ा दी। महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सरयू तट पहुंची, जहां मां सरयू को वैदिक मंत्रोच्चारों के मध्य चुनरी अर्पित की गई। अनुष्ठानों की कड़ी में गौ माता का पूजन भी हुआ। संध्याकाल में मंदिर में विराजमान नर्वदेश्वर भगवान की भस्म आरती की गई। देर रात में ठाकुर जी व जानकी जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। बताया कि प्राकट्योत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। शाेभायात्रा में प्रिया प्रीतम केलिकुंज पीठाधीश्वर महंत रामगाेविंद शरण, शुकदेव दास, विजय कुमार, सुप्रीमकोर्ट अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह पटना, राजगाेपाल चाैधरी व मीनाक्षी चाैधरी हैदराबाद, गीता झालानी जयपुर, अमरनाथ पांडेय कुशीनगर, इंदुबाला सिन्हा मुजफ्फरपुर, डॉ. कर्नल सिंह बिहार आदि समेत बड़ी संख्या में संत-महंत, भक्तगण शामिल रहे।
: हिंदूधाम में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ 24 फरवरी से
Thu, Feb 23, 2023
25 से 3 मार्च तक सांय 4 से 7 तक वशिष्ठ पीठाधीश्वर राम विलास वेदांती महाराज के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की होगी अमृत वर्षा
अयोध्या। श्री राम नगरी के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग नया घाट पर स्थित हिंदूधाम वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मर्षि राम विलास वेदांती महाराज के द्वारा 24 फरवरी से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ की अमृतमयी वर्षा होगी। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन गोता लगाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन श्री महाराज जी के शिष्य वशिष्ठ पीठाधीश्वर महंत डॉ राघवेश दास वेदान्ती महाराज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च तक चलेगा। जिसमें 24 फरवरी को सायं 3 बजे सरयू तट से कार्यक्रम स्थल हिन्दूधाम पंचकोसी परिक्रमा मार्ग नया घाट अयोध्या तक निकाली जायेगी और 25 फरवरी से 3 मार्च तक सांय 4 से 7 गुरुदेव भगवान के द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएंगी कार्यक्रम का समापन हवन पूजन के साथ 4 मार्च को होगा।