Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

संतों के सानिध्य में 6 दिवसीय आयोजन सम्पन्न, कथा व रासलीला ने भक्तों को किया भावविभोर

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान मैथिलीरमण राम का 13वां प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया

बमबम यादव

Fri, Feb 24, 2023

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह वेद मंदिर पहुंच साकेतवासी महंत रामकुमार दास की मूर्ति पर माल्यार्पण कर संतो का किया अभिनन्दन

प्राकट्य महाेत्सव में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी सम्मिलित हुए, भगवान श्रीमैथिलीरमण राम का पूजन-अर्चन कर उनके प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित की

अयाेध्या। प्रसिद्ध पीठ श्रीरामाश्रम, रामकाेट में विराजमान भगवान मैथिलीरमण राम का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। यह भगवान का 13वां प्राकट्य महाेत्सव था। महाेत्सव काे पीठ के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती महाराज ने सानिध्यता प्रदान किया। प्राकट्य महाेत्सव में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने भगवान श्रीमैथिलीरमण राम का पूजन-अर्चन कर उनके प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा निवेदित किया। उत्सव से मंदिर प्रांगण आहलादित व उल्लासित नजर आया। पूरा माहाैल भक्तिमय वातावरण रंगा रहा, जिसमें भक्तगण सराबाेर हाेकर गाेता लगा रहे थे। भक्तों ने ठाकुरजी के प्राकट्योत्सव में शामिल होकर अपना जीवन धन्य बनाया। सर्वप्रथम शुक्रवार प्रात:काल  मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीमैथिलीरमण राम  का वैदिक मंत्राेच्चार संग पंचामृत और सुगंधित औषधियों से अभिषेक-पूजन हुआ। उसके बाद ठाकुरजी काे नवीन वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात विविध व्यंजनों का भाेग लगाकर महाआरती उतारी। फिर संत-महंत और भक्तगणों काे भगवान के पाटाेत्सव का प्रसाद ग्रहण कराया गया। इस माैके पर काफी संख्या में संत-महंत, भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले आचार्य शेषनारायण के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों ने स्वस्ति वाचन कर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती महाराज ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्रीमैथिलीरमण राम का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गया। यह भगवान का 13वां पाटाेत्सव रहा। राजाेपचार विधि से ठाकुरजी का पूजन हुआ। सुबह वैदिक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्राेच्चार संग पंचामृत और सुगंधित औषधियों से भगवान का अभिषेक-पूजन किया गया। तत्पश्चात नवीन वस्त्र धारण कराकर भव्य श्रृंगार किया। उसके बाद भाेग लगा ठाकुरजी की दिव्य आरती उतारी। महाेत्सव में मंदिर से जुड़े हुए संत-महंत व भक्तगण सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने अपना जीवन कृतार्थ किया। प्राकट्योत्सव पर महंत बलराम दास हनुमानगढ़ी, चित्रकुटी मंदिर महंत उत्तम दास महात्यागी, स्वामी गयाशरण, पहलवान घनश्याम दास, स्वामीनाथ सिंह, अमरजीत सिंह काका, साेनू सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, प्रियेश दास, लालू सिंह, श्रीनाथ मिश्र, अखिलेश पांडेय समेत अन्य माैजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें