: 2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अवधेश प्रसाद
Sat, Jul 26, 2025
2027 में सपा की बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार : अवधेश प्रसादसंविधान की रक्षा के लिए पीडीए के लोगों को होना होगा एकजुट : मिठाई लाल भारतीसमाजवादी पार्टी के पीडीए महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाबअयोध्या। शनिवार को संविधान मान स्तंभ दिवस व आरक्षण दिवस के अवसर पर रामनगरी अयोध्या के फॉर एवर लॉन में समाजवादी पार्टी द्वारा ऐतिहासिक पीडीए महासम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की धरती पर आयोजित पीडीए सम्मेलन में उपस्थित अपार ऐतिहासिक जनसमूह इस बात का संकेत है 2027 के चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब भारतीय संविधान पर खतरा है और आरक्षण पर खतरा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए चाहे जो कुर्बानी देनी पड़ेगी समाजवादी पार्टी के लोग तैयार हैं और बाबा साहब के संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। पीडीए केवल सत्ता परिवर्तन के लिए ही नहीं पीडीए व्यवस्था परिवर्तन के लिए है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि कावड़ यात्रा नई नहीं बहुत पुरानी परंपरा है। समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में भी शानदार तरीके से कावड़ यात्रा निकलती थी। मुस्लिम समाज के लोग कावड़ यात्रा पर फूल बरसाते थे। मुसलमान स्टाल लगाकर कावड़ियों को पानी पिलाते थे। आज भाजपा सरकार चाह रही है कावड़ यात्रा मार्ग में मुसलमानो की दुकान ना रहे। भाजपा नफरत का बीज बो रही है, यह देश सभी का है, हिंदुओं का भी है मुसलमानो का भी है,इस देश की आजादी के लिए सभी ने अपना खून बहाया है। सभी ने यातनाएं सही है, फैजाबाद की जेल में अशफाक उल्ला खान को फांसी दी गई थी। कावड़ यात्रा को लेकर भाजपा नफरत का बीज बो रही है। आज भाजपा सरकार में पीडीए के लोगों पर जुल्म अत्याचार कर रही है और अगर पीडीए के लोगों का सबसे बड़ा नुकसान किसी की सरकार में हुआ है तो भाजपा की सरकार में हुआ है। भाजपा को सत्ता से हटा कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई होगी। पीडीए सम्मेलन ऐसे वक्त पर हो रहा है जब थाने व तहसील में लूट मची हुई,भ्रष्टाचार पर है, आने वाले पंचायत के चुनाव में पीडीए के लोगों की बड़ी भागीदारी होगी।आज अयोध्या में किसानों व्यापारियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज में नफरत का बीज हो रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है संविधान की रक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाना होगा और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारी व जनता जनार्दन का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि संविधान मान स्तंभ दिवस के दिन हम सभी को इस बात का संकल्प लेकर जाना होगा कि आने वाले 2027 के चुनाव में अयोध्या की सभी सीटों की जीत के साथ प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व मंत्री पवन पांडेय, अजीत प्रसाद,अब्बास अली जैदी उर्फ़ रुश्दी मियां, फिरोज़ खान गब्बर,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता,कार्यकर्ता, के अलावा हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
: महा रुद्राभिषेक : हर-हर महादेव के निनाद से गूंज उठी रामनगरी
Sat, Jul 26, 2025
महा रुद्राभिषेक : हर-हर महादेव के निनाद से गूंज उठी रामनगरी
वशिष्ठ फाउंडेशन ने आयोजित किया सामूहिक रुद्राभिषेक
अनुसूचित वर्ग की एक हजार महिलाओं ने किया शिवपूजन
अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या शनिवार को हर-हर महादेव की उद्घोष से गूंज उठी। मौका था टेढ़ी बाजार तिराहे पर स्थित अरुंधति मल्टीलेवल पार्किंग परिसर में आयोजित सामूहिक रुद्राभिषेक का, जिसका आयोजन किया था वशिष्ठ फाउंडेशन ने। यहां पिछड़ी-अनुसूचित जाति की महिलाएं रहीं या अगड़ी जाति की, सभी एक साथ इस तरह पंक्तिबद्ध हुईं, जैसे सनातन संस्कृति में भेदभाव को हमेशा के लिए विदा कर रही हों। अद्भुत, अकल्पनीय दृश्य! सनातन संस्कृति की एकता का पर्याय दिख रहा था।
सुबह के 9ः00 बजे अयोध्या के मल्टी स्टोरी पार्किंग में सनातन संस्कृति के उद्भव का नजारा प्रस्तुत हो रहा था। यहां लगभग एक हजार विभिन्न वर्ग की महिलाएं और चुनिंदा पुरुष इकट्ठा थे। सभी का वशिष्ठ फाउंडेशन की महासचिव श्रीमती राजलक्ष्मी तिवारी ने महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी के साथ स्वागत किया और उन्हें पंक्तिबद्ध बैठाकर पार्थिव रुद्राभिषेक के लिए पूजन सामग्री उपलब्ध कराई।
इस मौके पर महापौर ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए सनातन संस्कृति को कमजोर करने की साजिश निरंतर रची जा रही है, ऐसे में शिव की आराधना से लोगों में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग राम के हैं। शिव सभी के आराध्य। इसलिए सभी को शिव पूजन कर बच्चों में सदाचार एवं शिक्षा के प्रति ललक पैदा करनी चाहिए। शिव ही सत्य है। सनातन है।
फाउंडेशन की महासचिव राजलक्ष्मी तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन के माध्यम से हम ऐसे लोगों को खोज कर उनके घरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश कर रहे हैं, जो किन्हीं कारण से हिंदू पूजन पद्धति से विमुख हो रहे हैं। अगर लोग घरों में राम एवं शिव की पूजा करेंगे, बच्चों को सदाचार सिखाएंगे तो उनका बुढ़ापा संवरेगा, क्योंकि केवल हिंदू धर्म में ही माता-पिता को ईश्वर के समान माना गया है और उनकी पूजा करने के लिए प्रेरित किया गया है।
इसके बाद आचार्य शिवेंद्र एवं उनके सहयोगी आचार्य रामजी, आचार्य अमित पांडे, आचार्य हिमांशु, इंद्रजीत शुक्ल आदि की अगुवाई में पूजन की प्रक्रिया शुरू हुई। दो दर्जन बटुक ब्राह्मण उनकी सहायता कर रहे थे। रुद्राभिषेक के दौरान शास्त्रीय संगीत की पताका भी फहरा रही थी। आयोजन में पार्षद रमाशंकर निषाद, दिनेश पांडेय, दीपक चौधरी, आभा सिंह, अनीता दुबे, भीखापुर की वीरमति, कुशमाहा की पुष्पा व अन्नू, आशापुर की इंद्रावती, सहनवा की किस्मता, मीरापुर की सीमा, चांदपुर की श्यामकली, दरगाह बगिया की रुकमा देवी, मक्कापुर की रेनू, पिपरी की मंजू निषाद, चांदपुर की बिट्टू वाल्मीकि, हर्ष निषाद आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को साड़ी एवं श्रृंगार सामग्री भेंट की गई एवं सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
: संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस जैसे गम्भीर मुद्दे से भटके सपाई
Sat, Jul 26, 2025
संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस जैसे गम्भीर मुद्दे से भटके सपाईपीडीए के नाम पर शक्ति प्रदर्शन तक सीमित रहा सपा का कार्यक्रमअव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा कार्यक्रम, गुटबाजी चरम पर, 2027 साबित होगा सफेद हाथीमंच पर रहा अव्यवस्थाओं का बोलबाला, कार्यकर्ता अफरातफरी की भेंट चढ़ेअयोध्या। एक तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार पीडीए का दम भरते हुए 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सत्ता में वापसी का संघर्ष कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ खुद उनके नेता ही उनके स्वप्न का पलीता लगाने में जुटे हुए हैं। ऐसा ही कुछ नजारा आज संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस के अवसर पर पीडीए आयोजित जनपद अयोध्या की फारेवर लान का कार्यक्रम था। जहां पर लग रहा था कि आज टिकटों का बंटवारा होने वाला है शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी है थी। ना किसी को संविधान पर चर्चा से लेना देना न आरक्षण पर चर्चा और ना ही पीडीए से लेनादेना है। सिर्फ अपने नेता व अपना जिंदाबाद लगाने मे समर्थकों की होड़ लगी लगी थी। जो कार्यकर्ता आ रहे थे वह इस कदर गुटबाजी में मशगूल थे कि वह अपने ही नेता का जिंदाबाद लगा रहे थे उनको ना अखिलेश यादव से लेना है ना समाजवादी पार्टी से लेना है ऐसे में सफेद हाथी साबित हो रहा है आने वाला 2027 का विधानसभा चुनाव। सपा में जिला नेतृत्व से लेकर सारी कमेटियां सिर्फ जेब की साबित हो रही है। ऐसे में बड़ी कठिन है डगर सत्ता में वापसी की। ये आलम तब है जब सपा मुखिया दिन रात परिश्रम करके पीडीए की धार देने में जुटे है वह लगातार अपने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करने में लगे हुए हैं। उसी का ठीक उल्टा अयोध्या जिले में दिखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी अयोध्या में गुटबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। आज के कार्यक्रम में मंच से ही नेता एकदूसरे को इशारे इशारे में धमका रहें थे। वो भी तक सब चुनावी वर्ष शुरु होने को है। कुछ कट्टर सपा नेता नाम न छापने की शर्त पर बतायें कि कार्यकर्ता अफरातफरी की भेंट चढ़ गयें कोई नेता कार्यकर्ताओं की हालचाल लेने वाला नहीं था।