: अति प्राचीन छोटी कुटिया मंदिर में किराएदार कर रखें है जबरिया कब्जा
Thu, Jul 31, 2025
अति प्राचीन छोटी कुटिया मंदिर में किराएदार कर रखें है जबरिया कब्जा
जर्जर है मठ मंदिर, हो सकती है अप्रिय घटना प्रशासन घृतराष्ट की भूमिका में बंद किये है आंखमंदिर के महंत चाहते है दिव्य भव्य मंदिर का हो निर्माण, बाहर से आने वालों रामभक्तों की हो सेवाअयोध्या धाम जर्जर मठ मंदिरों को नगर निगम प्रशासन ने जारी कर रखा है नोटिस, नही हो रहा कोई कार्यवाहीअयोध्या। प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या प्राचीनतम नगरों में से एक है और अभी भी यहां सैकड़ों हजारों वर्ष पुराने मंदिर और भवन जो जर्जर स्थिति में है, और जैसी बरसात पिछले दो दिनों से हो रही है वह कभी भी गिर सकते हैं, नगर निगम प्रत्येक वर्ष सावन मेला के पहले लिस्ट भी जारी करता है, मकान मालिकों और मंदिर के महंतों को नोटिस भी दी जाती है लेकिन कार्यवाही नहीं होती कहीं मंदिर के महंत और किराएदार का विवाद चल रहा है कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन है तो कहीं मकान मालिक और किराएदार का झगड़ा चल रहा है उनका भी मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन जब स्वर्ग द्वार स्थित यादव मंदिर की घटना घटती है मंदिर भर भर के गिर जाता है तब कोई भी व्यक्ति सामने नहीं आता ऐसे में जब राम मंदिर का निर्माण हो गया है प्रत्येक दिन लाखों श्रद्धालु अयोध्या धाम आते हैं, सावन मेला में तो यह संख्या और बढ़ जाती है फिर नगर निगम कोई ऐसा रास्ता क्यों नहीं निकलता जिससे अयोध्या के जर्जर मंदिरों मकान से मुक्ति मिले और आने वाले श्रद्धालुओं को खतरे से बचाया जा सके।
आपको बताते हैं अगर आप खुली निगाह से देखेंगे तो राम पथ से जैसे ही मणि रामदास छावनी की तरफ मुड़ेंगे सड़क के दोनों तरफ जर्जर मकान ही दिखाई देंगे यह एरिया प्रमोद बन में आता है और यह वह सड़क है जो बीच से सीधे मणि रामदास छावनी और बाईपास को जोड़ती इस पर भीड़ का दबाव तब बढ़ जाता है जब लता मंगेशकर चौक से श्री राम पथ रोक दिया जाता है श्रद्धालुओं को लेकर के ई-रिक्शा सैकड़ो की संख्या में आते हैं और बाईपास से दूरी कम होने के कारण और प्रसिद्ध पीठ मणिरामदास छावनी में चार धाम मंदिर, वाल्मीकि भवन का भी दर्शन हो जाता है इसका उपयोग लोग पैदल भी करते हैं।सर्वाधिक जर्जर मंदिर व भवन स्वर्गद्वार मुहल्ले में हैं। इनके अलावा राम की पैड़ी, नयाघाट, देवकाली, तुलसीबाड़ी, कजियाना व अन्य मुहल्ले हैं। अधिकांश भवन व मंदिर रख-रखाव न होने के कारण जर्जर हो चुके हैँ। मालिकाना या किराएदारी के विवाद भी हैं। ज्यादातर भवनों को लेकर मुकदमेबाजी चल रही है। इन भवनों में रहने वाले बेहद कम किराए पर हैं। यही वजह कि वे जान का खतरा होने के बावजूद इन भवनों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। इतने कम किराए पर अन्यत्र मकान मिलना भी संभव नहीं है। प्रमोद वन स्थित छोटी कुटिया मंदिर है जो अति प्राचीन है उस मंदिर में किराएदार जबरिया कब्जा कर रखे है। मंदिर के महंत चाहते है दिव्य भव्य मंदिर का निर्माण हो सके और बाहर से आने वालों रामभक्तों की सेवा हो सके। पर ये किराएदार है कि भवन खाली करने को तैयार नही है। भवन पूरा जर्जर है कभी भी गिर सकता है,कोई अप्रिय घटना हो सकती है। प्रशासन घृतराष्ट की भूमिका में आंख बंद किये हुए है।
: मित्रता में त्याग और समर्पण होना चाहिए: डा राघवाचार्य
Wed, Jul 30, 2025
मित्रता में त्याग और समर्पण होना चाहिए: डा राघवाचार्यरामलला सदन देवस्थानम में बह रही भागवत कथा की रसधार,व्यासपीठ से कथा का रसास्वादन करा रहें जगद्गुरू रामानुजाचार्यअयोध्या। रामलला सदन देवस्थानम पर इन दिनों श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की अमृत वर्षा हो रही है। जिसमें व्यासपीठ से भागवत कथा की अमृत वर्षा प्रख्यात कथावाचक रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य महाराज कर रहे है। यह महोत्सव मंदिर में भगवान के पवित्रोत्सव व झूलनोत्सव के पावन अवसर पर हो रहा है। कथा के छटवें दिवस पर कथा में सुदामा व परमात्मा श्री कृष्ण की मित्रता की कथा सुनाते हुए कथा व्यास स्वामीजी ने कहा कि यदि मित्रता करना सीखना है तो हमें सुदामा की त्याग और परमात्मा के समर्पण की कथा अवश्य सुनना चाहिए। मित्रता निस्वार्थ व निष्काम भाव से करना चाहिए। मित्रता में जहां स्वार्थ आता है वहां मित्रता मित्रता नहीं रह जाती। बल्कि एक स्वार्थ से परिपूर्ण संबंध बन करके रह जाता है। उन्होंने कहा कि मित्रता में त्याग और समर्पण अत्यधिक आवश्यक है एक तरफ जहां सुदामा अत्यंत गरीब होते हुए भी परमात्मा श्री कृष्ण से स्वार्थ नहीं रखता है जबकि सुदामा परमात्मा श्री कृष्ण का बालसखा है। वहीं दूसरी ओर परमात्मा श्री कृष्ण जब सुदामा जी को अपने पास आया हुआ देखते हैं तो मित्र को किसी भी प्रकार की ग्लानि न हो यह ध्यान रखते हुए सुदामा के दिए हुए चावल अत्यंत प्रेम के साथ खाते हैं और अपना सर्वस्व सुदामा के लिए समर्पित कर देते हैं। कथाव्यासजी ने कहा कि जहां पर त्याग और समर्पण की भावना है मित्रता वही है और मित्रता का असली स्वरूप भी यही है। कार्यक्रम में रामलला सदन देवस्थानम से जुडे शिष्य परिकर मौजूद रहे।
: जो भगवान श्री कृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है वह अभ्युदय हो जाता है: रामानुजाचार्य
Wed, Jul 30, 2025
जो भगवान श्री कृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है वह अभ्युदय हो जाता है: रामानुजाचार्यनंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हुआ रामलला सदन देवस्थानमअयोध्या। श्रीधाम अयोध्या के रामजन्मभूमि स्थित ऐसा मंदिर जहां भगवान समेत उनके अनुजों का नामकरण संस्कार हुआ था उस प्रसिद्ध पीठ श्री रामलला सदन देवस्थानम में इन दिनों झूलनोत्सव का उल्लाह छाया हुआ है। झूलनोत्सव के पावन अवसर पर मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज कर रहें है। कथा के पंचम दिवस पर रामलला सदन नंदगांव बरसाना हो गया मौका था श्रीमद् भागवत कथा का। व्यास पीठ से रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य डॉ स्वामी राघवाचार्य महाराज ने जैसे ही भगवान कृष्ण के जन्म के अद्भुत प्रसंग की व्याख्या की और कहां कि इस पावन धराधाम पर भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ पूरा परिसर नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के जयकारे से गुंजायमान हो उठा, भक्तगण मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। कथा में पंचम दिवस में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।
जगद्गुरु महाराज ने भगवान योग योगेश्वर श्री कृष्ण के जन्म की कथा का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि जो प्राणी अपने आराधना के श्रद्धा पुष्प भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करता है,अर्थात् जो श्रीकृष्ण की शरणागति प्राप्त करता है,वह सदा अभ्युदय पूर्ण जीवन जीकर मुक्ति का अधिकारी बनता है तथा उसके रोग, शोक, दुःख, द्ररिदता एवं विपदाओं का हरण हो जाता है।श्री महाराज जी ने बताया कि श्रीमद्भागवत मे भगवान ने कहा कि जब मनुष्य में अहम आ जाएं उसको मेरा दर्शन नहीं हो सकता, जिसका मन निश्चल होता है निष्पाप होता है सरल होता है और भाव से सब कुछ समर्पित कर देता है उसके लिए मेरी प्रति कठिन नहीं है।
श्री महाराज जी ने बताया कि ईश्वरीय प्रेम के बिना मानवीय जीवन का कल्याण नहीं हो सकता और व्यासपीठ से महाराज जी जैसे ही भगवान पारब्रह्म परमेश्वर श्री कृष्ण भगवान के जन्म की कथा कहने लगे और कहा कि प्रभु कारागार में अवतार ले लिए पूरा रामलला सदन मंदिर भगवान कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा और चारों ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे से गुंजायमान होने लगा उपस्थित सभी लोग भाव विभोर होकर के नाचने लगे ऐसा विहंगम दृश्य देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए और भगवान कृष्ण की आरती गाने लगे।कथा शुभारंभ के पहले व्यासपीठ का पूजन यजमान ओमप्रकाश जी ने सपरिवार किया। कथा के विश्राम बेला में पुनः आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण किया गया। कथा में राजेश मिश्रा, रमेश मिश्रा सिब्बू, राघवेंद्र अप्पू, मनोज तिवारी, संगीतकार अवधेश जी सहित बड़ी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहें।