: किसान नेता राकेश टिकैत के बयान पर भड़के हनुमानगढ़ी के नागा साधु संत
Sat, Jun 3, 2023
राकेश टिकैत खुद एक दलाल हैं, देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते है: महंत संजय दास
प्रेसवार्ता कर सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बताया निर्दोष, कहा पूरा देश जानता है कौन लोग इस विरोध को सुनियोजित तरीके से दे रहें अंजाम
अयोध्या। अयोध्या दौरे पर हनुमानगढ़ी हनुमान लला का दर्शन पूजन के उपरांत किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अयोध्या के संतो को यौन शोषण का आरोप झेल रहे कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर बयान दिया कि अयोध्या के संत महंत रेपिस्ट का सहयोग कर रहे है इसी बयान पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के संतों ने विरोध प्रकट करते हुए प्रेस से मुखातिब हुए और कहा कि राकेश टिकैत खुद एक दलाल हैं और देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहते है। श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत हरिद्वारी पट्टी हनुमानगढ़ी के महंत मुरली दास महाराज ने कहा कि बृजभूषण सिंह बचपन से अयोध्या से जुड़े रहे उनके चरित्र पर कोई आरोप नहीं लगाया जा सकता।
हनुमानगढ़ी के श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत खुद देश विरोधी गतिविधियों में लगे रहते हैं और किसी दलाल से कम नहीं है जहां भी उन्हें मौका मिलता है वह अपने काम में लगे रहते है। उन्होंने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के ऊपर आरोप लगा है इससे किसी को दोषी करार नहीं दिया जा सकता किस आधार पर टिकैत ने संतो के ऊपर आरोप लगाया है कि वह रेपिस्ट का साथ दे रहे है। राकेश टिकैत ने जो संतों के ऊपर आरोप लगाया है संत बृजभूषण शरण सिंह को बहुत ही नजदीक से जानते हैं और संत कभी गलत कदम नहीं उठाते यह दलाली का काम राकेश टिकैत लोग करते है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है की कौन लोग इस विरोध को सुनियोजित तरीके से अंजाम दे रहे हैं
हनुमानगढ़ी के महंत बलराम दास महाराज ने कहा कि जितना काम कुश्ती के लिए बृजभूषण शरण सिंह ने 2012 से अब तक किया है किसी ने नहीं किया था। यही पहलवान 2022 के पहले गुणगान करते नहीं थकते थे। मैं चैलेंज करता हूं कि अगर जितने पहलवान धरने पर बैठे हैं नेशनल और ओलंपिक में गोल्ड मेडल लेकर के आए मैं एक करोड़ रुपया इनाम दूंगा। उन्होंने कहा कि कुश्ती में बदलाव से पूरे देश को फायदा हुआ और सभी प्रदेशों के खिलाड़ियों को मौका मिला। हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी संकटमोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमंत दास महाराज ने कहा कि सुनियोजित षड़यंत्र के शिकार हो रहे हैं लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण सिंह संत समाज और आम जनमानस उनके साथ है। नेताजी को हमारे देव गुरुदेव भगवान बचपन से जानते हैं उनका कहना है कि बृजभूषण जी का चरित्र एकदम साफ है वह किसी भी लड़की के साथ कुछ ग़लत नहीं कर सकते हां गलती करने पर वह डांट फटकार सकते हैं लेकिन चरित्र हीनता नहीं कर सकते। इस मौके पर शिवम श्रीवास्तव, रिंकू दास सहित हनुमानगढ़ी के सैकड़ों नागा संत उपस्थित रहे।
: आनंददायक है प्रभु श्रीराम की बाललीला: राघव ऋषि
Sun, May 28, 2023
प्रसिद्ध पीठ हनुमान बाग में हो रही रामकथा की अमृत वर्षा, महोत्सव की अध्यक्षता महंत जगदीश दास महाराज कर रहें
अयोध्या। श्रीराम प्रभु की असीम कृपा से अयोध्या नगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री हनुमान बाग में चल रही संगीतमय श्रीराम कथा के तृतीय दिवस काशी से पधारे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता राघव ऋषि जी ने दिव्य रहस्य उद्घाटित करते हुए कहा कि अपने वचन पालन हेतु प्रभु मानव रूप में अवतरित हो सम्पूर्ण जगत के आधार जिनकी सत्ता में समस्त सृष्टि चलायमान हो रही है। जिसमें ब्राम्हणों, गौ, देवों, संतों हेतु स्वयं की इच्छा से पधारे जिनके स्वरुप को देख भक्तमोहित हो जाते हैं।
कथाक्रम को बढ़ाते हुए पूज्य श्री ने कहा कि जिसने भी राम जन्म का समाचार सुना जिसके पास जो कुछ भी था किसी ने अपने पास नहीं रखा सब भेटकर दिया।
भगवान की बाललीला का वर्णन करते हुए पूज्यश्री ने कहा कि राजा दशरथ कौशल्या दोनों अत्यंत प्रसन्न मन से उत्साहित हो धन, सुवर्ण का दान कर उत्सव मनाया। चारों भाई बड़े हो रहे हैं।जीवन में जब भगवान से मिलन हो जाता है तब और कुछ भी कामना नहीं रह जाती परमात्मा से मिलने के पश्चात अब कुछ पाने की इच्छा ही नहीं रही।
समयानुकूल गुरुदेव की सन्निधि में संस्कारों से बांधा। पूज्यश्री ने कहा की प्रभु के बाल रूप दर्शन की कामना पूर्ण हुई जिन्हें यह अवसर भी अल्प जान पड़ा। समय ऐसे बीत रहा की दिन और रात का पता ही नहीं चल रहा। भगवान से मिलन की कामना किसकी नही होंगी जिनके स्वरुप को अपलक देख मन को विश्राम मिल जाता है। प्रभु के नाम का न मिटने वाला अर्थात अमिट प्रभाव है जिनकी कृपा सब भक्तों पर समान रूप से मिलती आ रहा है। बाललीला के प्रसंग में चारो ललवा प्रकट भए आज अवध में लडवा बटे मोहक मधुर भजन सुना सौरभ जी ने भक्तों को झूमने पर विवश किया अपार जन समूह बालस्वरुप का दर्शन निहाल हुए। कथा के मुख्य यजमान मुन्ना लाल गुप्ता, श्रीमती नीलम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता,अंकित गुप्ता, विशाल गुप्ता, सुभाष जी व अपार जन समूह भक्त श्रोताओं ने भव्य आरती कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। यह महोत्सव हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज के पावन अध्यक्षता में रही है। महोत्सव की देखरेख सनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री कर रहें है।
: राम मंदिर विश्व का सबसे अलौकिक मंदिर बन रहा है: अनूप चौधरी
Thu, May 25, 2023
कहा, मंदिर का निर्माण देख कर के मन गदगद हो गया
मंदिर निर्माण का निरीक्षण करते भाजपा नेता अनूप चौधरी
भारत सरकार के कई मंत्रालयों के सलाहकार अनूप चौधरी ने भगवान श्री राम लला के दर्शन पूजन के बाद निर्माणाधीन मंदिर का किया निरीक्षण
अयोध्या। अयोध्या पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता युवा केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय सहित अन्य कई मंत्रालयों के सलाहकार अनूप चौधरी ने भगवान श्री राम लला के दर्शन पूजन के बाद निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण किया और कहा कि यह विश्व का सबसे अलौकिक मंदिर बन रहा है अयोध्या विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है इसलिए मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का विकास भी उसी अनुरूप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने काशी विश्वनाथ भगवान के कॉरिडोर का निर्माण करके अलौकिक काम किया है क्योंकि सनातन धर्म की सबसे प्राचीन नगरी काशी है और कुछ महीने बाद ही भव्य मंदिर में हम अपने प्रभु श्री राम लला के दर्शन पूजन करेंगे।
उन्होंने बताया कि अयोध्या के विकास में अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ-साथ केंद्र सरकार के करोड़ों की योजनाएं आने वाले समय में अयोध्या को बदल देंगी और निश्चित ही अयोध्या श्री राम मंदिर के साथ अपनी त्रेता युग इन पहचान में स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण देख कर के मन गदगद हो गया और प्रभु श्री राम लला के मंदिर दर्शन के लिए देश के कोने कोने से आमजन अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्हीं के साथ साथ सेलिब्रिटी भी अयोध्या आना चाहते हैं और कई सेलिब्रिटी ओं से मेरी बात हुई है जो बहुत जल्दी आएंगे और प्रभु श्री रामलला के मंदिर का दर्शन पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं योगी और मोदी सरकार को धन्यवाद देता हूं जो राम मंदिर निर्माण करके देश में सनातन संस्कृति की स्थापना की है।