Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गुरुद्वारा ने रामनवमी पर श्रद्धालुओं का वितरित किया प्रसाद

बमबम यादव

Sat, Apr 1, 2023

ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक गोविंदधाम नजरबाग ने श्रद्धालुओं की किया सेवा

अयोध्या। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक गोविंदधाम नजरबाग में भगवान राम के जन्मोत्सव पर परंपरागत रूप से विगत कई वर्षों से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। दोपहर 12 बजे घंटे, घड़यालों के अनहद नाद के साथ ही नौमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकल पच्छ अभिजित हरि प्रीता की स्वर लहरी से जब पूरी अयोध्या गुंजायमान हुई। तो मानव सेवा का लक्ष्य लेकर चलने वाली संस्था खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा चेयरमैन व गुरुद्वारा नजरबाग के जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह, सेवादार नवनीत सिंह, समूह सेवादारों, अयोध्या व आसपास की संगत के सहयोग से गुरुद्वारा नजरबाग प्रवेश द्वार पर श्रद्धालुओं के लिए हलुवा, चना, जल आदि का लंगर लगाकर सेवा किया गया। गुरुनानक देव महाराज द्वारा चलाई गई लंगर सेवा की परंपरा का निर्वहन करते हुए पिछले डेढ़ दशकों से गुरुद्वारा नजरबाग में प्रतिदिन अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और प्रत्येक जरूरतमंदों के लिए लंगर सेवा का प्रबंध रहता है। जत्थेदार बाबा महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रभु राम का विलक्षण जीवन आज के मानव समाज के लिए महत्वपूर्ण प्रेरणा देता है। वहीं वनवासी बनके भी शबरी, अहिल्या, केवट, सुग्रीव जैसे तमाम लोगों का कल्याण किया। इससे ये साबित होता है कि परोपकार और समाज कल्याण के लिए वैभव या अभाव नहीं बल्कि सच्ची नीयत और आत्मबल आवश्यक होता है। सेवादार नवनीत सिंह ने इस कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार जताया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें