Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रसमोद कुंज में श्रीरामजन्मोत्सव पर युगल बधाई में संत साधक सराबोर

बमबम यादव

Sat, Apr 1, 2023

प्रसिद्ध पीठ रसमोद कुंज, गोलाघाट में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की बधाई गीत की रसधार

श्रीराम इस जगत के पालनहार हैं: महंत राम प्रिया शरण दास गिरधारी जी

अयोध्या। रामनगरी में प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव का उल्लास अभी भी जारी है क्योंकि प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के बाद भी बधाई गीत का सिलसिला जारी रहता है। चौत्र शुक्ल की एकादशी तिथि तक कई मंदिरों में बधाई गीत होते हैं और कई स्थानों में भगवान का छठोत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। श्री राम नगरी के प्रसिद्ध पीठ रसमोद कुंज, गोलाघाट में भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की बधाई गीत की रसधार अभी भी बह रही है जिसका आनंद अयोध्या के संतो महंतों के साथ सिद्ध पीठ से जुड़े देश के कोने कोने से श्रद्धालु भक्त उठा रहे हैं। सिद्ध पीठ रसमोद मंदिर में युगल बधाई का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्याधाम के अनेकानेक नामचीन कलाकारों ने जन्मोत्सव के विभिन्न पद्य गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया औऊ भक्तगण आनंद की रसगंगा स्नान कर रहे है।
यह महोत्सव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राम प्रिया शरण दास गिरधारी जी महाराज के संयोजन में मनाया जा रहा था, अंत में उनके द्वारा लोगों को नेग-न्यौछावर भी भेंट किया गया। श्रद्धालु भक्तों को भगवान की युगल बधाई का प्रसाद वितरित हुआ। महाराज ने बताया कि प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी मठ में श्रीरामजन्मोत्सव पर युगल बधाई का आयोजन किया गया। मंदिर में उत्सव मनाने की परंपरा है। जहां समय-समय पर उत्सव, समैया त्यौहार समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। हम लोगों ने रामलला का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया है। प्रभु श्रीराम इस जगत के पालनहार हैं। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जगत का कल्याण किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें