: पुरातन ग्रंथ ऋग्वेद में मिलता है अधिकमास का उल्लेख: महंत जगदीश दास
Wed, Jul 26, 2023
हनुमान बाग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में अधिक मास के पावन अवसर पर हो रहा सीताराम नाम संकीर्तन व वृहद प्रसाद वितरण
यह दिव्य आयोजन पूरे एक माह अनवरत चलेगा,मंदिर में उत्सव का माहौल
अयोध्या। श्रीधाम अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ श्री हनुमान बाग के पीठाधिपति महंत जगदीश दास महाराज के पावन अध्यक्षता में मंदिर में अधिक मास व सावन के पावन अवसर पर हनुमान बाग सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में सीताराम नाम संकीर्तन व वृहद प्रसाद वितरण का दिव्य आयोजन चल रहा है जो पूरे एक माह अनवरत चलेगा। इस अवसर पर हनुमान बाग में उत्सव जैसा माहौल है। महंत जगदीश दास महाराज ने कहा कि अधिक मास के पीछे ज्योतिष शास्त्रीय एवं प्राकृतिक योजना है। विश्व साहित्य के सर्वाधिक पुरातन ग्रंथ ऋग्वेद में अतिरिक्त मास का उल्लेख है। वेदांग ज्योतिष ने भी प्रत्येक पांच वर्षों में दो मास यानी ढाई-ढाई साल के अंतराल में एक-एक अधिक मास जोड़ दिया है। चांद्र वर्ष में 354 दिन ही होते हैं। जो सौर वर्ष के 365 दिनों की तुलना में 11 दिन कम पड़ते हैं। इससे ही कई देशों में अधिक मास की अभियोजना निश्चित हुई। महंत जी ने कहा कि कालांतर में पुराणों ने इस मास को भगवान विष्णु के नाम से पुरुषोत्तम मास की संज्ञा देकर मान्यता दी। पर वैदिक साहित्य में तेरहवें मास के साथ जो भावना थी। वही भावना पुराणों के पुरुषोत्तम मास के साथ भी जुड़ी रही है।
श्री हनुमान बाग आश्रम में ऋग्वेद के पवमानसूक्त से भगवान शालिग्राम का नित्य षोडशोपचार पूजन-अर्चन, वंदन होता है। भगवान भोलेनाथ महादेव का शुक्ल यजुर्वेद संघीता अध्याय के कई अध्यय से निर्माण रुद्राष्टाध्याई से राजोपचार रुद्राभिषेक, महाभिषेक नित्य किया जाता है। महोत्सव की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री सहित पूरा हनुमान बाग परिवार लगा हुआ है।
: साकेतवासी महंत रघुनाथ दास का हुआ भंडारा,अमन दास ने संतों का किया सम्मान
Sat, Jul 22, 2023
साकेतवासी महंत रघुनाथ दास महाराज के एकमात्र शिष्य अमन दास को आसन के महंत पद पर किया गया नियुक्त
अयाेध्या। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी हरिद्वारी पट्टी के युवा संत अमन दास काे आसन का नया महंत बनाया गया। श्रीपंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के सभी नागा साधु-संताें ने साकेतवासी महंत रघुनाथ दास महाराज के एकमात्र शिष्य अमन दास को आसन के महंत पद पर नियुक्त किया। कुछ दिन पहले बाबा रघुनाथ दास महाराज का साकेतवास हाे गया। जाे हनुमानगढ़ी की हरिद्वारी पट्टी से जुड़े रहे व आसन के महंत थे। उनके निधन से आसन की गद्दी खाली चल रही थी। जिस पर संताें ने उनके शिष्य अमन दास की ताजपाेशी किया। शुक्रवार को बाबा रघुनाथ दास का त्रयाेदश संस्कार रहा। संत-महंतों ने उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर हनुमानगढ़ी इमली बगिया के समीप वृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत, धर्माचार्य, विशिष्टजन व भक्तगणों ने प्रसाद पाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिर्वाणी अनी अखाड़ा श्रीमहंत मुरली दास महाराज व संयाेजन युवराज महंत राजेश दास पहलवान ने किया। इस माैके पर आसन के नये महंत अमन दास ने कहा कि उनके गुरूदेव बाबा रघुनाथ दास महाराज गाै और संत सेवी थे। वह अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। जाे व्यवहार कुशल थे। संतत्व ताे उनमें देखते ही झलकता था। वह आज हमारे बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश व कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। उनके रिक्त स्थान की पूर्ति भविष्य में कभी नही की जा सकती है। गुरूदेव के बतलाए हुए मार्ग और पद्चिंहाें पर चलकर मैं आगे बढूंगा। गाै, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित रहूंगा। उन्होंने कहा कि हनुमागढ़ी के नागा साधु-संताें ने उन्हें आसन का महंत नियुक्त किया है। जिस पर वह अक्षरश: खरा उतरेंगे। सदैव पद की गरिमा बनाकर चलेंगे। अंत में हरिद्वारी पट्टी के युवराज महंत राजेश दास और आसन के नये महंत अमन दास ने पधारे हुए नागातीत, संत-महंत, धर्माचार्य, विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के कृपापात्र शिष्य व संकट मोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, हनुमानगढ़ी गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के कृपापात्र शिष्य डॉ. महेश दास, महंत रामचरण दास, तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, हनुमान बाग के श्रीमहंत जगदीश दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच रामकुमार दास, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत इंद्रदेव दास, महंत रामशंकर दास, पहलवान मनीराम दास, पुजारी रमेश दास, राजूदास, महंत हरिभजन दास, महामंडलेश्वर महंत आशुतोष दास, अजीत दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, जयमंगल दास, पुजारी उपेंद्र दास, प्रेममूर्ति कृष्णकांत दास, कल्लू दास, अंकित दास, शिवम श्रीवास्तव आदि समेत बड़ी संख्या में नागा साधु, संत मौजूद रहे।
: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या में किया 1200 करोड़ रुपए का निवेश
Tue, Jul 11, 2023
भारत के सबसे बड़े ब्रांडेड भूमि डेवलपर 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' ने नए ऑफिस के उद्घाटन के साथ ही शहर में व्यवसाय संचालन की रखी नींव
अयोध्या। उत्तर प्रदेश: द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने अयोध्या के विकास के प्रति प्रतिबद्धता की एक शानदार मिसाल की पेशकश करते हुए 12 सौ करोड़ रुपए के बड़े निवेश की घोषणा की है, जो कि पूरी तरह से शहर को समर्पित है। निवेश का यह निर्णय अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसे फरवरी 2023 में आयोजित यूपी निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान उजागर किया गया था। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा का नेतृत्व इसके सीईओ, समुज्ज्वल घोष और लोढ़ा वेंचर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, अभिनंदन लोढ़ा द्वारा किया जा रहा है, जो विगत एक वर्ष से भी अधिक समय से व्यापक फील्डवर्क में लगे हुए हैं और शीघ्र ही अपना उद्घाटन प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए तत्पर हैं।
अयोध्या में इस नए ऑफिस का उद्घाटन द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की प्रतिबद्धता और सफलता की जीती-जागती मिसाल है। अयोध्या में भारी निवेश करने का यह निर्णय शहर के विकास और समृद्धि के प्रति कंपनी की अटूट समर्पण भावना को दर्शाता है। हाल ही में स्थापित किया गया यह नया ऑफिस न सिर्फ कंपनी की प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में, बल्कि पूरे क्षेत्र में इसके संचालन के लिए सुदृढ़ आधार के रूप में काम करेगा।इस निवेश और अयोध्या के भविष्य के लिए अपना अटूट उत्साह व्यक्त करते हुए समुज्ज्वल घोष, सीईओ- द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा ने कहा अयोध्या में 1200 करोड़ रुपए के निवेश की हमारी प्रतिबद्धता, न सिर्फ इस क्षेत्र की वृद्धि, बल्कि इसके विकास के प्रति हमारे समर्पण भाव को बखूबी दर्शाती है। इस ऐतिहासिक शहर में हमारे नए ऑफिस का उद्घाटन, प्रगति और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह न सिर्फ हमारे संचालन के लिए एक सुदृढ़ आधार के रूप में काम करेगा, बल्कि अयोध्या की विशाल क्षमता में हमारे गहन विश्वास का प्रतीक भी होगा। द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के रूप में हमारा लक्ष्य आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना, स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाना और इस शहर के ऐतिहासिक परिवर्तन में योगदान देना है। अयोध्या में इस नए ऑफिस के उद्घाटन में विभिन्न सम्मानित अतिथि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अयोध्या के मेयर गिरीशपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में मंडलायुक्त और अयोध्या विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष गौरव दयाल, अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर निगम अयोध्या के आयुक्त विशाल सिंह और कई अन्य दिग्गज हस्तियाँ भी मौजूद रहीं।