: संत तुलसीदास रामलीला समिति के बैनर तले होगी भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला का
Sat, Sep 30, 2023
हमारे पूर्वचार्यो द्धारा आयोजित संत तुलसीदास रामलीला समिति को सभी संतों, महंतों का होगा पूरा सहयोग : महंत अवधेश दास
फिल्मी दुनिया की रामलीला धार्मिक व मर्यादित हो,इसका ध्यान रखें आयोजक: महंत संजयदास
भगवताचार्य स्मारक सदन में संतो की हुई एक अहम बैठक, अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास ने किया
संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा, ऐतिहासिक रामलीला और भी भव्य और मर्यादित होगी
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की ऐतिहासिक भगवताचार्य स्मारक भवन की रामलीला को पुनः भव्य मंचन को एक बड़ी बैठक आज भगवताचार्य स्मारक सदन में हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज ने किया। बैठक में सभी संतों ने एकसुर से संत तुलसीदास रामलीला समिति के बैनर तले ऐतिहासिक व मर्यादित रामलीला का पुनः शुभारंभ की बात कही। बैठक को संबोधित करते हुए बड़ा भक्त माल आश्रम के महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा संचालित रामलीला की चर्चा का पूरी अयोध्या में हो रही है। इस रामलीला का शुभारंभ हमारे पूर्वचार्यो द्धारा हुआ था। आज हम सबकी जिम्मेदारी है इस रामलीला को और भी दिव्य भव्य स्वरूप प्रदान करते हुए पुनः शुभारंभ किया जाये। भगवताचार्य स्मारक सदन रामानन्द सम्प्रदाय का प्रमुख केंद्र है,यहां कथा व लीला होती है। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर ने कहा कि सरकारी सहयोग मिले न मिले सभी संत मिलकर रामलीला करायेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने पूरी जिम्मेदारी से कहा है कि भगवताचार्य की रामलीला वह करायेंगे। महंत अवधेश दास महाराज ने कहा कि भगवताचार्य न्यास की रामलीला का अयोध्या जी की लीला है सभी संतो की लीला है। महंत अवधेश दास ने कहा कि रामलीला का प्रचार प्रसार बहुत अच्छे ढ़ंग से करना होगा। सभी स्थानधारी अपने अपने नाम मठ के नाम से एक बड़ा बैनर चौराहों पर लगाये। सोशल साइट्स के सभी प्लेटफार्म पर रामलीला का प्रसारण होना चाहिए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा कि भगवान से जुड़ने का चार माध्यम पूज्य महापुरुषों ने बताया है जो नाम,रुप,लीला व धाम है। हम सब सौभाग्यशाली है कि श्री अयोध्या जी में चारों चीज मिल जाती है। इसलिए रामलीला धार्मिक व मर्यादित होनी चाहिए। महंत संजयदास जी ने फिल्मी दुनिया की रामलीला के आयोजक से लेकर पात्रों को शक्त चेतावनी भरे लहजे से कहा कि मर्यादा से खिलवाड़ बिल्कुल न हो। रामलीला हो हम इसका स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि भगवताचार्य स्मारक सदन में धार्मिक अनुष्ठान होते रहना चाहिए। इसीलिए यह भवन और भी भव्य रुप से पूज्य गुरुदेव भगवान ने बनवाया है।धार्मिक अनुष्ठान यहां अनवरत चलता रहना चाहिए। भरत मिलाप का भी कार्यक्रम होगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास महाराज ने संत तुलसीदास रामलीला समिति के अध्यक्ष पद पर बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास महाराज के नाम पर मोहर लगाते हुए कहते है कि महंत अवधेश दास महाराज के देखरेख में भगवताचार्य की ऐतिहासिक रामलीला होगी। उन्होंने कहा कि हम किसी का विरोध नही करते सभी लोग भगवान की नाम, रुप, लीला व धाम का आनंद ले। बैठक में निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत हरिभजन दास,इन्द्र देव पहलवान, राजेश पहलवान,बड़े हनुमान मंदिर के छविराम दास,सरोज दास, पवन दास,वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने अपने अपने विचार रखें। इस सफल बैठक का संयोजन वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने किया जिसमें राजू जी व शिवम श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।
: विरक्त संत परिषद ने राजेश महाराज को किया सम्मानित
Thu, Sep 28, 2023
राजेश महाराज को यह सम्मान व प्रशस्ति पत्र देश धर्म के प्रति आस्था, प्राचीन राजघाट पर सरयू मैया की नित्य आरती प्रतिदिन संपन्न कराने, भगवान- संतों के प्रति आस्था निष्ठा का भाव रखने के लिए दिया गया
अयोध्या। अखिल भारतीय विरक्त संत परिषद के तत्वावधान में संतों ने अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष राजेश महाराज को सम्मानित किया। साथ ही संतों ने विरक्त संत परिषद की तरफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया। राजेश महाराज को यह सम्मान व प्रशस्ति पत्र देश धर्म के प्रति आस्था, प्राचीन राजघाट पर सरयू मैया की नित्य आरती प्रतिदिन संपन्न कराने, भगवान- संतों के प्रति आस्था निष्ठा का भाव रखने के लिए दिया गया। समाज कल्याण के कार्य में वह सदैव तत्पर रहते हैं। इसके अलावा उनके द्वारा अन्य सेवा के कार्य संचालित हैं। संतों द्वारा सम्मान और प्रशस्ति पत्र पाकर राजेश महाराज बहुत ही अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि संतों के हाथों से सम्मान पाकर वह अपने आपको गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। इस सम्मान पर कभी ठेस नही आने देंगे। सदैव इसकी प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। उनके द्वारा ऐसा कोई कार्य नही किया जायेगा, जिससे सम्मान पर आंच आए। इस मौके पर दशरथ महल के विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, जानकीघाट बड़ास्थान महंत जन्मेजय शरण, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, धर्मसम्राट श्रीमहंत मैथिलीरमण शरण, धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी व संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, बाबा माधवदास, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश दास, खाकचौक श्रीमहंत बृजमोहन दास, जगदुरु रामानुजाचार्य बृजमोहन दास, जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य, मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, पूर्व सांसद निर्मल खत्री, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, पूर्वमंत्री तेजनारायण पांडेय, हेमंत दास, महंत अर्जुन दास, नागा नंदराम दास, महंत अवधकिशोर शरण, महंत रामकेवल दास, सर्वेश्वर दास, महंत रामकुमार दास, आचार्य सत्यदेव दास, नागा सूरज दास, महंत अजय दास, महंत मुनि दास, महंत शिवराम शरण, महंत विवेक आचारी, संतदास, सूरज दास, नारायण मिश्रा, वरूण दास आदि मौजूद रहे।
: सरकार की आमद मरहबा की सदाओं के बीच निकला जुलूस ए मोहम्मदी का क़दीमी जुलूस
Thu, Sep 28, 2023
दर्जनों अंजुमन एवं अखाड़ा को किया गया पुरस्कृत एवं सम्मानित
सर्व धर्म समाज सेवा समिति के तत्वाधान में नातिया मुकाबला का आयोजन किया गया
अयोध्या। पैगंबर इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर राम की नगरी अयोध्या में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही अदबो-एहतेराम के साथ गुरुवार को निकला। इस मौके पर एक दर्जन से अधिक नात पढ़ने वाली अंजुमनों ने शिरकत करते हुए माहौल को इश्के रसूल से रूबरू करा दिया। बता दे कि अरबी महीना के माहे रवि अव्वल की 12 तारीख को पैगंबरे-इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पूरी दुनिया में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में अयोध्या नगर में एक दिन पूर्व यानी की 11 रवि अव्वल को रामनगरी अयोध्या में जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही शानो शौकत के साथ बक्सरिया टोला में स्थित हजरत शेख शमसुद्दीन फरियाद-रस रहमतुल्ला ताला अलेह के आस्ताने से निकलता है।
अशर्फी भवन चौराहे पर सर्व धर्म समाज सेवा समिति के तत्वाधान में नातिया मुकाबला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल 1 दर्जन से अधिक अंजुमन को इनाम देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। इस मौके पर सर्व धर्म सम्मान सेवा समिति के प्रबंधक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियाँ ने सभी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।समाजसेवी मो इरफान उर्फ नन्हे मियाँ ने बताया कि हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल बनी अयोध्या मे हिन्दू मुस्लिम दोनो धर्म के लोगो ने मिलकर जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाया। गौरतलब है कि जुलूस-ए-मोहम्मदी अयोध्या के बक्सरिया टोला स्थित शेख शमसुद्दीन फरियाद रस रहमतुल्लाह अलेह के आस्ताने से निकलकर ऋणमोचन चौराहा, गोलाघाट होता हुआ अशर्फी भवन पहुंचा। इसके बाद जुलूसए मोहम्मदी अशर्फी भवन होकर कटरा पुलिस चौकी, आलमगंज कटरा, दोराही कुआं, टेढ़ी बाजार कज़ियाना होते हुए रेलवे स्टेशन के पास स्थित हजरत जैनुलाब्दीन उर्फ बिजली शहीद बाबा की मजार पर जाकर समाप्त हुआ ।
इस मौके पर समाजसेवी इरफान अंसारी ,समाजसेवी इमरान अंसारी, सुल्तान अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार महताब खान, आज़म , अजमेर अली, शेर अली खां शेरू, मो कैफ, राजेन्द्र प्रसाद उर्फ लाला, के एस चौधरी,सारिक खान, कलीम सिद्दीकीसहित तमाम लोग मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार नौशाद आलम ने सर्व धर्म सम्मान समिति की तरफ से आयोजित नातिया मुकाबला के मंच का संचालन किया।