Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महराज श्री के व्यक्तित्व और सेवा भाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा: महंत डा ममता शास्त्री

बमबम यादव

Wed, Aug 14, 2024
पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री जी की दो दिवसीय नवम पुण्यतिथि पर हुआ नर्वदेश्वर भगवान शंकर का अभिषेक अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री की दो दिवसीय नवम पुण्यतिथि महोत्सव श्री रामानंद आश्रम दर्शन भवन जानकी घाट अयोध्या में प्रथम दिवस बुधवार को भगवान नर्वदेश्वर भगवान शंकर का भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इसके बाद मंदिर में सायंकाल सुंदर कांड पाठ का दिव्य आयोजन हुआ।वही अगले दिन गुरुवार को पूर्व सांसद विश्वनाथ दास शास्त्री जी की स्थापित मूर्ति का भव्य अभिषेक पूजन व श्रृंगार करके संतों का विशाल भंडारा होगा,जिसमें रामनगरी के संतों का अभिनन्दन श्री महाराज जी के शिष्य महंत ममता शास्त्री करेगी।यह आयोजन श्री महाराज जी के शिष्य महंत ममता शास्त्री के सानिध्य और संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अयोध्या के संतो महंतों ने श्री महाराज जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व पर शब्द रूपी भावांजलि भी अर्पित करेंगे। शास्त्री जी की पुण्यतिथि महोत्सव बुधवार को नर्वदेश्वर महादेव के अभिषेक से प्रारंभ हुआ और दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारे के साथ समाप्त होगा। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूल बंगले की झांकी से सजाया गया है। महंत डा ममता शास्त्री जी ने बताया कि श्री महाराज जी राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े थे और मंदिर आंदोलन की गतिविधियां और तैयारियां इसी आश्रम में की जाती थी। यह आश्रम जगतगुरु रामानंद भगवान से जुड़ा हुआ है अपनी यात्रा के दौरान वह अयोध्या के इसी स्थान में रुके हुए थे। उन्होंने बताया कि श्री महाराज जी को उनके व्यक्तित्व और सेवा भाव के लिए हमेशा याद किया जाएगा। स्वागत में एडवोकेट अशोक मिश्र और विजय उर्फ चुलबुल जी लगे है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें