पार्षद कृष्ण गोपाल यादव के नेतृत्व में जल भराव को लेकर महापौर को दिया : रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो
admin
Thu, Sep 3, 2026
पार्षद कृष्ण गोपाल यादव के नेतृत्व में जल भराव को लेकर महापौर को दिया ज्ञापन
रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियों पर किया प्रदर्शन
अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के रामचंद्र दास परमहंस वार्ड स्थित मानस भवन के पीछे खाले पुरवा मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और उससे उत्पन्न परेशानियों को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग किया है। इससे पूर्व स्थानीय लोगों द्वारा रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के लोकप्रिय पार्षद कृष्ण गोपाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन भी किया गया। ज्ञापन में पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि मानस भवन के बगल से जाने वाली सड़क पर काफी बड़ा गड्डा हो गया है। इसके कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर रामशरण के मकान से परशुराम वर्मा के घर तक तथा मदन पांडेय के घर से देवेंद्र मिश्रा के घर तक जलभराव की स्थिति पैदा कर रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पानी जमा रहने से जहरीले जीव-जंतुओं के उत्पन्न होने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सड़क के गड्ढे को तत्काल भरवाकर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके और लोगों को आवागमन में राहत मिले। ज्ञापन में पार्षद कृष्ण गोपाल यादव रमेश यादव पंडित ललन तिवारी सहित बड़ी संख्या में मोहल्ले वासियों के लोग शामिल रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन