सांसद धर्मेंद्र यादव के स्वागत में उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम : दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत
admin
Thu, Sep 3, 2026
सांसद धर्मेंद्र यादव के स्वागत में उमड़ा सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम
दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत
अयोध्या। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में आयोजित मुलायम सिंह यादव सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने पहुंचे आजमगढ़ के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र धर्मेंद्र यादव का अयोध्या की सीमा में प्रवेश से लेकर फैजाबाद शहर तक समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। सांसद के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
आजमगढ़ से पूर्वांचल होते हुए सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव का सबसे पहला स्वागत गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर-अयोध्या बॉर्डर स्थित खड़क सिंह ढाबा पर हुआ। इसके बाद रामनगर स्थित विराट मोहन टेंट हाउस, खजुरहट चौराहे, बीकापुर तहसील गेट के पास स्वागत हुआ, तो पिपरी तिराहे पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव की अगुवाई में तो वहीं नाका दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर यादव के नेतृत्व में सांसद धर्मेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि व परमहंस रामचंद्र दास वार्ड पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने 100 किलों की माला बुलडोजर से मनाकर सांसद धर्मेन्द्र यादव का स्वागत किया। पंचशील होटल पर अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव ने अपनी पूरी टीम के साथ सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत किया। फैजाबाद शहर में प्रवेश के बाद समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी की ओर से भी विभिन्न स्थानों पर सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन करते हुए समाजवादी पार्टी और अपने राष्ट्रीय नेतृत्व के समर्थन में उत्साह व्यक्त किया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन