गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे, संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता : हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन
admin
Tue, Sep 1, 2026
गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे, संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था: जटाशंकर दास
हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन
अयोध्या। हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने श्रद्धा से याद किया। चरण पादुका मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई ठाकुर पहलवान की पुण्यतिथि। इनका साकेतवास 2018 में हो गया था। इस मौके पर मंगलवार को आश्रम प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। श्रद्धांजलि सभा में अयोध्यानगरी समेत अन्य प्रांतों से पधारे संत-महंत और विशिष्टजनों ने साकेतवासी महंत के कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। ठाकुर पहलवान के शिष्य नागा जटाशंकर दास ने कहा कि उनके गुरूदेव विलक्षण प्रतिभा के धनी संत थे। संतत्व तो उनमें देखते ही झलकता था। वह भगवान श्री हनुमानजी के अनन्य उपासक थे। उनकी भगवान श्रीसीताराम व हनुमानजी के प्रति अटूट भक्ति रही है। महाराज श्री गौ एवं संत सेवी रहे। जिन्होंने सेवा को ही अपना धर्म माना। आजीवन सेवा प्रकल्प के कार्यों से जुड़े रहे। गुरूदेव हम लोगों के बीच में नही हैं। लेकिन उनके पुण्य-प्रताप का ही फल है कि मठ में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्यौहार परंपरागत रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर विशाल भंडारा प्रस्तावित रहा, जिसमें काफी संख्या में संत-महंत तथा भक्तगणों ने प्रसाद पाया। साकेतवासी महंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महंत रायचरण दास, महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत रामकरन दास, महंत बलराम दास, महंत रामकुमार दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, महंत रामशंकर दास, महंत नंदराम दास, पहलवान राजेश दास, महंत हेमंत दास, अभिषेक दास,पहलवान मनिराम दास,विराट दास, कल्लू दास,रिंकू दास, अखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन