Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को करेंगे सगाई

बमबम यादव

Sun, Jun 1, 2025
सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह 8 जून को करेंगे सगाई रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में होगी, शादी होगी 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में लखनऊ। लखनऊ में 8 जून को समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई होने जा रही है. दोनों की रिंग सेरेमनी लखनऊ के एक होटल में आयोजित होगी, जिसमें परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे. बता दें कि इसी साल जनवरी में क्रिकेटर रिंकू सिंह का समाजवादी पार्टी की सांसद से रिश्ता पक्का हुआ था. दोनों का रोका हो चुका है और अब सगाई होने जा रही है. रिंकू की मंगेतर समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद प्रिया सरोज हैं. 26 साल की सरोज ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीत हासिल की थी. उन्होंने बीपी सरोज को 35850 वोटों के अंतर से हराया था. प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी में हुआ था. प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली स्थित एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से आर्ट्स में स्नातक किया. फिर उन्होंने नोएडा में एमिटी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की. प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं. तूफानी सरोज फिलहाल केराकत सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक हैं.  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें