Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: फूट फूट कर रोया बसपा नेता, कहा- हड़प लिया मेरा 67 लाख रुपया, फिर भी नहीं दिया टिकट

बमबम यादव

Fri, Jan 14, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी पर टिकट पैसे लेकर देने का आरोप एक बार फिर लगा है। बसपा का इस बार टिकट पैसे लेकर देने का मामला थाने तक पहुच गया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बसपा नेता अरशद राणा आज कोतवाली पहुंचे और इस्पेक्टर के सामने फुट फुट कर रोने लगे। उन्होंने कहा कि बसपा पश्चिमी यूपी प्रभारी शमसुद्दीन राईन मेरा 67 लाख रुपया हड़प कर गया है और मुझे टिकट भी नहीं दिया।
अरशद राणा ने नेता शमसुद्दीन राईन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इस दौरान बसपा नेता अरशद राणा थाने में इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोते रहे। बसपा नेता अरशद राणा ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो आत्मदाह करूंगा। बसपा नेता अरशद राना ने इस मामले में गुरुवार को फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था।
ये पोस्ट उनकी सीट से सलमान को टिकट मिलने के बाद उनकी प्रतिक्रिया के रूप में सामने आई थी। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि बहुजन समाज पार्टी के पश्चिम प्रभारी शमसुद्दीन राईन ने अगर मेरा चुनाव के नाम पर लिया गया पैसा वापस नहीं किया तो लखनऊ में माननीय बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती के आवास पर आत्मदाह करूंगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें