: सरदार पटेल नगर वार्ड में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
Mon, Apr 14, 2025
सरदार पटेल नगर वार्ड में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंतीसामाजिक योगदान के लिए 50 लोगों को किया गया सम्मानित,अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया पूर्व मंत्री पवन नेबाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, यह हमारा कर्तव्य है उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाएं व आदर्शों को अपनाएं:सोनूअयोध्या। सरदार पटेल नगर वार्ड में संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस अवसर पर अयोध्या के लोकप्रिय नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम वार्ड की पार्षद इन्द्रावती यादव की अध्यक्षता व प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू के संयोजन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना था। इस अवसर पर वार्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले करीब 50 लोगों को सम्मानित किया गया। जिनमें समाजसेवी, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी, स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले कर्मचारी, युवा नेतृत्वकर्ता और महिला प्रेरणास्त्रोत शामिल रहे। सभी सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि बाबा साहब ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जिसमें हर वर्ग, हर जाति और हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले। आज जरूरत है उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक एकता और न्याय को मजबूत करने की।पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश यादव उर्फ सोनू ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाएं और उनके आदर्शों को अपनाएं।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिनमें बच्चों और युवाओं ने अंबेडकर के जीवन पर आधारित गीत और भाषण प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अंबेडकर जयंती के इस आयोजन ने सरदार पटेल नगर वार्ड में सामाजिक चेतना और समरसता का एक सकारात्मक संदेश फैलाया इस दौरान अवधेश यादव, अधिवक्ता रवि यादव, सपा नेता अंकित यादव, अमित, वीरेंद्र , रामचंद्र, सुरेश ,रवि ,सौरभ राम लगन, सहित सैकड़ो की संख्या में वार्ड के लोग उपस्थित रहे।
: सीताकुंड स्थित जगन्नाथ पैलेस का भव्य उद्घाटन
Mon, Apr 14, 2025
सीताकुंड स्थित जगन्नाथ पैलेस का भव्य उद्घाटनमहापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया शुभारंभ,हुआ विधिवत पूजन अर्चनअयोध्या तीर्थ ही नहीं सेवा और समर्पण की भूमि है: गिरीशपति त्रिपाठी महापौरअयोध्या। रामनगरी अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकट सीता कुंड के पास जगन्नाथ पैलेस होटल का भव्य उद्घाटन सोमवार को किया गया। होटल का शुभारंभ अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अयोध्या के अनेक संत, महंत और श्रद्धालु उपस्थित रहे। होटल के प्रोपराइटर महेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि यह होटल विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सेवा और उनके ठहराव को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा, हमारा उद्देश्य है कि अयोध्या आने वाले किसी भी श्रद्धालु को रुकने और दर्शन में कोई कठिनाई न हो। होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ‘वीआईपी रूम’ कम खर्च में उपलब्ध कराए जाएंगे। महेंद्र नाथ दुबे ने यह भी बताया कि अगर कोई आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए आता है, तो उसे नि:शुल्क रूम की सुविधा दी जाएगी। इसके साथ ही मंदिर दर्शन के लिए दो वाहनों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसमें मेरे भाइयों, देवेंद्र नाथ दुबे, उपेंद्रनाथ दुबे का भी विशेष सहयोग रहा मेयर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या तीर्थ ही नहीं सेवा और समर्पण की भूमि है। ऐसे प्रयास अयोध्या की गरिमा को और बढ़ाते हैं। जगन्नाथ पैलेस होटल राम नगरी क्षेत्र में स्थित है, जो श्रद्धालुओं के लिए एक नई और सुलभ ठहराव की जगह बनकर उभर रहा है। इस दौरान आचार्य पंकज पाण्डेय,आचार्य द्वारकानाथ मिश्र, ऋषभ दूबे,दीपक दूबे,सौरभ दूबे,हनुमान प्रसाद शुक्ला,विजय कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।
: वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच सम्पन्न हुआ 108 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार
Mon, Apr 14, 2025
वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच सम्पन्न हुआ 108 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कारआचार्यपीठ श्री लक्ष्मणकिला में 108 बटुकों का उपनयन संस्कार श्रीलक्ष्मणकिलाधीश की अध्यक्षता में हुआसनातन धर्म में यज्ञोपवीत संस्कार महत्वपूर्ण है। जिसका आज निर्वाहन इन सभी बटुकों द्वारा किया गया: महंत मैथिली रमण शरणअयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी के मां सरयू तट पर सुशोभित आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में सोमवार की सुबह शुभ यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन श्री किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण जी की अध्यक्षता वा अधिकारी सूर्यप्रकाश शरण के संयोजन में श्री रामलला वैदिक गुरुकुल पाठशाला के बटुक गणों के द्वारा वा संस्थापक आचार्य सदाशिव तिवारी जी के आचार्यत्व में सनातनीय परंपरा अनुसार बटुकों का वेद विहित विधि से आचार्यों द्वारा 108 बटुकों का शुभ यज्ञोपवीत संस्कार वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच सम्पन्न कराया गया। सनातनीय परंपरा अनुसार सम्पन्न यज्ञोपवीत संस्कार का नजारा देखने लायक था, सभी बटुक पीले वस्त्र धारण किए हुए थे और उन्होंने सनातनीय परंपरा का निर्वाह पूरे विधि विधान से किया। इसके उपरांत सभी बटुकों ने आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के किलाधीश महंत मैथली रमण शरण महाराज व उपस्थित अन्य आचार्य गणों से आशीर्वाद प्राप्त किया।लक्ष्मणकिला के किलाधीश महंत मैथली रमण शरण महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञोपवीत संस्कार महत्वपूर्ण है। जिसका आज निर्वाहन इन सभी बटुकों द्वारा किया गया है।आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया गुरूदेव भगवान ने सभी को कृपा करके सभी बटुकों को मंत्र दीक्षा दी उपनयन का शास्त्रों में कितना महत्व है। यह यज्ञोपवीत जो बहुत पवित्र है और शुरुआत में प्रजापति से उत्पन्न हुआ है,जो दीर्घायु देने में सबसे प्रमुख है, यह यज्ञोपवीत जिसे सफेद धागे के रूप में पहना जाता है,जो शक्ति (बल) देता है और वैभव (तेजस)से भर देता है ,जो नौ धागों को मिलाकर बनाया गया है,जो तीन गुणों (त्रिगुणों) का प्रतिनिधित्व करता है और देवताओं को समाहित करता है ,मेरे द्वारायह (पवित्र) उपवीत , कृपया हे गणनायक (गणों के नेता) स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि 16 संस्कार में से एक प्रमुख संस्कार उपनयन संस्कार है। इस मौके पर उपस्थित कानपुर से महंत सीताकांत शरण,सतगुरु कुटी के महंत अवध किशोर शरण, महंत अमित कुमार दास, आचार्य शिव शंकर बाजपेई, महंत अवध बिहारी शरण, आचार्य ऋषि शरण, काशी से पधारे आचार्य प्रियांश धर द्विवेदी, आचार्य आलोक मिश्र, वशिष्ठ दास वा सैकड़ो श्रद्धालु शिष्य परिकर मौजूद रहें।