Friday 4th of September 2026

ब्रेकिंग

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

आचार्यों द्वारा स्थापित परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और निष्ठा से निभाई जा रही: बालमुकुंद शरण

ब्रह्माकुमारी से जुड़े बीके मुकेश ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का विशेष रूप से अभिनंदन किया

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

विजयदशमी पर आयोजित होगा भव्य विजयोत्सव : अयोध्यास्थ रामलीला में 200 फिट के रावण का होगा दहन

विजयदशमी पर आयोजित होगा भव्य विजयोत्सव

अयोध्यास्थ रामलीला में 200 फिट के रावण का होगा दहन

संस्कार भारती के कलाकार करेंगे राम की पैड़ी पर लीला का मंचन

अयोध्या। श्रीराम की पावन धरती अयोध्या पर विजयदशमी के अवसर पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के सन्दर्भ में अयोध्यास्थ श्री राम लीला महोत्सव न्यास के अध्यक्ष महंत वैदेही वल्लभ शरण एवं संयोजक महंत गिरीशपति त्रिपाठी महापौर अयोध्या ने जानकारी दी। न्यास अध्यक्ष ने बताया कि अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की रामलीला को भव्य रूप से संपन्न करने का निर्णय लिया गया है। इस रामलीला महोत्सव में अवध के कलाकारों द्वारा दिव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 26 सितंबर से प्रारंभ होगा स जिसमे  श्री राम जन्म महोत्सव, श्री राम बारात की शोभा यात्रा, श्री राम स्वंवर महोत्सव, श्री राम वन गमन, केवट प्रसंग , शबरी कथा नवधा भक्ति, लंका दहन, रावण वध विजयोत्स , श्रीराम राज्याभिषेक आदि मुख्य प्रसंग होंगे। न्यास के संयोजक अयोध्या के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि श्री राम बारात की शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमें अयोध्या के सभी प्रमुख संतों को सरंक्षक मण्डल में शामिल किया गया है स इस के अतिरिक्त समाज के संभ्रात महानुभावों को कार्यकारिणी मण्डल में शामिल किया गया है। कार्यक्रम श्री राम की पैड़ी पर आयोजित होगा स इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। न्यास से जुड़े बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा जिसमें 200 फिट का रावण बनाया जाएगा स रावण दहन से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया जाएगा स इस आयोजन को अयोध्या विजयोत्सव न्यास तथा संस्कार भारती अयोध्या तथा नगर निगम के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर डा प्रभाकर मिश्रा , अंजनी कुमार ओझा आदि मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें