: महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर हुए सम्मानित
Tue, Apr 8, 2025
महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर हुए सम्मानितमंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य के संयोजन में हुआ अयोध्या अलंकरण सम्मान समारोहअयोध्या। महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने वाले 157 अफसर व कर्मियों को चक्रवर्ती महाराज दशरथ जी का राजमहल बड़ास्थान में मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज के संयोजन में आयोजित अयोध्या अलंकरण सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य जी महाराज रहे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में की गई अफसरों व कर्मियों की सेवा सराहनीय है। श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अफसरों व कर्मियों के अलावा, सफाई मित्र, स्वास्थ्यकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले अफसरों में मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम चंद्रविजय सिंह, आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी राजकरण नय्यर, एसपीसिटी मधुबन सिंह, एडीएम सिटी सलिल पटेल, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, सीआरपीएफ के कमांडेंट सुमित दुबे, एसपी यातायात एके सिंह, एसएसएफ के डिप्टीएसपी अभय मिश्र, विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्विनी पांडेय, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, सीएमओ डॉ़ एसके बानियान, सहित छह सफाई मित्र भी शामिल रहे।
: हनुमत लला को लगा छप्पन भोग, रामनगरी में छाया चहुंओर उल्लास
Tue, Apr 8, 2025
हनुमत लला को लगा छप्पन भोग, रामनगरी में छाया चहुंओर उल्लासपूरी भव्यता व दिव्यता के साथ हनुमान बाग समेत विभिन्न मठ मंदिरों में मनाया गया राम जन्मोत्सवसाधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज अयोध्या में शिद्दत से शिरोधार्य हुए हनुमानजीरामजन्मोत्सव पर मंदिर में हुआ विशेष पूजन अर्चन, लगा भगवान को छप्पनभोगअयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भगवान राम लला का जन्म महोत्सव हनुमान बाग समेत विभिन्न मंदिरों में पूरी भव्यता व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मनुष्य जीवन को कृतार्थ करने वाले सीताराम, सीताराम के कर्णप्रिय जप की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है। अयोध्या के रामजन्मभूमि में भगवान रामलला विराजमान हो गए है,चारों ओर रामभक्तों में उत्साह है। जो भी अयोध्या दर्शन के लिए आता है हनुमानजी का जरूर करने जाता है। राम जन्मोत्सव पर हनुमान बाग में नवाह्पारायण का पाठ, रामकथा का दिव्य आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का समापन दिवस भगवान के जन्म महोत्सव के साथ हुआ। जन्म महोत्सव के अगले दिन यानी आज भगवान को छप्पन भोग लगाया गया।पूरे मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया संवारा गया है। रंग बिरंगी रोशनी वाली विद्युत झालरों से सजा मंदिर सभी भक्तों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। महोत्सव की अध्यक्षता भजनानंदी महंत जगदीश दास महाराज ने किया।साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है।कार्यक्रम में पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास,रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री, समेत हनुमान बाग सेवा संस्थान से जुड़े शिष्य परिकर मौजूद रहे।
: आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में रंगभरी बधाई पर जमकर उड़े अबीर गुलाल
Tue, Apr 8, 2025
आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला में रंगभरी बधाई पर जमकर उड़े अबीर गुलालमिथिली से आई सखियों के गायन और नृत्य की रही धूम, तो अयोध्या के प्रसिद्ध गायकों ने जमकर अपनी कला का जादू बिखेरामहोत्सव को किलाधीश श्रीमहंत मैथलीरमण शरण जी महाराज ने सानिध्यता और मंदिर के युवा संत अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने अपना संयोजन प्रदान कियाअयोध्या। श्रीरामजन्मोत्सव के बाद भी पूरी अयोध्यानगरी उत्सवी रंग में डूबी रही। जहां मठ-मंदिरों में बधाई, सोहर आदि गीत गाकर कलाकारगण महोत्सव में चार-चांद लगा रहे थे। तो वही आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मण किला का उत्सव देखने लायक है। जहां पर मिथिला की सखियां गीत संगीत नृत्य से पूरा महफिल में चार चांद लगा रही है। मौका था लक्ष्मण किला में रंगभरी बधाई का। आचार्य पीठ लक्ष्मण किला में किलाधीश श्री महंत मैथिली रमण शरण की अध्यक्षता में उत्सव की धूम रही। यहां रंगभरी बधाई को भगवान के जन्म के उल्लास की धूम रही। अयोध्या के प्रसिद्ध गायकों में विनोद शरण, एमबी दास, राम नंदन शरण आदि ने जमकर अपनी कला का जादू बिखेरा। इस अवसर पर मिथिली से आई सखियों के गायन और नृत्य की धूम रही। प्रख्यात साहित्यकार चिंतक विचारक हनुमत निवास के महंत मिथिलेश नंदिनी शरण जी महाराज सहित दो दर्जन से ज्यादा प्रमुख महंतों की मौजूदगी रही। इस दौरान संतों ने पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर रामजन्म का उल्लास मनाया।कलाकारों ने उत्सव की महफिल सजा दिया। इससे साधु-संत, भक्तगण मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर में श्रीरामजन्मोत्सव का उल्लास छाया रहा। मध्यान्ह प्रभु श्रीराम के जन्म बाद मंदिर में भजन, बधाई एवं सोहर गीत का सिलसिला देररात्रि तक चला। भगवान श्रीराम के प्राकट्य की खुशी में प्रसाद वितरण हुआ। पूरा मंदिर प्रांगण रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया रहा, जिससे अनुपम छटा निखर कर सामने आ रही थी। चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण छाया रहा। भगवान के जन्मोत्सव की खुशी में साधु-संत से लेकर भक्तगण झूमने को आतुर दिखे। उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही था। सभी अपनी सुध-बुध खोकर उत्सवी रंग में डूबकर नाच रहे थे। चहुंओर भक्तिमय वातावरण फैला रहा। महोत्सव को किलाधीश श्रीमहंत मैथलीरमण शरण जी महाराज ने सानिध्यता और मंदिर के युवा संत अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने अपना संयोजन प्रदान किया। आचार्य पीठ में भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। महोत्सव पर भजन, बधाई आदि का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कलाकारों को न्यौछावर भी भेंट किया। किलाधीश श्रीमहंत मैथलीरमण शरण जी महाराज ने कहा कि इस बार श्रीरामनवमी पर्व का बड़ा ही महत्व रहा। क्योंकि हमारे आराध्य श्रीरामलला सरकार पांच सौ वर्षों के लंबे संघर्ष बाद भव्य मंदिर में विराजमान हुए। श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा बाद यह श्रीरामजन्मोत्सव का दूसरा पर्व था, जिसको हम सबने बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए।