: हलकारा का पुरवा में विराट दंगल कल,जुटेंगे देश के नामी गिरामी पहलवान
Mon, Nov 7, 2022
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष होता है विराट दंगल
अयोध्या। बूथ नंबर 4 के समीप हलकारा का पुरवा शाहनेवाजपुर ग्राम सभा में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष समाजसेवी प्रधान श्याम जी दुबे के नेतृत्व में विराट दंगल का आयोजन होता है। इस दंगल में पूरे देश से नामी-गिरामी पहलवानों का जमावड़ा होता है। अयोध्या में यह दंगल अब तक का सबसे बड़ा दंगल होगा।प्रधान श्याम जी दुबे कहते हैं कि परंपराओं का निर्वहन करना यह हमारी संस्कृत है और उसी परंपराओं का निर्वहन आज हम भी कर रहे हैं। यह दंगल हमारे पूर्वजों द्वारा शुरू किया गया था जो कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर होता है। इस दंगल में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के पहलवान अपना दमखम दिखाते हैं।
: रामोत्सव में नेताजी डेथ मिस्ट्री पर बनी फिल्म सन्यासी देश नायक हुई रिलीज
Mon, Nov 7, 2022
नेताजी सुभाष चंद्र बोस सांप्रदायिक नहीं कट्टर हिंदू थे:अमलान कुसुम घोष
प्रेस से वार्ता करते घोष जी के साथ सिनेस्टार गायिका साधना सरगम व सुरसर मंदिर के प्रियनाथ जी
अयोध्या। अयोध्या सुरसर मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय श्री रामोत्सव और अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल के दौरान गुमनामी बाबा भगवान जी नेता सुभाष चंद्र बोस के डेथ मिस्ट्री पर आधारित फिल्म सन्यासी देशनायक को रिलीज किया गया इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर अमलान कुसुम घोष पत्रकारों से मुखातिब होते हुए बताया की यह फिल्म 77 वर्षों से प्रतीक्षारत नेताजी सुभाष चंद्र के मृत्यु की मिस्त्री पर बनी है उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा की आखिर कौन सी मजबूरी है की सरकार उनके सभी फाइलों को ओपन नहीं कर रही है। उन्होंने बताया की गुमनामी बाबा भगवान जी अयोध्या नैमिषरण् और बस्ती में भगवान रूप में रहे और तीन आयोग बनाए गए लेकिन उनकी मिस्त्री सुलझी नहीं 4 नवंबर को बांग्ला भाषा में बनी यह फिल्म पश्चिम बंगाल में रिलीज हुई और 11 नवंबर को पूरे देश में रिलीज होगी इस फिल्म में 40 प्रतिशत डायलॉग अवधि में हैं क्योंकि गुमनामी बाबा का जीवन यही व्यतीत हुआ।
उन्होंने बताया की नेताजी कट्टर हिंदू थे सांप्रदायिक नहीं थे वह देश की नेशनलिटी हिंदू के रूप में चाहते थे लेकिन देश संविधान और नियम कानून से चले। इस अवसर पर गायिका साधना सरगम, प्रिया नाथ चट्टोपाध्याय एवं इंद्राणी चट्टोपाध्याय भी मौजूद रही। इसके बाद तीन कलसा तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का हृदय में राम पर व्याख्यान हुआ।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय के बौद्धिक व्याख्यान को सुनकर सभी के अंदर सनातन धर्म के लिए नई ऊर्जा जागृत हुई।आईएएस वी ललित लक्ष्मी ने अपने व्याख्यान में बताया की सारी प्रशासनिक क्षमता रामायण में बताई गई हैं इसीलिए हर व्यक्ति राम राज्य की कल्पना करता है। अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल में बैंकॉक से वर्चुअल जुड़ी अनीता उसने साउथ वेस्ट एशिया में रामायण पर अपना व्याख्यान दिया वही स्वामी विवेकानंद मां काली पर आधारित ईश्वर नारी और भारतीय साहित्य पर फिल्म मेकर अर्जुन चक्रवर्ती ने अपने व्याख्यान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रिया नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया की समापन सत्र में अभिनेत्री और गायिका साधना सरगम जी का भजन होगा साथ ही साथ भारतीय रेलवे मल गोदाम श्रमिक संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण पासवान अभिषेक वर्मा अडिग्म तालुकदार अपने हजारों श्रमिक भाइयों के साथ एक लाख दीप प्रज्वलित करेंगे। रामोत्सव में लेजर शो और बैण्ड की मधुर धुन सन झूम उठे लोग।
: बड़ाभक्तमाल मंदिर में भगवान को लगा छप्पन भोग
Mon, Nov 7, 2022
बड़ा भक्तमाल जी की छावनी में श्री राम शरण दास महाराज का चल रहा है 47 वां वार्षिकोत्सव, विशाल भंडारा आज
अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के सिद्ध पीठ श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास महाराज का 47 वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में रविवार को मंदिर में संचालित रामकथा का शनिवार को भव्य समापन हुआ। शाम को मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भजन संध्या का आयोजन किया गया। साथ ही साथ मंदिर में विराजमान भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया। भगवान फूल बंगलें में विराजमान रहें। यह महोत्सव श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद के साथ मंदिर की उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज के संयोजन में हो रहा है। महोत्सव में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेन्द्र प्रसादाचार्य, जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी बल्लभाचार्य जी महाराज, महंत सुरेश दास, रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य महाराज, रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण, महंत रामशरण दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, महंत मनीष दास,नागा लखन दास, पूर्व विधायक पवन पाण्डेय सहित बड़ी संख्या संत महंत और भक्तगण और अधिकारी मौजूद रहे।