: मां सरयू को समर्पित होगी चुनरी, नवाह पारायण पाठ का होगा समापन
बमबम यादव
Mon, Dec 19, 2022
राधे राधे महिला मंडल समिति जयपुर के तत्वावधान में हो रहा भव्य चुनरी महोत्सव
हाथी घोड़े बैड़ बाजे के नाचते गाते हनुमान बाग से निकलेगी शोभायात्रा, सरयू जी का होगा अभिषेक, पूजन
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार हनुमान बाग मंदिर में भव्य चुनरी महोत्सव सोमवार को होगा। चुनरी महोत्सव का आयोजन राधे राधे महिला मंडल समिति जयपुर के तत्वावधान में समिति की संरक्षक कुसुम झलानी के संयोजन में हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ आज यानि रविवार को नवाह पारायण पाठ से हो गया है जिसमें 51 वैदिक आचार्य पारायण पाठ करेंगे। मुख्य कार्यक्रम चुनरी महोत्सव सोमवार 19 दिसंबर को होगा। जिसमें मां सरयू को एक छोर से दूसरे छोर तक बकायदा नावों पर सवार होकर चुनरी समर्पित किया जायेगा। इसके पूजन के लिए अयोध्या, काशी, नैमिषारण्य आदि जगहों से विशेष आचार्य बुलायें गये है। बता दें इसके पहले ये समिति चुनरी महोत्सव नैमिषारण्य में गोमती नदी में कर चुकी है। कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ होगा जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों का अभिनन्दन भी किया जायेगा। यह सारा महोत्सव हनुमान बाग के महंत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। हनुमान बाग सेवा संस्थान द्धारा पूरा महोत्सव सम्पादित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हनुमान बाग के ट्रस्टी नवल किशोर झलानी, जितेंद्र कुमार झलानी सहित जयपुर राजस्थान के सौकड़ों भक्त आये है। कार्यक्रम की देखरेख सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितेश शास्त्री सहित हनुमान बाग से जुड़े संत साधक शिष्य परिकर कर रहें है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन