: निष्काम भाव से भक्ति करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं: राघवेंद्र बुआ
Sun, Nov 20, 2022
मराठी भाषा में हो रही राम कथा का हिंदी अनुवाद कर रहे हनुमान बाग के महंत जगदीश दास
व्यासपीठ से राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनाया देशपांडे ने
अयोध्या। रामनगरी के हनुमान बाग मंदिर में मराठी भाषा में चल रही संगीतमय रामकथा में राम वनवास भरत मिलाप और राम-केवट संवाद की कथा का प्रसंग व्यासपीठ से समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे ने सुनाया। देशपांडे ने कहा कि भरत जैसा भाई इस युग में मिलना मुश्किल है। राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनकर भक्त भाव-विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि भगवान राम मर्यादा स्थापित करने को मानव शरीर में अवतरित हुए। पिता की आज्ञा पर वह वन चले गए। भगवान राम वन जाने के लिए गंगा घाट पर खड़े होकर केवट से नाव लाने को कहते हैं लेकिन केवट मना कर देता है और पहले पैर पखारने की बात कहता है। केवट भगवान का पैर धुले बगैर नाव में बैठाने को तैयार नहीं होता है। राम-केवट संवाद का प्रसंग सुनकर श्रोता आनंदित हो गए। यह प्रसंग मराठी भाषा में हो रहा था। जिसका हिन्दी में अनुवाद करते हुए महंत जगदीश दास महाराज ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्श समाज में आज भी कायम है। भगवान प्रेम भाव देने वाले का हमेशा कल्याण करते हैं। कहा कि भरत ने भगवान राम के वनवास जाने के बाद खड़ाऊं को सिर पर रखकर राजभोग की बजाय तपस्या की। कहा कि जीवन में भक्ति और उपासना का अलग महत्व है। निष्काम भाव से भक्ति करने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मनोरंजन का साधन नही हैं बल्कि मन के मैल को धोकर पवित्र करने व भगवत प्राप्ति की ओर अग्रसर होने का एकमात्र माध्यम है। महराज जी ने कहा कि भगवान का स्वभाव है कि वह पशु पक्षियों का भी सम्मान करते हैं। उनके उपकार को भी नहीं भूलते हैं। मौजूदा दौर में मनुष्य किसी भी उपकार को नहीं मानता है।यह महोत्सव हनुमान बाग मंदिर के पीठाधीश्वर श्रीमहंत जगदीश दास महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है।महोत्सव की व्यवस्था में हनुमान बाग के सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितिश शास्त्री गोलू शास्त्री आदि लगे है। आज कथा महोत्सव में श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन के शिष्य संत मामा दास, केशव गलान्डे, सरयू गलान्डे, विजय कुमार कुलकर्णी, विनाया कुलकर्णी,माधव वालिंम्बे,मधुर वालिंम्बे सहित बड़ी संख्या से ठाणे महाराष्ट्र से भक्त मौजूद रहें।
: भवदीय पब्लिक स्कूल में लगा बाल मेला
Sat, Nov 19, 2022
अनेकता में एकता को दर्शाते हुए कई राज्यों के विशेष भोज्य पदार्थों की लगे स्टॉल, बच्चों के साथ अभिवावकों ने उठाया लुफ्त
अयोध्या। भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया जिसमें सभी बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले का शुभारंभ विद्यालय के मुख्य प्रबंध निदेशक मिश्रीलाल वर्मा, चेयरमैन पी.एन. वर्मा, प्रबंधक डॉ० अवधेश वर्मा, निदेशिका डॉ० रेनू वर्मा जी ने फीता काटकर किया। अनेकता में एकता को दर्शाते हुए कई राज्यों के विशेष भोज्य पदार्थों की दुकाने लगाई गईं जैसे देशी भोजन, पंजाबी, गुजराती, दक्षिण भारतीय तथा चीन के भोज्य पदार्थ सभी व्यंजनों को आकर्षक नाम भी दिए गए थे। जिसमें मुख्यतः इडली जंक्शन, फायर फ्राइड मोमोज़, स्नैक्स एण्ड गो कॉॅफी, लिट्टी चोखा-द टेस्ट ऑफ बनारस, भटूरा-ए-नज़ाकत, कई शॉट दही बताशे एवं सब्र का फल इत्यादि। मेले में आकर्षण का मुख्य केन्द्र क्रिएटिव कॉर्नर, गेम जोन, और किड् कॉर्नर रहे।
सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण दुल्हन की तरह सजा हुआ था, बच्चों एवं अभिभावकों ने सभी व्यंजनों एवं खेलों का आनन्द लिया। बाल मेले में विद्यालय प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति ने छात्रां में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार कर दिया। बच्चों ने नृत्य का भी आनन्द लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीता मिश्रा एवं हेडमिस्ट्रेस आभा सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री आरएन वर्मा, वित्त अधिकारी एम० अब्बास, संचालिका श्रीमती धारणा पाण्डेय, श्रीमती प्रियांक सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी ने दी।
: हनमत निवास त्रिदिवसीय रामचरित मानस पाठ शुरु
Sat, Nov 19, 2022
संगीतमय पाठ ने लोगों किया मंत्रमुग्ध, भक्ति मय हुआ माहौल
संगीतमय मानस पाठ करते भक्त
हनुमत निवास का सजा मुख्य द्धार
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को देर शाम हुआ। मंदिर में मानस की पंक्तियां गूंज रही हैं। पूरा मंदिर परिसर भक्ति में माहौल में हो गया। महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता में हो रहे मानस पाठ का आयोजन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता परिवार कर रहा है। यह भव्य महोत्सव आचार्य पीठ श्रीलक्ष्मणकिला के महंत मैथलीरमण शरण महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। मां अमृतानंद मानस परिवार की टीम संगीतमय पाठ कर रही है। इस संगीतमय पाठ टीम का नेतृत्व योगेश भसीन कहते है कि मानस ऐसा सागर है जिसमें जितना डूबोगे उतना ही आनंद व मधुर होगा। आगरा के राम प्रकाश पाठक व रायबरेली की मालती भार्गव ने सामुहिक मानस पाठ का आरंभ किया। हनुमत निवास के महंत प्रख्यात साहित्यकार मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने बताया कि शनिवार को मानस के सुंदर कांड का दिव्य पाठ किया जायेगा।इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय बादल सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त गण मौजूद रहे।