Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं: महंत रामदास

बमबम यादव

Fri, Jan 13, 2023

करतालिया बाबा आश्रम में महंत बालयोगी रामदास के संयोजन में लगातार 4 दिनों तक सफाई कर्मचारियों व गरीबों को अनवरत बाटा जा कंबल

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के प्रसिद्ध पीठ श्री करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज के संयोजन में लगातार 4 दिनो तक सफाई कर्मचारियों, असहायों व गरीबों को कंबल वितरण किया जा रहा है। कंबल वितरण करते हुए महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पुण्य नहीं हो सकता ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरण समाज को ना सिर्फ एक संदेश देता है बल्कि इस कार्य से जरूरतमंदों की मदद भी होती है।महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों की ओर ध्यान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है ऐसे में ठंड से परेशान लोगों को कंबल वितरण करके जो पुण्य का कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि  लगातार 4 दिनों तक गरीबों के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम और भव्य स्तर पर किया जाए इसका प्रयास किया जा रहा है।करतालिया आश्रम के महंत बाल योगी बाबा राम दास जी महाराज ने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश दोनों ही सरकारें गरीबों पर जुल्म ढाने में जुटी हुई हैं ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि वह ऐसे आयोजनों में मदद करते हुए गरीबों की सेवा करते रहे। महंत रामदास ने इसके लिए केशव जी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें