Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे स्वामी विवेकानंद - डॉ अवधेश

बमबम यादव

Fri, Jan 13, 2023

विवेकानंद संदेश यात्रा भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ  अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में हुआ स्वागत

अयोध्या। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सौजन्य से विवेकानंद केंद्र कन्या कुमारी उत्तर प्रदेश प्रांत द्वारा, विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजित कराया गया है।यह यात्रा 12 जनवरी को लखनऊ से शुरु होकर बाराबंकी,अयोध्या,बस्ती,संत कबीर नगर,गोरखपुर, पड़रौना, देवरिया,मऊ,गाजीपुर,काशी, जौनपुर , भदोही, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट , बांदा,फतेहपुर,कानपुर नगर,कानपुर से होते हुए 23 जनवरी को लखनऊ पहुंच कर पूर्ण होगी। यात्रा के 13 जनवरी को अयोध्या जनपद में स्थित डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सन्त कबीर सभागार में सायं 3 पर पहुंची जिसमे कुलपति प्रतिभा गोयल  ,भवदीय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष एवं भाजपा के मंडल कार्यसमिति सदस्य डॉ  अवधेश कुमार वर्मा एवं भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री आकाश सोमवंशी ने स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप ने राष्ट्रीय महासचिव स्वामी विवेकानन्द भानु प्रताप द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन वृत्तांत का वर्णन किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें