: विराट कुश्ती दंगल में कई नामी-गिरामी पहलवानों ने दिखाया जोर
Sat, Oct 28, 2023
अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल के आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, अभिराम दास से वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी, समाजसेवी इमरान अंसारी द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया
अयोध्या। अयोध्याधाम में राजघाट स्थित बाटी बाबा के स्थान पर अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विराट दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि अयोध्या महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। अखिल भारतीय एकता विराट कुश्ती दंगल के आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, अभिराम दास से वार्ड पार्षद सुल्तान अंसारी, समाजसेवी इमरान अंसारी द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित संत-महंतों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मेरठ, कानपुर देहात, गोरखपुर, नंदिनी नगर, अयोध्या, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, वाराणसी, आजमगढ़ समेत अन्य जगहों के कई नामी-गिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें आठ दर्जन से ज्यादा कुश्तियां लड़ी गई। दंगल का आयोजन मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां, ओमवीर पहलवान और उनकी टीम ने किया। मुख्य अतिथि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन बराबर होते रहना चाहिए। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उनका शरीर चुस्त- दुरूस्त रहता है। आयोजक समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां ने कहा कि अयोध्या नगरी पहलवानों की गढ़ रही है। यहां नगरी पहलवानों की गढ़ रही है। यहां कई नामी-गिरामी पहलवान हुए हैं। पहलवानी की परंपरा को निखारने के लिए इस दंगल का आयोजन किया गया है। आने वाले वर्षों में और अधिक नामचीन पहलवानों को दंगल के लिए आमंत्रित किया जाएगा जिससे दंगल की परंपरा और शानदार हो सके। आयोजक मंडल ने आए हुए पहलवानों को उचित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, दशरथगद्दी के महंत बृजमोहन दास, महंत अर्जुन दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,कौस्तुभ आचारी, राजमणि यादव, सालिकराम यादव, सालिकराम यादव, रामदेव यादव, पहलवान मनीराम दास, पहलवान राकेश दास, निरंजन मांझी आदि समेत हजारों लोग उपस्थित रहे।
: ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने अयोध्या में खोला अपना स्टोर
Sat, Oct 28, 2023
अयोध्या। उत्तर भारत की अग्रणी ज्वैलरी चेन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में अपने बहुप्रतीक्षित स्टोर का शुभारंभ किया है। स्टोर का उद्घाटन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के चेयरमैन अतुल सराफ की उपस्थिति में सीए सजन कुमार अग्रवाल, अनूप सराफ, डायरेक्टर- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, सौमित्र सराफ, और महेश कुमार अग्रवाल द्वारा हुआ। इस अवसर पर गणेश कुमार अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, श्रीमती शीला देवी अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल नील कमल अग्रवाल, मौसम, विधि गर्ग, आकाश, गरिमा गर्ग, श्रीमती सरोज अग्रवाल व शिवम् अग्रवाल की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट भी दी जा रही है। गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्जेज पर 20 प्रतिशत की और आभूषणों में लगे डायमंड की कीमत पर भी 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इस अवसर पर अनूप सराफ ने कहा, “हम अयोध्या में अपने नए स्टोर के शुभारंभ करके बेहद उत्साहित हैं। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि हम उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना चाहते हैं। हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली ज्वैलरी और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“ सजन कुमार अग्रवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह हम सब के लिए बेहद खास क्षण है। अयोध्यावासियों को अब ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के उच्च-गुणवत्ता वाले आभूषणों और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा प्राप्त होगी। महेश कुमार अग्रवाल - ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स स्टोर अयोध्या ने कहा, “हम अयोध्यावासियों को ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स की समृद्ध परंपरा के अनुरूप सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली ज्वैलरी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अयोध्या में स्टोर खुल जाने से अयोध्यावासियों को अब खास मौकों पर आभूषणों की खरीदारी करने के लिए बड़े शहरों की यात्रा नही करनी होगी, उन्हे समय और पैसे की बचत के साथ उत्कृष्ट ज्वैलरी यहीं उपलब्ध होगी।
: वेदमंत्रों के साथ श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक, हर हर महादेव के उद्घोष से गूंजी दिशाएं
Sat, Oct 28, 2023
गुरुवार को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी लीलाप्रेमियों के हृदय में उतर गई
राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से चहुंदिशाएं गूंज उठीं
भगवदाचार्य स्मारक सदन की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का हुआ मंचन
अयोध्या। जनकसुता समेत रघुराई, पेखि प्रहरषे मुनि समुदाई। बेद मंत्र तब द्विजन्ह उचारे, नभ सुर मुनि जय जयति पुकारे… अर्थात श्री जानकीजी के सहित रघुनाथजी को देखकर मुनियों का समुदाय अत्यंत ही हर्षित हुआ। तब ब्राह्मणों ने वेदमंत्रों का उच्चारण किया। आकाश में देवता और मुनि जय हो, जय हो की पुकार करने लगे। गुरुवार को प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी लीलाप्रेमियों के हृदय में उतर गई। राजा रामचंद्र की जयकार व हर हर महादेव के उद्घोष से चहुंदिशाएं गूंज उठीं। भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या जी की सबसे प्रचीन व ऐतिहासिक पौराणिक विश्व प्रसिद्ध रामलीला जो भगवदाचार्य स्मारक सदन में संत तुलसीदास रामलीला समिति द्धारा हो रही है। रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। समारोह में गुरु वशिष्ठ, विभीषण, सुग्रीव, अंगद व हनुमान समेत वानर-भालू वीर प्रभु श्रीराम के राजा रूप का दर्शन करने को आतुर दिखे। गुरु वशिष्ठ की आज्ञा से श्रीराम सिर झुकाकर सभी का अभिवादन करते हुए अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजते हैं। गुरु वशिष्ठ राजतिलक करते हैं और माता कौशल्या दान देती हैं। इस अवसर पर रामनगरी के संत धर्माचार्य भूमि पर बैठते हैं और श्रीराम का तिलक कर भेंट देते हैं। बदले में श्रीराम स्वरूप अपने गले की माला उतारकर संत धर्माचार्यों को पहनाते हैं। इसके साथ ही राजा रामचंद्र की जय का उद्घोष गूंज उठता है। रामलीला में आरती देखने के लिए हजारों लोग इंतजार करते रहे। समिति के अध्यक्ष विन्दुगद्याचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज, महामंत्री संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज उत्तराधिकारी-धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज, उपाध्यक्ष बावन मंदिर पीठाधीश्वर श्रीमहंत वैदेही बल्लभ शरण जी महाराज,कोषाध्यक्ष बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास जी महाराज, मंत्री तुलसीदास छावनी पीठाधीश्वर श्रीमहंत जनार्दन दास जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी श्री बल्लभाचार्य जी,जगद्गुरु स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज,जगद्गुरु स्वामी श्री रामदिनेशाचार्य जी महाराज, नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी,
सांसद लल्लू सिंह, आचार्य सत्यदेव दास जी महाराज, सरयू आरती समिति के आयोजक रामकचेहरी पीठाधीश्वर महंत शशिकांत दास जी महाराज, एम.बी.दास जी, पत्थर मंदिर पीठाधीश्वर महंत मनीष दासजी, शिवम श्रीवास्तव एवं आदि साधु संत सद्गृहस्थ मौजूद रहें।