: रामकाज करने वाले सेवक का श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर ने किया सम्मान
Fri, Apr 7, 2023
अयाेध्या। दिल्ली के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जाैली का संताें की तरफ से श्रीरामाश्रम पीठाधीश्वर महंत जयराम दास वेदांती महाराज ने सम्मान किया। श्री जाैली राममंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम का आमंत्रण देने श्रीरामाश्रम रामकाेट पहुंचे थे। वहां महंत जयराम दास की अगुवाई में संताें ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत-सम्मान किया। इस अवसर पर महंत जयराम दास ने कहा कि दुनिया के 155 देशों व 7 महाद्वीपाें की नदियों-समुद्राें का जल प्रवासी भारतीयों ने अयाेध्या में निर्माणाधीन राममंदिर जलाभिषेक के लिए भेजा है। इसमें डॉ. जाैली के तीन साल का अथक प्रयास है, जिसके लिए उनकी पूरी टीम लगी रही। उन्होंने इतने बड़े पैमाने पर दुनिया के देशाें एवं महाद्वीपाें की नदियों-समुद्रों से जल एकत्र किया है। जिससे आगामी 23 अप्रैल को निर्माणाधीन राममंदिर का जलाभिषेक किया जायेगा। इसके लिए उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद है। उनके द्वारा राममंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संताें काे आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने रामकाज के लिए नल-नील और गिलहरी का सम्मान किया था। ठीक उसी प्रकार जितने भी रामकाज करने वाले लोग हैं। उनका सम्मान हाेना चाहिए। "राम काज कीन्हें बिनु, माेहि कहां विश्राम"रामचरितमानस की यह चाैपाई डॉ. विजय जाैली तथा उनकी पूरी टीम पर सटीक बैठती है। जिन्हाेंने रामकाज के लिए कार्य किया और उसकाे पूरा करके दिखाया। एक संघ चालक हाेने के नाते मैंने संघ और संताें की तरफ से रामकाज करने वाले सेवक पूर्व विधायक डॉ. विजय जाैली का सम्मान किया है।
: महंत लक्ष्मण दास जी अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे: महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास
Fri, Apr 7, 2023
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने डाड़िया मंदिर पीठाधिपति महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास का लिया आशीर्वाद
अयाेध्या। प्रसिद्ध पीठ डाड़िया मंदिर के पूर्वाचार्य महंत लक्ष्मण दास महाराज काे पुण्यतिथि पर संताें ने शिद्दत से याद किया। मंदिर प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा आयाेजित हुई, जिसमें अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संताें ने उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश भी डाला। इस माैके पर डाड़िया मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास महाराज ने कहा कि उनके गुरूदेव संत और गाै सेवी थे। वह अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत रहे। रामनगरी के सभी संत-महंत उनका आदरपूर्वक सम्मान करते थे। उन्होंने आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। सेवा काे अपना धर्म माना। जीवनभर कई सेवा प्रकल्पाें से जुड़े रहे। हमेशा गरीब, असहाय, निरीह, दीन-हीन व दुखी लाेगाें की मदद किया। पूर्वाचार्य आजीवन मठ की उत्तराेत्तर समृद्धि में लगे रहे। उनका अनुसरण कर मैं आगे बढ़ रहा और आश्रम के विकास में कृत-संकल्पित हूं। मठ में गाै, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। पुण्यतिथि पर काफी संख्या में संत-महंत, भक्तगणाें ने प्रसाद पाया। वर्तमान महंत ने आए हुए संत-महंत एवं विशिष्टजनाें का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, महंत रामानंद दास, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, रामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, नाका हनुमानगढ़ी महंत रामदास, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, मंगलभवन महंत रामभूषण दास कृपालु, विधायक पुत्र अमल गुप्ता, महापाैर ऋषिकेश उपाध्याय, जिपं अध्यक्ष प्रतिनिधि राेहित सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महंत मिथिलेश नंदिनी शरण, महंत विवेक आचारी, महंत जनार्दन दास, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास, महंत रामजी शरण, स्वामी छविराम दास, महंत गंगादास, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवनीश दास, महंत भूषण दास आदि उपस्थित रहे।
: शिद्दत से शिरोधार्य हुए महंत बलराम शरण महाराज
Fri, Apr 7, 2023
15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव पर संतों का हुआ समागम
अयाेध्या। कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने रामकाेट स्थित सिद्धपीठ रंगमहल मंदिर पहुंचकर पूर्वाचार्य महंत बलराम शरण महाराज काे भावभीनी श्रद्धांजलि दी। माैका था पूर्वाचार्य महंत की 15वीं पुण्यतिथि महाेत्सव का। इस अवसर पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मेरा रंगमहल मंदिर से गहरा लगाव रहा है। मैं विद्यार्थी जीवन से ही यहां आता जाता रहा हूं। मठ में कुछ भी कार्यक्रम पड़ता है। ताे उसमें जरूर शामिल हाेता हूं। मंदिर के महंत बलराम शरण महाराज की पुण्यतिथि पर सम्मिलित हुआ। उनकाे श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। वहीं रंगमहल के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रामशरण दास महाराज द्वारा अंगवस्त्र ओढ़ाकर कैसरगंज सांसद का सम्मान किया गया। महंत रामशरण दास ने कहा कि आश्रम में महाराजश्री की 15वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आये हुए अतिथियों का स्वागत पुजारी साकेत दास, राहुल दास ने किया।इस माैके पर रामनगरी के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्य, सांसद व विधायक ने साकेतवासी महंत काे पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दशरथ महल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, लक्ष्मणकिला धीश महंत मैथिलीरमण शरण, नाका हनुमानगढ़ी महंत रामदास, रामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, बावन मंदिर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश दास, सियारामकिला महंत करूणानिधान शरण, संकटमाेचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, डॉ. महेश दास, सरपंच रामकुमार दास, मंगलभवन महंत रामभूषण दास कृपालु, श्रीरामाश्रम महंत जयराम दास, हेमंत दास, तुलसीदास छावनी महंत जनार्दन दास, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत रामलाेचन शरण, महंत मनीष दास, महंत शशिकांत दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, महंत संदीप दास, महंत प्रियाशरण, महंत निर्मल शरण, महंत राजीवलाेचन शरण, महंत राकेश शरण, महंत उत्तम दास, महंत भूषण दास, पुजारी रमेश दास, प्रियेश दास, संतदास, शीलदास आदि माैजूद रहे।