: अत्याधुनिक तकनीकि से लैस होगी अयोध्या की सुरक्षा : राजकुमार विश्वकर्मा
Sun, Apr 9, 2023
हाईटेक सुरक्षा के साथ ग्लोबल होगी व्यवस्था
प्रेसवार्ता करते पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक ने रामनगरी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
हनुमानगढ़ी में हनुमानजी का किया दर्शन पूजन, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास का लिया आशीर्वाद, पुजारी ने भेंट किया स्मृति चिन्ह
पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट करते वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास
अयोध्या। सूबे के पुलिस महानिदेशक राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अगले साल से निर्माणाधीन राम मंदिर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलने की उम्मीद है। जिसके बाद श्रद्धालुओं के आगमन में स्वाभाविक बढ़ोत्तरी होगी। पुलिस विभाग मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के साथ मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्था को पुनरीक्षित करने में जुटा है, विभाग की कोशिश है कि सुरक्षा में ज्यादा से ज्यादा अत्याधुनिक तकनीकि का इस्तेमाल किया जाए और पुलिस बल कम से कम लगाया जाए। इसके लिए 70 करोड़ की लागत से आधुनिक सुरक्षा उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही श्रद्धालु व पर्यटकों के साथ उत्तम व्यवहार तथा स्पष्ट संवाद के लिए कर्मियों को सभ्य आचरण व विभिन्न भाषाओं का प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। वहीं साइन बोर्ड आदि भी भिन्न-भिन्न भाषाओं में लगवाए जाएंगे। पुलिस महानिदेशक शनिवार को मंडलीय अपराध समीक्षा के बाद मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल रेड, यलो, ब्लू व ग्रीन के तहत चार जोन की सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आधुनिक वॉच टावर, बूम बैरियर, आधुनिक ड्रोन, बुलेटप्रूफ सीसीटीवी कैमरे, सरयू क्षेत्र की निगरानी के लिए रिवर साइड ट्रॉली स्थापित कराए जाएंगे।
रामजन्मभूमि दर्शन के लिए पार्किंग, ट्रैफिक, प्रवेश से लेकर स्कैनिंग, फैसिलिटेशन से निकास तक अच्छी से अच्छी सुविधा देने की कोशिश होगी। आगामी 10 वर्षों में श्रद्धालुओं की तादात 50 गुना बढ़ने की उम्मीद है, जिसके सापेक्ष इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि बीते वर्षों से समय-समय पर सुरक्षा और व्यवस्था की समीक्षा होती रहती है। हमारी कोशिश है कि बच्चे, बूढ़े व विकलांग सभी को सहूलियत के साथ दर्शन मिले। पुलिस महानिदेशक अपने अयोध्या दौरे पर हनुमानगढ़ी में हनुमानजी महाराज का दर्शन पूजन कर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास का आशीर्वाद लिया। पुजारी हेमंत दास ने स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।हनुमानगढ़ी दर्शन में व्यवहारिक दिक्कतों के सवाल में उन्होंने कहा कि प्रवेश से निकास तक की व्यवस्था चैनलाइज्ड होगी। चिकने हो चुके पत्थरों और स्लोप को ठीक कराया जाएगा। महाराष्ट्र सीएम के दौरे पर सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पहले से तय प्रोटोकॉल के मुताबिक हर वीआईपी-वीवीआईपी को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है।
समीक्षा में सभी जिलों की कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण ठीक मिला है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी को माफियों व अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी का निर्देश दिया गया है। एडीजी लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि पर्यटन थाना और चौकी का प्रस्ताव विचाराधीन है।
: संत परम्परा की अनमोल कड़ी थे महंत रामसुखित दास: श्रीमहंत मुरलीदास
Sun, Apr 9, 2023
द्धितीय पुण्यतिथि पर शिरोधार्य हुए महंत रामसुखित दास फलाहारी जी महाराज
अयोध्या। राम नगरी के बेगमपुरा स्थित श्री अवध बिहारी कुंज मंदिर की पूर्वाचार्य महंत रामसुखित दास फलाहारी जी महाराज की द्धितीय पुण्यतिथि समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुण्यतिथि समारोह में रामनगरी समेत पूरे भारत से आये संतों का समागम हुआ। जिसमें संतों ने अपनी वाक्यमयी पुष्पांजलि भी अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास महाराज ने कहा कि महंत रामसुखित दास फलाहारी महाराज संत परम्परा की अनमोल कड़ी थे। आजे हुए संतो ने अपने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के संयोजक अवध बिहारी कुंज के महंत गणेश दास महाराज ने बताया कि गुरुदेव महाराज की द्धितीय पुण्यतिथि समारोह बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ गया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव भगवान भजनानंदी संत थे। हमेशा भजन में तल्लीन रहा करते थे। यहा समारोह उनके आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ। संत समागम के बाद वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के सभी संत महंत शामिल हुए। आये हुए अतिथियों का स्वागत मंदिर के वर्तमान महंत गणेश दास जी महाराज ने किया।इस अवसर पर अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत हमारे काका गुरु मुरली दास महाराज का विशेष अनुग्रह है और सभी पर गुरुदेव भगवान की कृपा बनी रहे यही कामना करते है।कार्यक्रम में राजस्थान, मध्यप्रदेश,उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत पूरे भारत से शिष्य परिकर आये हुए थे। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी उत्तराधिकारी कमल नयन दास, महंत जनार्दन दास, महंत गिरीश दास, महंत सीताराम दास त्यागी, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, महंत राम कुमार दास, महंत उमेश दास सहित हजारों संतों महंतों ने श्री महाराज जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
: नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष का सरदार पटेल वार्ड में हुआ जोरदार स्वागत
Fri, Apr 7, 2023
नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर सपा नेताओं ने भरी हुंकार
सपा जिलाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट करते पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय व मिथलेश यादव सोनू
पार्षद प्रत्याशी मिथलेश यादव सोनू के संयोजन में हुआ स्वागत समारोह
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का स्वागत सरकार पटेल वार्ड मोहबरा चौराहे पर युवा सपा नेता पार्षद प्रत्याशी मिथलेश यादव सोनू के संयोजन में हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन ने कहा कि सड़क चौड़ी करने के नाम पर लोगों को बहुत मामूली मुआवजा दिया जा रहा है यह सरकार किसानों बेरोजगारों व्यापारियों को ठगने का काम कर रही है उन्होंने कहा मेयर एवं पार्षद प्रत्याशी सबसे विचार विमर्श करके ही तय किया जाएगा और जिसको समाजवादी पार्टी मेयर और पार्षद का टिकट देगी सभी लोग मिलकर को जिताने का काम करें इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहां पार्टी की ओर से जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करुंगा उन्होंने कहा लोकसभा समाजवादी पार्टी को जीत दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर बैठक की जा रही है। हमारे नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व यें हम सब ऐतिहासिक चुनाव जीतेगें।पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ सफलता हासिल करेगी अयोध्या में मेयर और सभी पार्षदों को जिताने का काम करेगी।
इस मौके पर बलराम मौर्या, मोहम्मद हलीम पप्पू,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह,मीशम जाफर, ललित यादव, शिक्षक नेता रामबक्श यादव,आशीष पाण्डेय दीपू, रवि यादव,अखिलेश पाण्डेय ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम संयोजक सरदार पटेल वार्ड के पार्षद प्रत्याशी सपा नेता मिथिलेश यादव सोनू ने आए हुए सभी नेताओं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा आने वाला दिन समाजवादी पार्टी का है पारसनाथ यादव के नेतृत्व में एक बार समाजवादी पार्टी फिर से जिले में में अपना परचम लहराएंगी।
सोनू यादव ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजनारायण पाण्डेय, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, आशीष पाण्डेय दीपू, बलराम मौर्या,शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, मोहम्मद हलीम पप्पू, मीशम जाफर, ललित यादव, शिक्षक नेता रामबक्श यादव,मंजीत यादव, सरोज यादव,अखिलेश पाण्डेय, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।