Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

किसानों के मुद्दे पर मिल्कीपुर में अजीत ने भरी हुंकार : कहा, भाजपा बंद करें खाद का काला बाजार

किसानों के मुद्दे पर मिल्कीपुर में अजीत ने भरी हुंकार, भाजपा बंद करें खाद का काला बाजार

किसानों के ऊपर लाठी चार्ज व अत्याचार कर रही भाजपा सरकार 2027 में होगा हिसाब : अवधेश प्रसाद

अयोध्या। बृहस्पतिवार को मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर समाजवादी पार्टी द्वारा यूरिया खाद की क़िल्लत व किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मिल्कीपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की अगुवाई में सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित अपनी चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम मिल्कीपुर को सौंपा। प्रदर्शन कुछ संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि छुट्टा मवेशी एक तरफ़ जहां किसानों की फसले बर्बाद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ लोगों की जान भी ले रहे हैं। लेकिन सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रह रही है। छुट्टा मवेशियों का उचित प्रबंध करने में भाजपा सरकार पूरी तरीके से फेल है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि सरकारी मशीनरी सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि बाहरी सुरक्षा बल को हटा दिया गया और सपा के बूथ एजेंटों को भगाया गया। मिल्कीपुर में वोटो की ड़कैती हुई निष्पक्ष चुनाव होता तो अजीत प्रसाद विधायक बनते। ज्ञापन में मुख्य रूप से निम्न मांगें शामिल रही। यूरिया खाद की भारी कमी से किसान अपनी फसल को बचाने में नाकाम हो रहा है। दिनभर खाद के लिए किस लाइनों में खड़ा रहता है ऊपर से प्रशासन द्वारा किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी चरम सीमा पर है। जल्द से जल्द किसानों को यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाए। बिजली की व्यवस्था आए दिन खराब रहती है बिजली खराब होने के कारण किसान अपनी फसलों को बचाने में असफल हो रहा है विद्युत व्यवस्था अभिलंब ठीक कराई जाए। मिल्कीपुर में कानून व्यवस्था बहुत ही जर्जर है आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं घट रही है जिससे आम जनमानस में भाई का माहौल है बहन बेटियां माताएं बहनों को अपनी आबरू बचना मुश्किल हो रहा है अबिलंब कानून व्यवस्था ठीक कराई जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अजीत प्रसाद ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है यूरिया खाद के बदले किसानों के ऊपर लाठियां बरसाई जा रही हैं 2027 में इसका हिसाब होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश में जंगल राज्य कायम है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों,मजदूरों, मजलूमों, व गरीबों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, शावेज़ जाफरी, पृथ्वीराज यादव, रामजी पाल,आकिब खान, यदुनाथ यादव, गोविंद विश्वकर्मा,साहबलाल यादव, राम लहू यादव, महेंद्र यादव, सिराज अहमद, सरोज यादव, सुनील कोरी, सुनीता कोरी, भानु प्रताप सिंह, शशांक यादव, सोहनलाल रावत, रामसतन कोरी,रामबहादुर यादव, अवधेश यादव, महेश शर्मा, आज़ाद सिंह, हरिराम कोरी, अनिल विश्वकर्मा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें