: 10 दिवसीय राम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, उज्जैन से पहुंचे सौकड़ों रामभक्त श्रद्धालु
Thu, Jul 17, 2025
10 दिवसीय राम कथा का हुआ भव्य शुभारंभ, उज्जैन से पहुंचे सौकड़ों रामभक्त श्रद्धालुपारंपरिक वेशभूषा और धर्मध्वजाओं से सुसज्जित श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य शोभायात्राअयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या धाम में गुरुवार से 10 दिवसीय राम कथा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए इस राम कथा में उज्जैन से विशेष रूप से 400 से अधिक रामभक्त श्रद्धालु शामिल हुए हैं। जैसे ही रथ यात्रा प्रारंभ हुई, पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। पारंपरिक वेशभूषा और धर्मध्वजाओं से सुसज्जित श्रद्धालु रथ के साथ चलते हुए पूरे मार्ग को भक्तिमय बना रहे थे कथा का आयोजन छोटे छावनी परिसर में किया जा रहा है, जहां अयोध्या के प्रमुख साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन भजन, सत्संग और आरती के साथ होगा। श्रद्धालुओं के लिए रहने व प्रसाद की व्यवस्था भी सुचारु रूप से की गई है। आयोजन के संयोजकों ने बताया कि यह कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राम भक्तों के लिए आत्मिक जागरण और धर्मिक एकता का अवसर है। इस अवसर पर नगरवासियों के साथ देशभर से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है।
: जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी
Mon, Jul 14, 2025
जानकी निवास के महंत बने महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागीसंत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन निमिया बाबा का स्थान की महंती साैंपी है, जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे: महंत मदनमोहन दासअयाेध्या। रामनगरी की सुप्रसिद्ध पीठ जानकी निवास प्रमाेदवन का नया महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे बनाया गया। साेमवार काे मंदिर प्रांगण में महंताई समाराेह का आयोजन हुआ। समाराेह में अयोध्याधाम के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्यों ने साधुशाही परंपरानुसार महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महात्यागी महाराज काे कंठी, चादर, तिलक महंती की मान्यता प्रदान किया। अपनी ताजपाेशी से वह बहुत ही अभिभूत दिखे। इस अवसर पर नवनियुक्त महंत महामंडलेश्वर मदनमोहन दास महाराज ने कहा कि संत-महंत एवं धर्माचार्यों ने उन्हें जानकी निवास प्रमाेदवन की महंती साैंपी है। जिस पर वह अक्षरशा खरा उतरेंगे। उनके द्वारा ऐसा काेई कार्य नही किया जायेगा, जिसमें महंत पद और मंदिर की प्रतिष्ठा धूमिल हाे। सदैव महंत पद की प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। मठ का सर्वांगीण विकास करेंगे। मंदिर में ठाकुरजी की सेवा संग गाै, संत, विद्यार्थी, आगंतुक सेवा सुचार रूप से चलती रहेगी। जैसा गुरुदेव के समय से हाेती हुई चली आ रही है। आश्रम में सभी उत्सव, समैया, त्याेहार आदि परंपरानुसार मनाया जाता रहेगा। अंत में नवनियुक्त महंत मदनमोहन दास महाराज ने पधारे हुए संत-महंत, धर्माचार्यों काे अंगवस्त्र ओढ़ाकर भेंट-विदाई दिया। महंताई समाराेह में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीमहंत परमहंस वैष्णव दास, खाकचौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, कनक महल के श्रीमहंत महामंडलेश्वर सीताराम दास महात्यागी, तिकाेनिया मंदिर के महंत महामंडलेश्वर हरेराम दास, दिगंबर अखाड़ा के उत्तराधिकारी महंत रामलखन दास, महंत रामदास महात्यागी, बालयाेगी संत रामप्रिया दास, रामचरितमानस विद्यापीठ के महंत कमलादास रामायणी, महंत रामकुमार दास, बड़ाफाटक के महंत संदीप दास, नंदीग्राम चित्रकुटी मंदिर के महंत उत्तम दास, महंत रामलाेचन शरण, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत राजन बाबा, पहलवान मनीराम दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, महंत प्रियाप्रीतम शरण, स्वामी छविराम दास, महंत प्रियाशरण, महंत भूषण दास, महंत राममिलन दास, समाजसेवी विकास श्रीवास्तव आदि माैजूद रहे।
: महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमन
Mon, Jul 14, 2025
महंत राम भूषण दास महाराज को संतों ने किया नमनश्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ विशाल भंडारा, संतों का हुआ परम्परागत स्वागतअतिथियों का स्वागत अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने कियाअयोध्या। श्री हनुमानगढ़ी के पट्टी बसंतिया के साकेतवासी पूज्य श्री नंदराम दास जी महाराज शिष्य साकेत वासी राम भूषण दास जी का साकेतवास उपरांत विशाल भंडारा का आयोजन आज श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्री हनुमत कथा मंडपम में हुआ। जिसमें हनुमानगढ़ी समेत पूरी अयोध्या के संतों महंतों ने राम भूषण दास महाराज को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम का संयोजन महंत रमेश दास महाराज एवं संत अभय दास महाराज पुजारी ने किया। श्री बनवासी राम आश्रम एवं श्री बनवासी राम सेवा संस्थान ट्रस्ट दंत धवन कुंड तिराहा के तत्वावधान में संतों का परम्परागत तरीकें से स्वागत हुआ। संतों का अभिनन्दन पट्टी बसंतिया के वरिष्ठ नागा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत गौरीशंकर दास महाराज ने किया। इस मौके पर निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, महासचिव महंत सत्यदेव दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज, वृंदावन से पधारे महंत सनतकुमार शरण, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, तुलसीदास जी की छावनी पीठाधीश्वर महंत जनार्दन दास, प्रयागराज से पधारे महंत राम दास, पट्टी बसंतिया के महंत राम चरण दास, महंत धर्म दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत गिरीश दास, महंत मनीष दास, महंत हरिभजन दास, महंत राघव दास, महंत राजेश दास पहलवान, महंत रामकुमार दास, महंत हरिनाम शरण, मेघनाथ दास, उपेंद्र दास, सूर्यभान दास, पुजारी राजन दास सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत मौजूद रहें।