: सीएम योगी के कार्यकाल में योग्यता के आधार पर दी गयी नौकरी : कामेश्वर सिंह
Thu, Jan 19, 2023
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर जमकर बोल हमला
अयोध्या। गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के समर्थन में प्रचार करने आये किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने नियुक्तियों को लेकर सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि सपा सरकार में नौकरी के तीन आधार थे। अभ्यर्थी मैनपुरी इटावा का हो, सपा मे किसी का रिश्तेदार हो अथवा यादव हो। मायावती के काल में 95 हजार, अखिलेश के कार्यकाल में 2 लाख 22 हजार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में 2017 से 2022 तक पांच लाख चालीस हजार को नौकरी योग्यता के आधार पर दी गयी। उन्होने बताया कि भाजपा सरकार में भी नकल माफिया, पर्चा आउट गैंग सक्रिय थी। जिसको समाप्त करने के लिए कड़े कदम उठाये गये। कई बार परीक्षाएं निरस्त करायी गयी। इस चुनाव में हमारा लक्ष्य अस्सी प्रतिशत मतों को प्राप्त करना है। जिसके लिए हर बीस मतदाता पर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को लगाया गया है। उन्होने बताया कि भाजपा प्रत्याशी 2016 में सपा के एमएलसी थे। इस दौरान सपा सरकार ने न्यू आगरा थाने के हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव को लोकसेवा आयोग का अध्यक्ष बनाकर सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया था। देवेन्द्र सिंह द्वारा ने इस भ्रष्टाचार के खिलाफ सदन में सरकार के खिलाफ आवाज उठाकर अपनी तत्समय की अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री का त्यागपत्र मांगा था। इसके बाद उन्होने स्वयं सपा से त्याग पत्र दे दिया।
उन्होने बताया कि देवेन्द्र प्रताप सिंह ने तदर्थ शिक्षकों के विनियमतीकरण, शिक्षामित्रों का सम्मानजनक समायोजन, प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च तथा तकनीकी शिक्षकों के वेतन विसंगतियों को दूर करने तथा पदोन्नति के लिए सरकार द्वारा नीति बनाने के लिए कई बार सदन में आवाज उठाई है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि नौजवान राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव से खुद को जोड़कर देख रहा है। युवाओं के बेहतर भविष्य के प्रति सरकार की योजनाएं समर्पित है। स्नातक एमएलसी में भाजपा बड़ी विजय की ओर बढ़ रही है। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर चौपाल का सर्किट हाउस पहुंचने पर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विशाल सिंह ने उन्हें रामजन्मभूमि का माडल भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह, विपिन सिंह बब्लू ,अंशुमान मित्रा उपस्थित रहे।
: पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद भी महंत हो गए लापता
Thu, Jan 19, 2023
रहस्यमयी ढंग से गायब महंत के समर्थन में जगदगुरु परमहंस आचार्य ने किया अन्न जल का त्याग
अयोध्या में पुलिस सुरक्षा के बीच महंत रामशरण दास लापता, महंत ने जताया था जान का खतरा
महंत रामशरण दास ने पुजारी रामशंकर दास पर मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उससे अपनी जान का बताया था खतरा
अयोध्या। नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास उम्र लगभग 80 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में विगत 10 जनवरी से लापता हैं। इस मंदिर पर अगस्त में हुए कब्जेदारी के विवाद के बाद से ही दो पुलिसकर्मी मंदिर व महंत की सुरक्षा में तैनात हैं। महंत रामशरण दास ने उस समय मंदिर के ही पुजारी रामशंकर दास पर मंदिर पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उससे अपनी जान का खतरा बताया था। ऐसे में प्रश्न खड़ा हो रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बाद से महंत कहां लापता हो गए और इसकी सूचना पुलिसकर्मियों ने उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी।
फिलहाल पुलिस ने सोमवार रात एक स्थानीय नागरिक की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मंदिर में रह रहे लोगों के अनुसार वह माघ मेले में प्रयागराज जाने की बात कह रहे थे। अब उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मोबाइल की अंतिम लोकेशन भी प्रयागराज मिली है। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी स्वतंत्र मौर्य उनकी तलाश में प्रयागराज गए हुए हैं।
तो वही जगदगुरु परमहंस आचार्य ने महंत रामशरण दास के समर्थन में अन्न जल का त्याग कर प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय पहुंच कर कमिश्नर,आई जी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से मदद की गुहार लगाई। रहस्यमयी ढंग से गायब हुये नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास का अब तक पता न चलने से आहत है।
जगदगुरु परमहंस आचार्य कहते है जबतक वयोवृद्ध महंत नही मिलते तब तक वह अन्न जल का त्याग करें रहेंगे। प्रकरण का खुलासा और गायब हुये महंत रामशरण दास की बरामदगी की मांग किये। जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि अयोध्या में मंदिर कब्जा करने वाला गिरोह सक्रिय है। इससे पहले जगदगुरु परमहंस आचार्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर की है पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग।
: साकेतपुरी संत निवास मंदिर के महंत बने रंगनाथाचार्य
Thu, Jan 19, 2023
रामनगरी के संतो महंतों ने कंठी चद्दर दे कर मंदिर का महंत नियुक्त किया
अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या के प्रमोदवन मोहल्ले में स्थित साकेतपुरी संत निवास मंदिर के महंत बने रंगनाथाचार्य उर्फ रंजन दास। मंदिर के वर्तमान महंत जनार्दन दास चेला पंडित रघुवर गोपाल ने बताया कि मैं वृद्ध हो गया हूं नित्य कर्म पूजा पाठ करने में असमर्थ हूं मंदिर की व्यवस्था देखभाल हेतु मैंने अपने अपने सादिक शिष्य चेला रंगनाथाचार्य उर्फ रंजन दास को अयोध्या के संतो महंतों की उपस्थिति में कंठी चद्दर दे करके मंदिर का महंत नियुक्त किया जिससे मंदिर की व्यवस्था ठाकुर जी का भोग राग उत्सव सवैया सुचार रूप से चलता रहे।
नवनियुक्त महंत रंगनाथाचार्य उर्फ रंजन दास ने बताया कि गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से संतो महंतों की उपस्थिति में प्रमोद वन स्थित संत निवास मंदिर का महंत बनाया गया हूं मैं सनातन धर्म की परंपरा का पालन करते हुए गुरुदेव भगवान की सेवा और मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने का प्रयास करता रहूंगा।आये हुए अतिथियों का स्वागत परमहंस आश्रम के अधिकारी राम उजागर दास जी महाराज ने किया। इस अवसर पर मणिराम दास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास मंगल, श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु राम भूषण दास, श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, शत्रुघ्न निवास मंदिर के महंत पवन कुमार दास, परमहंस आश्रम के अधिकारी राम उजागर दास, हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत राम कुमार दास, हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी पार्षद रमेश दास, डांडिया मंदिर के महंत गिरीश दास, बावन मंदिर के महंत वैदेही बल्लभ शरण, महंत अयोध्या दास महंत अभिराम दास महंत धर्मदास, चित्रकुटी मंदिर के महंत उत्तम दास, नागा राम लखन दास, कोठारी नंद कुमार दास, पुजारी मोहित दास, शिव नारायण दास, बड़ी कुटिया के महंत गणेश दास, सीताराम निवास मंदिर के महंत भूषण दास, मुकेश तिवारी फौजी सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित होकर महंती दी।