: श्री राम लला प्रभु की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा
Fri, Mar 17, 2023
सद्गुरु आचार्यों के कृपा बिना भक्ति मार्ग में जाना संभव नहीं:जगतगुरु रामानुजाचार्य
विविध यज्ञ द्रव्यों की आहूतियों के साथ हुआ विधिवत पूजन, दक्षिण के आचार्यों द्धारा हुआ अनुष्ठान
अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन के श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रातः कालीन सत्र में दाक्षिणात्त् विद्वानों द्वारा आगम पद्धति से मंडप पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा चतुर्वेद परायण के साथ-साथ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंत्र एवं मूल मंत्र एवं श्री सूक्त पुरुष सूक्त आगम पद्धति द्वारा गौ घृत चरु कमल पुष्प कमल बीज मधु विविध पदार्थों से से यज्ञ कुंड में आहुति दी। दक्षिण से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य जीयर स्वामी श्री रामचंद्र स्वामी महाराज एवं प्रतिष्ठित भिन्न भिन्न प्रांतों से पधारें आचार्यों द्वारा विविध यज्ञ द्रव्यों से आहूतियों के साथ गौ पूजन आचार्य पूजन उपरांत श्री राम लला प्रभु को गर्भ ग्रह मैं वाद्य यंत्रों एवं वेद मंत्रों का उच्चारण करते हुए विराजमान करके अंगन्यास करण्यास एवं विशेष मंत्रों के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा हुई। दक्षिण से पधारे श्री रामानुजाचार्य रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज तिरुपति से पधारे भगवान श्री वेंकटेश के मुख्य अर्चक श्री वेणुगोपाल स्वामी जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी व दक्षिण से पधारे विद्वानों द्वारा भगवान का नेत्रों नमिलन एवं भव्य श्रृंगार हुआ। जगतगुरु स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज ने कहा आज से हजारों वर्ष पूर्व हमारे संप्रदाय के आचार्य श्री श्री भाष्यकार जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी जी महाराज ने श्री संप्रदाय के माध्यम से भगवान काअर्चा विग्रह मूर्ति पूजा को साकार रूप प्रदान किया। आज हम सब बड़े भाग्यशाली हैं श्री अवध धाम में राम कृतु स्तंभ साथ ही में श्री राम लला प्रभु की प्रतिष्ठा प्रभु भक्ति करने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है सद्गुरु आचार्यों की कृपा के बिना भक्ति मार्ग में जाना संभव नहीं है। सायंकाल सत्र मैं भगवान का कल्याण उत्सव मनाया जाएगा कल मध्यान में भगवान का पट्टा अभिषेक होगा। तेलंगाना कर्नाटक से पधारे हुए कलाकारों एवं देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए कलाकारों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुति एवं पधारे हुए सभी संतो ने अपने मंगलाचरण में भगवान का मंगला नुशासन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान जनार्दन रेड्डी जी विधायक एवं उनके साथ पधारे सभी भक्तजन आनंदित हो रहे हैं।
: कब्जेदारी को लेकर हनुमानगढ़ी के नागा साधु व व्यापारियों में मारपीट
Thu, Mar 16, 2023
दोनो पक्षों ने कोतवाली अयोध्या में दी तहरीर
अयोध्या । राम पथ निर्माण के लिए तोड़ी गई दुकानों पर कब्जेदारी को लेकर हनुमानगढ़ी के कुछ साधु और व्यापारियों के बीच विवाद हो गया। व्यापारियों का आरोप है कि दुकान पर कब्जा करने के लिए हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के महंत राम चरण दास और उनके साथ 25 नागा ने दुकान पर आकर लूटपाट करते हुए व्यापारियों के साथ मारपीट की है। अयोध्या कोतवाली के सब्जी मंडी चौराहे पर अचानक कुछ नागा साधु दुकान को खाली कराए जाने के लिए पहुंच गए। जहां व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता के साथ विवाद हो गया और एक दूसरे के बीच मारपीट भी हुई। घटना होते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे तो सभी नागा साधु वहां से चले गए, लेकिन नाराज व्यापारी अयोध्या कोतवाली पहुंच गए और हनुमानगढ़ी के गौरी शंकर दास, सुखदेव दास, रवि नागा, धनुषधारी और हनुमानगढ़ी के मुख्तार अमरनाथ कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के द्वारा भी कुछ व्यापारियों के खिलाफ हनुमानगढ़ी के संपत्ति पर जबरन कब्जा करने को लेकर तहरीर दी गई है।
: अशर्फी भवन से दिव्य रथों पर निकली भगवान श्री राम प्रभु की शोभायात्रा
Thu, Mar 16, 2023
श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ का लोकार्पण कार्यक्रम छाया उल्लास
आज होगी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं कल्याण उत्सव मनाया जाएगा
अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ श्री अशर्फी भवन के श्री राम लला भवन रामकृतु स्तंभ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रातः कालीन सत्र में दाक्षिणात्त् विद्वानों द्वारा आगम पद्धति से मंडप पूजन वैदिक मंत्रों द्वारा चतुर्वेद परायण किया। इसके साथ-साथ श्री लक्ष्मी नृसिंह मंत्र एवं मूल मंत्र एवं श्री सूक्त पुरुष सूक्त आगम पद्धति द्वारा गौ घृत चरु कमल पुष्प कमल बीज मधु विविध पदार्थों से से यज्ञ कुंड में आहुति डाली गई। दक्षिण से पधारे जगद्गुरु रामानुजाचार्य जीयर स्वामी श्री रामचंद्र स्वामी महाराज एवं प्रतिष्ठित भिन्न भिन्न प्रांतों से पधारें आचार्यों द्वारा विविध यज्ञ द्रव्यों से लक्ष्मी नरसिंह महायज्ञ रामलला प्रभु के प्रतिष्ठा महोत्सव में शिखर स्नान दक्षिण से पधारे श्री रामानुजाचार्य रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज तिरुपति से पधारे भगवान श्री वेंकटेश के मुख्य अर्चक श्री वेणुगोपाल स्वामी श्रीरंगम से पधारे भगवान के मुख्य अर्चक श्री निवासन स्वामी दक्षिण से पधारे विद्वानों द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सायंकाल सत्र में 4 से भगवान श्री राम प्रभु को दिव्य रथ में विराजमान कर अशर्फी भवन से शोभा यात्रा का प्रारंभ हुआ एवं मुख्य मार्ग से नया घाट होते हुए श्री राम लला भवन में प्रभु को आगम पद्धति से रथ से उतारा गया। शोभायात्रा के मध्य मुख्य आकर्षण जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्र जीयर स्वामी जी महाराज, जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज एवं तेलंगाना कर्नाटक से पधारे हुए कलाकारों द्वारा भगवान श्री राम के भजनों पर लोक नृत्यों की प्रस्तुति सुंदर भगवान की झांकियां एवं वेद मंत्र घोष द्वारा भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। करनूल तेलंगाना से पधारे श्रीमान जनार्दन रेड्डी एमएलए इस यज्ञ के मुख्य यजमान है। सभी संतों का सम्मान किया उत्तरीय वस्त्र भेंट किए सभी संतो ने अपने मंगलाचरण में भगवान का मंगला नुशासन किया। यज्ञ के मुख्य यजमान जनार्दन रेड्डी विधायक एवं उनके साथ पधारे सभी भक्तजन आनंदित हो गए। कार्यक्रम में शुक्रवार को भगवान की प्राण प्रतिष्ठा होगी एवं सायंकाल भगवान का कल्याण उत्सव मनाया जाएगा।