Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

तोताद्रिमठ पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य अनंताचार्य महाराज के सानिध्य में धूमधाम से मना भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पंचामृत अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद हुई भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य की आरती, हरिभक्तों को बांटा गया प्रसाद

धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन, देशभर से पहुंचे वैष्णव समाज के प्रमुख पीठाधीश्वर

दशरथ कुंड पार्षद प्रतिनिधि सपा नेता लुलुर  यादव ने सांसद धर्मेन्द्र यादव का किया जोरदार स्वागत 

डॉ. मीनाक्षी यादव, सुल्ताना बानो,  राकेश कुमार वर्मा, बृजेश कुमार व डॉ. जन्मेजय तिवारी को मिला सम्मान

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या के लाल ने पूरे विश्व में अपनी आवाजों से लोगों को किया मंत्रमुग्ध 

बमबम यादव

Tue, Apr 4, 2023

ऋषि के अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर अयोध्या ही नही पूरे विश्व के संगीत जगत को गर्व है: महंत संजय दास

संकट मोचन सेना अध्यक्ष के नेतृत्व में नागा साधुओं ने जताया हर्ष, खिलाई एकदूसरे को मिठाईयां

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या मठ मंदिर ही नहीं बल्कि संगीत व कला की भी नगरी है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अयोध्या का एक लाल ने पूरे विश्व में अपनी आवाजों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। इंडियन आइडियल में अपनी आवाज से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाले ऋषि सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपनी आवाज का जादू पूरी दुनिया में फहराने वाले राम नगरी के लाल ऋषि सिंह ने बीते दिनों इंडियन आईडल सीजन 13 में विजेता चुने गए हैं। उनके इस जीत को लेकर रामनगरी अयोध्या के साधु संत गृहस्थ सहित पूरे देश से लोग बधाई दे रहे हैं।

रामनगरी अयोध्या की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत जान दास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या के लाल ऋषि सिंह की अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर अयोध्या ही नही पूरे देश बल्कि पूरे विश्व के संगीत जगत को गर्व है। माँ सरस्वती की कृपा आप पर बनी रहे, आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है। इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, अभिषेक दास, विराट दास, शिवम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में नागा साधु संत व आमजन मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें