Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

पीएम मोदी-गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति व सुनील बंसल के क्रियान्वयन से हुई बंगाल विजय: ऋषिकेश 

श्रद्धालुओं के साथ हर किसी आमजन को हनुमानजी महाराज का दिव्य प्रसाद भोजन के रुप मे उपलब्ध करा रहें महंत बलराम दास

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

बमबम यादव

Sun, Apr 2, 2023

जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य महाराज व्यासपीठ से कर रहे कथा की अमृत वर्षा

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल, जगह-जगह हुआ स्वागत

गोसाईगंज-अयोध्या। स्थानीय नगर के सुंदर वाटिका प्रांगण में पर आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
दशरथ वाटिका से कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सुंदर वाटिका तक डीजे ढोल नगाड़ों गाजे-बाजे व राधा कृष्ण की भव्य संजीव झांकी के साथ आगे-आगे चल रही थी। जगह जगह रास्ते मे स्थानीय श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में सम्मिलित भक्तों का जलपान करा कर स्वागत करते हुए देखा गया। भव्य मंगल कलश यात्रा में पीली साडी पहनी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कथा के आयोजक जगदंबा प्रसाद बजाज वह उनकी पत्नी मंगल कलश सिर पर धारण कर प्रभु का गुणगान करते हुए चल रही थी। कथा व्यास जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत के चेज़ से भक्त का कल्याण होता है और जीवन में सुख व शांति का अनुभव होता है। तत्पश्चात सभी सम्मिलित भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में राधा कृष्ण की झांकी आकर्षक का केंद्र बना था। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने का अवसर बडे़ ही स्वरभक्ति से प्राप्त होता है। बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गई। इस मौके पर जवाहरलाल जायसवाल मनकापुर, उमानाथ गुप्ता, रामकृपाल कसौधन, भोलानाथ अंगियार, राम जी फैन्सी, गोपीनाथ अंगियार, श्री प्रकाश जायसवाल, बंशीधर बजाज, मनोज कसौधन बबलू, प्रदीप जायसवाल, सचिन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, शशि गुप्ता, अनूप जायसवाल, पारसनाथ गुप्ता, शिवम गोस्वामी, श्रीनाथ ट्रेडर्स, अनूप गुप्ता, शशीकांत गुप्ता, रूपेश गुप्ता सहित आज सैकड़ों लोग इस शोभायात्रा में शामिल थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें