: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक रामनगरी में
Thu, Apr 20, 2023
23 को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक
15 देशों के एंबेसडर सहित जुटेगी तमाम हस्तियां
योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को भेजा गया है निमंत्रण
अयोध्या। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल अयोध्या के जानकी महल ट्रस्ट में प्रेस से मुखातिब हुए और बताया कि 23 अप्रैल को 155 देशों के जल से श्री राम लला के निर्माणाधीन मंदिर के चौखट का होगा अभिषेक जिसमें 15 देशों के एंबेसडर कई देशों के सांसद आर एस एस के इंद्रेश कुमार, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग सहित सैकड़ों की संख्या में लोग सम्मिलित होंगे जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा गया है और कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 155 देशों का जल श्री राम नगरी अयोध्या पहुंच चुका है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली से 120 लोग 22 तारीख को दिल्ली से अयोध्या पहुंच जाएंगे जहां उनका स्वागत होगा। जानकी महल ट्रस्ट में पूर्वी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें 25 से 28 जिले के लोग सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा रहेगा राम जन्मभूमि में बनने वाले 6 मुख्य द्वारों में एक द्वार भगवान अग्रसेन के नाम से किया जाए क्योंकि वह कुश के वंशज थे और मां सरयू के तट पर एक घाट भी उनके नाम हो और अग्रसेन चौराहे का विकास किया जाए वहां उनकी मूर्ति लगाई जाए। उन्होंने बताया कि सरकार से हम जमीन की मांग करेंगे जिससे हमारी संस्था धर्मशाला चिकित्सालय और स्कूल बना सके जो समाज के लोगों के सहयोग में काम आए। उन्होंने बताया कि 23 तारीख को सुबह 10:30 बजे मणिराम दास छावनी के सभागार में आशीर्वचन होगा और लगभग 12 बजे सभी लोग बिरला धर्मशाला पहुंचेंगे वहां से जल लेकर के हम लोग श्री राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेंगे जहां दर्शन पूजन के साथ अभिषेक करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी गर्ग, राजीव अग्रवाल प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अर्पित अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
: श्री राम रत्न सम्मान से सम्मानित होगी हस्तियां
Tue, Apr 18, 2023
आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में 23 अप्रैल को तीसरा राम रत्न सम्मान समारोह का होगा भव्य आयोजन
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में तीसरी बार होने जा रहा श्री राम रत्न सम्मान समारोह जिसमें तमाम हस्तियों को सम्मानित किया जायेगा। यह आयोजन रामनगरी के आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में पूज्य किलाधीश महंत मैथिली रमण शरण जी महाराज की अध्यक्षता में श्री राम लोक मंदिर हिमाचल प्रदेश के संस्थापक श्री अमरदेव जी महाराज के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला के युवा अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि इस सम्मान समारोह में प्रभु श्री राम के संदेश को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले पूज्य संतों का अपने पत्रकारिता के माध्यम से प्रभु श्री राम के संदेश को दूर दूर तक पहुंचाने वाले पत्रकारों का समाजसेवियों का दूर-दूर से आकर के संस्कृत के गहन अध्ययन करने वाले कराने वाले प्राचार्य एवं विद्यार्थियों का डॉक्टरों का एवं समाज में सद्भाव लाने की विचार रखने वाले संस्कृति को बढ़ावा देने वाले ऐसे लोगों को श्री राम रत्न से सम्मानित किया जाएगा। ये आयोजन सुरेंद्र मलिक लाडो फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है।
: गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता है रमजान: सुल्तान
Tue, Apr 18, 2023
नगर निगम के अभिराम वार्ड से निर्दल प्रत्याशी सुल्तान अंसारी ने कहा, लोगों की सेवा करना है उद्देश्य
कहा, रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। सभी दल अपने अपने प्रत्याशी घोषित कर जीत की गुणा गणित सेट कर रहे है। तो वही रामनगरी अयोध्या नगर निगम के वार्ड संख्या 1 अभिराम दास वार्ड से निर्दल प्रत्याशी ने जैसे ही अपने नाम की घोषणा की वैसे ही अन्य दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई। बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है क्योंकि वो प्रत्याशी कोई और नही बल्कि गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के पुत्र सुल्तान अंसारी है। नन्हे मिंया को मुसलमान ही नही हिंदू भी बहुत मानता है। क्योंकि हर किसी के सुख दुख में खड़े रहना और लोगों की बढ़चढ़ कर मदद करना नन्हे मिंया में कूटकूट कर भरा है। अपने पिता की इस विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा उनके पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने उठा रखा है। सुल्तान अंसारी अभिराम वार्ड से निर्दल प्रत्याशी के रुप में अपनी घोषणा कर चुके है जिससे सभी दलों के प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ गई हैं। क्षेत्र में जनसम्पर्क करते हुए सुल्तान अंसारी कहते है अभी रोजा चल रहा है। ईद के बाद जनसम्पर्क अभियान बहुत तेज चलाया जाएगा। सुल्तान ने कहा कि इस्लाम धर्म की पांच बुनियादी चीजों में एक रमजान भी है, इसकी खास अहमियत है। यह महीना इस्लाम के सबसे पाक महीने में शुमार किया जाता है। इसमें पूरे महीने अल्लाह की इबादत कर हम नेकी और सवाब की राह पर चलते हैं। साथ ही जिंदगी भी भर अच्छे काम करतें रहने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि कुरान शरीफ में अल्लाह का हुक्म है कि रमजान का रोजा हर बालिग स्त्री और पुरुष पर फर्ज है। रोजा यानी तमाम बुराइयों से परहेज करना। सनातन और अन्य धर्मों में भी जैसे उपवास का महत्व है, वैसे ही इस्लाम में रोजा का। इसी तरह यदि किसी जगह लोग किसी की बुराई कर रहे हैं तो रोजेदार के लिए ऐसे स्थान पर खड़ा होना मना है। मुसलमान रोजा रखता है, ताकि उसके हृदय में भूखे व्यक्ति के प्रति हमदर्दी हमेशा बनी रहे। रमजान शरीफ में हर नेकी के बदले सवाब 70 गुना अधिक मिलने की बात कही गई है। रोजा झूठ हिंसा, बुराई, रिश्वत तथा अन्य तमाम गलत कामों से बचने की प्रेरणा देता।