: गुरूदेव के पदचिंहाें पर चलकर आश्रम का सर्वांगीण विकास करेंगे: महंत नंद नंदनम शरण
Wed, Sep 13, 2023
श्रीविजय राघव कुंज गुजराती मंदिर में 5 दिन अनवरत चलता रहा भंडारा, रामनगरी के सभी संतों महंतो का हुआ अभिनन्दन, हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
अयाेध्या। सिद्धपीठ श्रीविजय राघव कुंज गुजराती मंदिर, प्रमाेदवन के नवनियुक्त महंत नंद नंदनम शरण ने कहा कि वह अपने गुरूदेव महंत बलराम शरण बापू महाराज के पदचिंहाें पर चलकर आश्रम का सर्वांगीण विकास करेंगे। जहां गाै, संत, विद्यार्थी व अतिथि सेवा सुचार रूप से चलती रहेगी। सभी उत्सव, समैया और त्याैहार परंपरानुसार मनाया जायेगा। गुरूदेव की बतलाई हुए बाताें का अनुसरण कर आगे बढ़ेंगे। हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आज गुरूदेव महंत बलराम शरण बापू महाराज हम लाेगाें के बीच में नही हैं। लेकिन उनकी यश और कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। उनका विगत 28 अगस्त को साकेतवास हाे गया। त्रयाेदश संस्कार पर रामनगरी के संत-महंतों ने गुरूदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और मुझे कंठी, चादर तिलक देकर मंदिर की महंती साैंपी। उन्हाेंने कहा कि महाराजश्री ने अपने जीवनकाल में ही मुझे आश्रम का तकरूर्र सरबराहकार व महंत नियुक्त कर दिया था। संत-महंतों ने कंठी, चादर, तिलक देकर उन्हें श्रीविजय राघव कुंज गुजराती मंदिर के महंत पद पर आसीन किया है। अब से मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था का वही संचालन करूंगा। इसके अलावा बिहार प्रांत के औरंगाबाद जिले में स्थित राधाकृष्ण मंदिर के भी सरबराहकार महंत हाेंगे। महंताई समाराेह में दशरथ महल विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, रामकथाकुंज महंत डॉ.रामानंद दास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, पूर्व प्रधानमंत्री हनुमानगढ़ी बाबा माधवदास, जगतगुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य, खाकचौक के श्रीमहंत बृजमोहन दास, महंत रामचरण दास हनुमानगढ़ी, सरपंच रामकुमार दास, डॉ. महेश दास, महंत सीताराम दास महात्यागी रहें आदि विशिष्ट संत-महंताें की माैजूदगी रही। इस अवसर पर प्रशांत पांडेय,मंदिर प्रबंधक बाबा अमरनाथ पांडेय, मुरली पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
: विजय राघवकुंज गुजराती मंदिर के महंत बने नन्द नन्दन शरण
Sun, Sep 10, 2023
रामनगरी के संतों ने दिया कंठी चद्दर, बलराम शरण को दिया श्रद्धांजलि
अयोध्या। रामनगरी के प्रमोद वन स्थित विजय राघवकुंज गुजराती मंदिर के नए युवा महंत नन्दनन्दन शरण महराज को मंदिर का नया महंत संतों ने नियुक्त किया। संत धर्माचार्यों ने परम्परानुसार दिया कंठी चद्दर। श्रीमहंत बलराम शरण बापू के साकेतवास होने पर रिक्त पड़ी गद्दी पर अयोध्या के संतों महंतो ने विजय राघवकुंज गुजराती मंदिर नन्द नन्दन शरण को बैठाकर दिया आशीर्वाद।
आये हुए अतिथियों का स्वागत परम्परागत तरीके से किया गया। इस मौके पर दशरथ राजमहल बड़ा स्थान से श्रीमहंत देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज, मणिराम दास छावनी के महंत कमल नयन दास, जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत रासिक पीठाधीश्वर जनमेजय शरण, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, पूर्व प्रधानमंत्री महंत माधव दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास, जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, रामबल्लभाकुंज के अधिकारी राज कुमार दास,दिगम्बर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, श्रृंगार कुंज के श्रीमहंत हरिभजन दास, बड़ा भक्त माल के महंत अवधेश दास, महंत रामकुमार दास, महंत डा रामानन्द दास, महामंडलेश्वर गिरीश दास, महंत इन्द्रदेव दास, राजेश पहलवान, संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास,बड़े हनुमान मंदिर के अधिकारी छविराम दास,नागा राम लखन दास,विराट दास, शिवम श्रीवास्तव,महंत दामोदर दास, महंत रत्नेश शरण, महंत घनश्याम दास, मंदिर प्रबंधक बाबा अमरनाथ पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या संत महंत व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
: सनातन धर्म का अपमान करने वालों की अब खैर नही,संतों ने खोला मोर्चा
Sun, Sep 10, 2023
प्रसिद्ध पीठ श्री हरीधाम गोपाल पीठ में संतों की एक बड़ी बैठक हुई
बैठक करते संत
उदयनिधि स्टालिन, डीएमके नेता ए. राजा के खिलाफ चीफ जस्टिस को लिखा पत्र, विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली अयोध्या में दिया ज्ञापन
अयोध्या । सनातन धर्म पर तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादित बयान के विरोध में अयोध्या के संतों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार की दोपहर प्रसिद्ध पीठ श्री हरीधाम गोपाल पीठ में संतों की एक बड़ी बैठक हुई। इसमें संतों ने उदयनिधि स्टालिन, डीएमके नेता ए. राजा के खिलाफ चीफ जस्टिस को पत्र लिखा. इसके बाद विवादित बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली अयोध्या में ज्ञापन दिया। श्री हरिधाम गोपाल पीठ में प्रसिद्ध पीठ श्रीराम बल्लाभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास महाराज की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मौजूद अयोध्या के प्रमुख संतों ने एक स्वर में तमिलनाडु के खेल मंत्री एमके स्टालिन, ए राजा के बयान पर नाराजगी जाहिर की। अधिकारी राजकुमार दास ने कहा कि सनातन को अपशब्द कहना, अब इन नेताओं का शौक हो गया है। समय आ गया है कि इन्हें सबक सिखाया जाए।हम चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मांग करते हैं कि स्वतः संज्ञान लेकर वह इस मामले पर कार्रवाई करें। हमने पुलिस को भी तहरीर दी है. इन सभी नेताओं के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने और सनातन धर्म का अपमान करने का मुकदमा दर्ज करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नाथ संप्रदाय से जुड़े हैं।नाथ संप्रदाय के संतों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें राक्षस बताया गया है. ऐसा बयान देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य महाराज ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर उनकी मोहब्बत की दुकान कहां गई।अभी तक भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर जगह-जगह मोहब्बत की दुकान खोलने का बयान देने वाले राहुल गांधी आखिरकार अपने सहयोगी संगठन के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं।आखिर क्यों नहीं वह सामने आकर कोई बयान दे रहे है। उदयनिधि स्टालिन ने देश को तोड़ने वाला बयान दिया है। समाज में भेद पैदा करने वाला बयान दिया है। देश की बड़ी आबादी के धर्म के प्रति ऐसी अपमानजनक टिप्पणी से गृह युद्ध जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई है। ऐसे नेता के खिलाफ तत्काल राष्ट्रदोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी के महंत राम दास, रामकचेहरी के महंत शशिकांत दास, तुलसीदास जी की छावनी के महंत जनार्दन दास, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास अधिकारी छविराम दास सभी ने सनातन का अपमान करने वाले नेताओं को ठीक करने की बात कही। बैठक में शामिल सभी संतों का स्वागत गौरव दास ने किया।