: सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन
Sat, Sep 2, 2023
श्रावणकुंज मंदिर में महंत रामेश्वरी शरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बांधा प्रतीकात्मक रक्षाबंधन
प्रदेश की बहनों की रक्षा के लिए भेजा रक्षा सूत्र और उनके तस्वीर की आरती उतार व राखी बांध कर लिया आशीर्वाद
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या प्रसिद्ध पीठ श्रावणकुंज मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर श्रावणकुंज मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को राखी बांध कर अनोखे अंदाज में मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार। मंदिर की महंत रामेश्वरी शरण ने सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की बहनों की रक्षा के लिए भेजा रक्षा सूत्र और उनके तस्वीर की आरती उतार कर राखी बांध कर लिया उनका लिया आशीर्वाद। महंत रामेश्वरी शरण का कहा कि सीएम योगी एक सन्त है और वे भी एक सन्त इस रिश्ते से दोनों सन्तों के बीच भाई बहन का रिश्ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए महंत रामेश्वरी शरण ने कहा कि दो सौ रुपये गैस के दाम कम करके की बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहुत बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी के शासन काल मे बहने सुरक्षित है और कानून व्यवस्था राज है और उन्होंने कहा कि वे यही मंगलकामना करती हैं कि ऐसे ही कानून व्यवस्था का राज बना रहे। मंदिर में चल रहें झूलनोत्सव का विधिवत समापन किया गया। महंत रामेश्वरी शरण ने कहा कि सावन शुक्ल तृतीया से मंदिर में झूलनोत्सव का शुभारंभ होता है जो बड़े ही हावभाव के साथ चलता है। उन्होंने कहा कि झूलनोत्सव का समापन रक्षाबंधन के दिन होता है। जिसमें सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया जाता है।
: अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर के महंत श्याम सुन्दर दास हुए नियुक्त
Tue, Aug 29, 2023
स्वर्गीय रामकुमार दास की 53वी पुण्यतिथि धूमधाम से मनाया गया!
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के अखिल भारतीय जायसवाल समाज श्री राम जानकी मंदिर वशिष्ठ कुण्ड टेढ़ी बाजार में स्वर्गीय राम कुमार दास महाराज 53 वी पुण्यतिथि बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। इस मौके पर अखंड रामायण पाठ हुआ और विशाल भण्डारा का अयोजन हुआ। जिसमें अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर के वर्तमान महंत जगन्नाथ दास ने अपने शिष्य श्याम सुन्दर दास को कंठी, चादर, तिलक, लगा कर महंत नियुक्त किया गया।इस मौके पर रामनगरी के संत धर्माचार्यों ने श्याम सुन्दर दास को अखिल भारतीय जायसवाल समाज मंदिर का महंत नियुक्त किया। इस अवसर पर अयोध्या के सन्त महंत और जायसवाल मंदिर के पदाधिकारी जगीलाल जायसवाल, शिव प्रसाद जायसवाल, कपिल देव जायसवाल, शिव बालक जायसवाल, महंत सनत कुमार दास, मौर्या वश मंदिर, राम नरेश दास वेद मंदिर, महंत गणेशानंद दास, महंत राममिलन दास ,मदन लाल जायसवाल, पुन्नी लाल जायसवाल, जगदीश जायसवाल बाल गोविन्द, प्रदीप गुप्ता,आदि लोग शामिल हुए।
: रामलला सदन देवस्थानम में कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया
Tue, Aug 29, 2023
जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है: डा राघवाचार्य
अयोध्या। रामलला सदन देवस्थानम पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। व्यासपीठ से कथा की अमृत वर्षा प्रख्यात कथावाचक रामलला सदन देवस्थानम पीठाधीश्वर जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य जी महाराज कर रहे है। कथा के चतुर्थ दिवस स्वामी जी ने प्रभु के वामन अवतार के वृतांत का विस्तार पूर्वक वर्णन भक्तों को करवाया एवं कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया।कथा के चौथे दिन संत साधकों ने महाराज जी के श्रीमुख से कथा का श्रवण किया। भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत भागवत आरती के साथ की गई।जिनके कर्म श्रेष्ट होते है वो संसार को सुंदर बनाते है। स्वामी डा राघवाचार्य जी ने कथा प्रसंग का वृतांत सुनाते हुए बताया कि वामन अवतार भगवान विष्णु के दशावतारो में पांचवा अवतार और मानव रूप में अवतार था। जिसमें भगवान विष्णु ने एक वामन के रूप में इंद्र की रक्षा के लिए धरती पर अवतार लिया। वामन अवतार की कहानी असुर राजा महाबली से प्रारम्भ होती है। महाबली प्रहलाद का पौत्र और विरोचना का पुत्र था। महाबली एक महान शासक था जिसे उसकी प्रजा बहुत स्नेह करती थी। उसके राज्य में प्रजा बहुत खुश और समृद्ध थी। उसको उसके पितामह प्रहलाद और गुरु शुक्राचार्य ने वेदों का ज्ञान दिया था। इसके बाद पूज्य महाराज श्री के सानिध्य में सभी भक्तों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया। श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण की बाललीला गोवर्धन पूजा छप्पन भोग का वृतांत सुनाया जाएगा। मंदिर में भगवान का पवित्रोत्सव व झूलनोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर रामलला सदन देवस्थानम के संत साधक व शिष्य परिकर मौजूद रहें।