Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भगवान श्रीराम और सीता को सोने का मुकुट,छत्र,कुंडल और हार पहनायेंगे सीएम योगी

बमबम यादव

Wed, Nov 22, 2023

कोटा के 7 कारीगरों ने इन आभूषणों को 15 दिनों में तैयार किया

बड़ा भक्तमाल तपस्या की दृष्टि से अयोध्या का परम वैभवशाली आश्रम है, यहां निरंतर भगवान और उनके भक्तों के साथ गो सेवा का प्रकल्प समृद्ध रहा है: रसिक पीठाधीश्वर

अयोध्या। 24 नवंबर को रामनगरी के बड़ा भक्त माल मंदिर के साकेतवासी आचार्य रामशरण दास की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आऐंगे अयोध्या। वे इस अवसर पर मंदिर के गर्भगृह में विराजमान भगवान श्रीराम और सीता को सोने का मुकुट,छत्र,कुंडल और हार आदि अपने हाथों से पहनाऐंगे। बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर स्वामी महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि कोटा के 7 कारीगरों ने इन आभूषणों को 15 दिनों में तैयार किया है। उन्होंने कहा कि हमारा इस संसार में कुछ भी नहीं है। सब कुछ उस परमात्मा का दिया हुआ ही है। ये सब तो उन्हीं का दिया हुआ ही उसे समर्पित कर रहे हैं। यह जो हमारा संकल्प और प्रयास है। उसके पीछे भी भगवान सीताराम की ही शक्ति है। बड़ा स्थान जानकी घाट रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण महाराज ने कहा कि बड़ा भक्तमाल तपस्या की दृष्टि से अयोध्या का परम वैभवशाली आश्रम है। यहां निरंतर भगवान और उनके भक्तों के साथ गो सेवा का प्रकल्प समृद्ध रहा है। सीएम योगी आदित्ययनाथ महाराज का अयोध्या और आश्रम के वयोवृद्ध महंत से गहरा लगाव है। वे अयोध्या आने पर उनका हाल लेने जरूर आश्रम आते हैं। यह सीएम का संतों के प्रति लगाव है। उनकी इस कृपा के लिए हम अयोध्या के संत उनके आभारी हैं।
बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश कुमार दास ने बताया कि भगवान के सोने का मुकुट और कुंडल आदि को मंदिर से जुड़े भक्तों के सहयोग से तैयार कराया गया है। इसके लिए उनके हाथ में पड़ी सोने की अगूंठी देख कर विचार आया। विचार यह हुआ कि शरीर शांत होने पर यह अंगूठी निकाल कर लोग ले लेंगे। हाथ से नहीं निकलेगा तो काट कर निकाल लेंगे।उन्होंने बताया कि शरीर की नश्वरता का आत्म बोध होने के बाद से यह संकल्प था जो कि भक्तों के सहयोग से पूरा होने जा रहा है। इस आभूषणों के निर्माण में चांदी के साथ एक किलो से ज्यादा सोना लगा है। राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी संत और बड़ा भक्तमाल के बड़े महंत कौशल किशोर दास की इच्छा पर सीएम योगी आदित्यनाथ 24 नंवबर के कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे का समय देंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें