: रामभक्तों की सेवा के लिए पारस मिल्क शॉप ने खोला अपना पार्लर
Fri, Apr 12, 2024
संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने फीता काटकर की ओपनिंग, बहुत बहुत अच्छा कार्य है
पारस मिल्क शॉप के उद्घाटन में महंत संजय दास
बिजनेस हेड गोविंद प्रसाद ने कहा कि पारस के प्रोडक्ट नंबर एक ही क्वालिटी के, अयोध्या मे प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस शाप की हुई ओपनिंग
अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या सुपर मार्केट के रूप में डेवलप हो रही है प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु प्रभु श्री राम लाल के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे हैं और प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नए-नए प्रतिष्ठान खुल रहे हैं इसी क्रम में लता मंगेशकर चौक अयोध्या में पारस डेयरी ने पारस मिल्क शॉप की ओपनिंग सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के महंत धर्म सम्राट ज्ञान दास महाराज के शिष्य संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास ने फीता काटकर ओपनिंग की और कहां अयोध्या में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आ रह हैं उनकी सेवा के लिए जितने भी साधन अयोध्या में हो रहे हैं वह सब कम है मैं राज्यसभा सांसद सरेंद्रनागर और उसके भाई जो पारस डेयरी बिजनेस को संचालित कर रहे हैं गजेंद्र नागर को आशीर्वाद प्रदान करता हूं कि उन्होंने अयोध्या में पारस की सेवा का विस्तार किया है इससे श्रद्धालुओं को बहुत ही सुविधा मिलेगी।
पारस डेरी के बिजनेस हेड गोविंद प्रसाद ने कहा कि पारस के जितने भी प्रोडक्ट हैं सब में नंबर एक ही क्वालिटी है और अयोध्या मे प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए इस शाप की ओपनिंग हुई है जिसमें प्रतिदिन अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा होती रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, विराट दास, शिवम श्रीवास्तव, पारस डेयरी के रिजनल सेल्स मैनेजर नवनीत सिंह,पंकज सिंह एरिया सेल्स मैनेजर, मनीत मेहरोत्रा एरिया सेल्स मैनेजर,दीपेंद्र सिंह एरिया सेल्स मैनेजर प्रकाश अग्रवाल सुपर स्टॉकिस्ट, अवधेश वर्मा लता मंगेशकर चौक पारस मिल्क बर शॉपनंबर 1, कन्हैया अग्रवाल डिस्ट्रीब्यूटर अयोध्या हरिहर यादव एजेंसी होल्डर सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।
: राघव मंदिर में बह रही नवाह्न परायण पाठ की रसधार
Fri, Apr 12, 2024
महंत कुलदीप दास महाराज की अध्यक्षता में मंदिर में मनाया जा रामजन्मोत्सव
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठ श्री राघव मंदिर में राम जन्मोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। मंदिर में नवाह पाठ बधाइयां गायन का क्रम जारी है। राघव मंदिर में रामजन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर में श्रीराम चरित मानस नवाह परायण पाठ का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन रामायण पाठ, भजन-कीर्तन से भक्तजन भाव विभोर हो रहे हैं। चैत्र रामनवमी में रामायण ग्रंथ का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होने के साथ जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति भय रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं।यह कहना है रामनगरी के राघव मंदिर के महंत कुलदीप दास जी महाराज का है। मंदिर में चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर नवाह्न पारायण पाठ का दिव्य आयोजन किया गया है।
महंत कुलदीप दास जी ने कहा कि अयोध्या जी का प्रसिद्ध मेला है चैत्र रामनवमी हमारे आराध्य के जन्म महोत्सव का उत्सव हम लोग बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते है।भगवान रामलला अपने निज भवन में विराजमान हो गयें है इसलिए इस बार हम सब ये उत्सव बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मना रहे है। मंदिर में भगवान का भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। 51 वैदिक आचार्य नवाह्न पाठ कर रहे है। उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस की चौपाईयों का पाठ करने से मनुष्य जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो कहा जाता है की रामनवमी के समय रामायण का पाठ करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है।
: जमीन कब्जा करने गये दबंगों ने युवक का सिर फोड़
Thu, Apr 11, 2024
जमीन मालिक कुलदीप मौर्य को जान से मारने की नीयत से किया गया हमला, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
अयोध्या। रामनगरी के लवकुश नगर स्थित करीब 1 बिस्वा से ज्यादा की बेशकीमती जमीन के विवाद में उसके मालिक को मुहल्ले के दबंगों ने जान से मारने की नीयत से इतना पीटा की उसका सिर फट गया। पीड़ित ने अयोध्या कोतवाली में घटना की तहरीर दी जिसके आधार पर मारपीट, हत्या के प्रयास और गाली-गलौज आदि की गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
तुलसी उद्यान नयाघाट निवासी समाजसेवी कुलदीप मौर्य ने लवकुश नगर में लाखों रुपये में करीब 1 बिस्वा से ज्यादा जमीन का बैनामा कराया। वर्तमान में यह जमीन करीब 1 करोड़ की बताई जा रही है।
मंगलवार की शाम को जब वे जमीन की चारदिवारी करा रहे थे तो दबंगो ने ईंट पत्थर और लोहे की राड आदि से कुलदीप को जमकर पीटा। इससे कुलदीप के पूरे शरीर में चोट आई हैं जबकि सिर बुरी तरह से फट गया है, उसमें गहरा घाव बताया जा रहा है।
कुलदीप मौर्य ने बताया कि लवकुश नगर निवासी दीप नारायण साहनी और उनका पुत्र अमर साहनी दबंग किस्म के लोग हैं। इन लोगों ने मेरी जमीन को हड़पने और मुझे वहां से भगाने के लिए पहले दबाव बनाया फिर कहा कि बिना मुझसे पूछे आप कैसे बनवा रहे हैं, यह इलाका मेरा है। पिछले कई दशक से मेरी इजाजत के बिना इस इलाके में बिना मेरी इच्छा के कुछ नहीं होता। यहां से भाग जाओ नही तो जान से मार देगें। घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार सदमें में है। कुलदीप ने बताया कि दीप नारायण और उसके पुत्र आपराधिक छवि के लोग हैं। इनसे उसके जान को खतरा बना हुआ है। दबंगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल नहीं भेजा गया तो उसके साथ अप्रिय घटना कभी भी हो सकती है। घटना के बाद से मेरा पूरा परिवार सदमें में हैं।