: हिंदी फिल्म ‘दशमी’ का पोस्टर लॉन्च, 16 को होगी रिलीज
Sun, Feb 11, 2024
सामाजिक बुराइयों को इंगित करते हुए बनाई गयी है फिल्म
अयोध्या। आगामी 16 फ़रवरी को रिलीज हो रही हिंदी फिल्म दशमी का पोस्टर लॉन्च किया गया। वही अयोध्या शहर के सिविल लाइन स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर व कलाकारों ने लॉन्च पोस्टर किया। पोस्टर लॉन्चिंग के मौके पर प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर व फिल्म के कलाकार मौजूद रहे। इस फिल्म में ऐश्वर्या, मनोज सिंह टाइगर व संजय पांडे मुख्य भूमिका में, फिल्म में सामाजिक बुराइयों को इंगित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान फिल्म निर्देशित शांतनु तांबे ने बताया कि कब तक कलयुग में त्रेतायुग के रावण को जलाते रहेंगे, अब कलयुग के रावण को जलाने का समय इस फिल्म में निर्देशित किया गया। यह फिल्म 16 जनवरी को संपूर्ण भारत में रिलीज हो रही। फिल्म के सभी ट्रेलर और गाने आ चुके हैं। जिस तरह से बलात्कार की जो वारदाताए हो रही है। उसी को लेकर हमने ये फ़िल्म बनाई। उन्होंने बताया कि यहा फिल्म लखनऊ, कानपुर, मलियाबाद औऱ अयोध्या शूटिंग की गई और एक छोटा सा हिस्सा हमने मुंबई में शूट किया था।वही दशरथगद्दी के महंत बृजमोहन दास ने फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर राइटर व फिल्म के कलाकारो को प्रभु श्री राम की नगरी से फिल्म की लांचिंग को लेकर आशीर्वाद दिया.उन्होंने कहा कि दशमी नाम से सबको पता चल जाता है कि दशमी फिल्म का मतलब हुआ बुराई का अंत और सच्चाई की जीत। इस फिल्म के जरिये इन सभी लोगो ने दिखाने का काम किया है।
महंत बृजमोहन दास का आशीर्वाद लेते फिल्म की हीरों
: भव्य अद्वितीय शोभायात्रा 'कलश' के साथ 2121 कुडंयी श्रीराम महायज्ञ का हुआ शुभारंभ
Sun, Feb 11, 2024
कलशयात्रा में 1100 कलशधारी महिलाओं के साथ 5100 भक्त हुए शामिल
कलशयात्रा में शामिल भक्त व आचार्य देव मुरारी जी
राममहायज्ञ में 1 करोड़ 25 लाख मंत्रों और 180 क्विंटल हवन सामग्री से डाली जायेगी आहुतियां
अयोध्या के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ हो रहा: देव मुरारी
महायज्ञ का पोस्टर
अयोध्या। रामनगरी भगवान रामलला की भव्य दिव्य प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रामलला के वंशज रघुवंशी समाज द्धारा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का आगाज कलश यात्रा के साथ हो गया। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग स्थित बड़ी छावनी के बाग में रविवार से 2121 कुंडों में आहुति पड़ेगी। यद्यपि यज्ञ का आरंभ शनिवार को कलश यात्रा से हो गया। कलशयात्रा में 1100 कलशधारी महिलाओं के साथ 5100 भक्त शामिल हुए।कलश यात्रा संत तुलसीदास घाट पर सरयू जल लेकर भव्य शोभायात्रा के रूप में यज्ञ स्थल पर पहुंची। यज्ञ के आयोजन समिति के सदस्य आचार्य देवमोरारी बापू ने बताया कि अयोध्या के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ हो रहा है। यज्ञ में 1 करोड़ 25 लाख मंत्रों और 180 क्विंटल हवन सामग्री से आहुतियां दी जाएंगी। यज्ञाचार्य की भूमिका में काशी के डा. प्रेमनारायण शास्त्री हैं एवं यज्ञ के मुख्य यजमान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी मुनिराज पटेल हैं। इस अनुष्ठान का संयोजन साकेतवासी महंत कनकबिहारीदास के उत्तराधिकारी श्यामदास व लखनदास 'छोटे बावा' कर रहे हैं। यज्ञ के संरक्षक मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अजय सिंह हैं। कलशयात्रा में रामकिशोरशरण, पटेल बाबा, चक्रपाल सिंह, नारायण सिंह पटेल, अंगद सिंह पटेल, कपिल रघुवंशी, दान सिंह, घनश्याम सिंह रघुवंशी, रामकुमार सिंह रघुवंशी, अजब सिंह रघुवंशी प्रमुख रूप से शामिल रहे।यज्ञ में नौ दिवसीय अनुष्ठान को रामकथा ज्ञानयज्ञ से पूर्णता प्रदान की जाएगी। कथाव्यास के रूप में प्रख्यात कथाव्यास एवं चित्रकूट स्थित कामदगिरि पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य होंगे। जबकि सहायक कथा वक्ता के रूप में आचार्य देवमोरारी बापू, रामकिशोर दास, वालव्यास रमाकिशोरी होंगी। कथा रविवार को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
: श्रीराम जानकी खलवा मंदिर के नये महंत बने रामबिहारी दास
Sat, Feb 10, 2024
अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की दी मान्यता
तिलक देते डाडिया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास व आचार्य गौरव शास्त्री
पूज्य गुरुदेव भगवान सेवा भाव की प्रतिमूर्ति थे: महंत रामबिहारी दास
अयाेध्या। रामनगरी की प्रसिद्ध पीठ श्रीराम जानकी खलवा मंदिर रायगंज स्वर्णखनी कुंड का नया महंत रामबिहारी दास काे बनाया गया। शनिवार को एक महंताई समाराेह के दरम्यान अयाेध्यानगरी के संत-महंताें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर, तिलक देकर महंती की मान्यता की। साथ ही साथ महज्जरनामा पर हस्ताक्षर भी किया। खलवा मंदिर के सेवा के प्रतिमूर्ति के रुप में सुविख्यात वयाेवृद्ध महंत रहे रामध्वज दास चेला स्व राम इकबाल दास का साकेतवास हो जाने से आश्रम की गद्दी खाली चल रही थी। जिस पर महंत रामबिहारी दास चेला स्व. महंत रामध्वज दास की ताजपाेशी की गई। महंत रामध्वज दास जी ने जीवनकाल में ही पंजीकृत वसीयत द्वारा सुयाेग्य शिष्य रामबिहारी दास काे अपना उत्तराधिकारी नामित कर दिया था। शनिवार को महंत रामध्वज दास जी का तेरहवीं भंडारा भी रहा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में महंताई समाराेह का आयोजन हुआ, जिसमें संताें व सद् गृहस्थाें ने रामबिहारी दास काे श्रीराम जानकी खलवा मंदिर का महंत एवं सर्वराहकार घाोषित किया। नवनियुक्त महंत रामबिहारी दास ने कहा कि वह अपने समस्त दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करेंगे। साथ ही मंदिर की सम्पूर्ण सम्पत्तियाें काे अक्षुण्ण बनाए रखने का आजीवन सतत प्रयत्न करते रहेंगे। महंत रामबिहारी दास ने बताया कि गुरु भगवान के आशीर्वाद से मंदिर में चलने वाली सेवाएं निरंतर चलती रहेगी और मैं सनातन वैष्णव परंपरा और अयोध्या के पूज्य संतों महंतों वह साधु संतों के आशीर्वाद से निरंतर मंदिर के विकास और सेवा को आगे बढ़ाता रहूंगा। उन्होंने बताया कि गुरुदेव भगवान का साकेत वास 26 जनवरी को हो गया था पूरे संत परंपरा के अनुसार उनका संस्कार किया गया और आज अयोध्या के संतो महंतों ने मुझे गुरुदेव भगवान के स्थान पर श्रीराम जानकी खलवा मंदिर का महंत बनाया है। मैं सभी संतो महंतों के निर्देशों का पालन करूंगा। अंत में हरिधाम गोपाल पीठ के गौरव शास्त्री ने आए हुए संताें का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-सत्कार किया। महताई समारोह में मुख्य रूप से जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ा भक्त माल पीठाधीश्वर महंत अवधेश दास,श्रीरामबल्लाभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल भवन सुंदर धाम पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, रामकथाकुंज महंत डॉ. रामानंद दास, महंत संतराम दास,महंत रामकुमार दास, महामंडलेश्वर महंत गिरीश दास,विष्णु दास पुजारी बड़ी छावनी, महंत सूरज दास, महंत भरत दास,महंत अजय दास, महंत बलराम दास, तुलसीदास छावनी महंत जनार्दन दास, महंत अर्जुन दास, महंत आशुतोष दास, स्वामी छविरामदास, नागा रामलखन दास, महंत रामजी शरण, महंत मनीष दास,जगन्नाथ दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।