: समाजवादी पार्टी की सरकार में सबसे ज्यादा सम्मान व्यापारियों को मिला है: प्रदीप
Wed, Feb 21, 2024
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने करतलिया बाबा आश्रम में दर्शन पूजन कर करतलिया पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास का लिया आशीर्वाद
करतलिया पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास का आशीर्वाद लेते सपा नेता प्रदीप जायसवाल
रामनगरी में समाजवादी का दशकों से परचम लहरा रहें महंत बालयोगी रामदास
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाई जा रही पीडीए पखवाड़ा के अंतर्गत मंडलीय व्यापारी पीडीए पंचायत अयोध्या मंडल का आयोजन प्रेस क्लब अयोध्या में किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि जब भी समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है सबसे ज्यादा सम्मान व्यापारियों को मिला है। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में प्रदेश में चुंगी व्यवस्था समाप्त किया गया धारा 3/7 को स्थगित किया गया है। व्यापारी के लिए बीमा योजना लागू किया उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारीयो का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है चाहे अयोध्या के तथाकथित विकास के नाम पर तथा अन्य योजनाओं के नाम पर व्यापारी परेशान है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जीताकर इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनाएगी। पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सबसे ज्यादा उत्पीड़न व्यापारी समाज का हो रहा है। व्यापारी समाज लामबंद होकर सपा प्रत्याशी को चुनाव जीता कर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे। प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार सभी वर्गों के विकास का काम की किया है और व्यापारियों का सम्मान बढ़ाने का भी काम किया है। सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो जनकल्याण योजनाओं को लागू किया था वह योजनाए इस सरकार ने बंद कर दिया है जो विकास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार में हुआ था उतना विकास आज तक किसी भी सरकार में नहीं हुआ। उन्होंने कहा की सभी नेता कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से ही लग जाना चाहिए ताकि केंद्र की सरकार समाजवादी पार्टी के सहयोग से इंडिया गगठबंधन की सरकार बने। कार्यक्रम के अध्यक्षता सपा व्यापार सभा जिलाअध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता नंदू एवं संचालन मंडल प्रभारी व्यापार सभा के के गुप्ता ने किया। जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पीडीए पखवाड़ा में मंडलीय सम्मेलन मे समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल को माला पहनकर स्वागत किया गया और स्मृति चिह्न भेट किया। प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी व्यापार सभा ने अयोध्या जाकर कर मां सरयू के पावन तट पर सुशोभित सिद्ध पीठ श्रीकरतलिया बाबा आश्रम में दर्शन पूजन किये। इसके साथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन पांडे, सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, प्रदेश महासचिव जयशंकर पांडे, छेदी सिंह छेदी सिंह, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष नंद कुमार गुप्ता महानगर महासचिव हमीद जाफर मिशन ,के के गुप्ता, अमृत राजपाल डॉक्टर अजय चौरसिया, हलीम पप्पू आदि शामिल है।
: सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा चंडीगढ़ में चुनाव पर दिए गए फैसले का स्वागत: बालयोगी रामदास
Wed, Feb 21, 2024
कहा,ईवीएम की बजाय वैलेट पेपर से लोकसभा चुनाव करने की मांग
करतलिया पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज
अयोध्या। प्रसिद्ध पीठ करतलिया बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ ने चुनाव में पीठासीन अधिकारी द्वारा बेईमानी और भ्रष्टाचार के मामले में दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र और न्याय की जीत बताते हुए लोकसभा चुनाव को ईवीएम मशीन के बजाय वैलेट पेपर से कराए जाने के आदेश की मांग सर्वोच्च न्यायालय से की है। महंत बालयोगी रामदास ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव मैं हुई धांधली और बेईमानी से यह स्पष्ट हो गया है कि पीठासीन अधिकारी द्वारा भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए बेईमानी और भ्रष्टाचार का आचरण कर रहे हैं जिससे यदि नहीं रोका गया तो आने वाला लोकसभा चुनाव भी बेमानी हो जाएगा और इसी प्रकार की धांधली सरकारी दल के इशारे पर चुनाव में लगे अधिकारी कर सकते हैं इसलिए यह आवश्यक है कि लोकतंत्र संविधान और कानून और न्याय का शासन की रक्षा के लिए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ईवीएम मशीन के स्थान पर वैलेट पेपर के द्वारा कराए जाने का आदेश चुनाव आयोग को दिया जाए जिससे कि यदि मेयर के चुनाव के तरह ही अधिकारी बेमानी और भ्रष्टाचार करें तो उन्हें न केवल रोका जा सके बल्कि उन्हें कठोर दंड देने के साथ-साथ अधिक मत पाने वाले प्रत्याशियों को विजई घोषित किया जा सके। बालयोगी जी ने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए वायलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करें और इसको लेकर जनता में भी जागरूकता का अभियान चलाएं जिससे कि भाजपा की सट्टा बल पर भ्रष्ट राजनीति एवं चुनाव में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जा सके।
: बसंत पंचमी से शुरू हो गया अयोध्या में रंगोत्सव
Tue, Feb 20, 2024
अयोध्या के मंदिरों में होती है खास होली: महंत संजयदास
अयोध्या। भगवान श्री राम के बारे में होली के ख़ास अवसर पर गाए जाने वाले गीत को सुन कर अवध में खेली जाने वाली होली के स्वरूप और परम्परा का भान हो जाता है। होली उत्सव मथुरा, काशी ही नही अयोध्या का भी प्रमुख त्योहार है। यहां के मंदिर में बसंत पंचमी से ही साधु संत गर्भगृह में विराजमान भगवान को अबीर गुलाल अर्पित करने की परंपरा को प्रारंभ किया गया। इस बार अयोध्या की होली और भी विशेष और खास होने वाली है। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या अ होली में धमाल होने जा रहा है। साधु संत से लेकर हर अयोध्यावासी इसकी व्यापक तैयारी कर रहा है। हनुमानगढ़ी के शीर्ष धर्म सम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज कहते है कि राम नगरी अयोध्या में बसंत पंचमी से ही रंग उत्सव प्रारंभ हो जाता है अयोध्या में यह परंपरा सैकड़ों वर्षो से चला आ रहा है। यहां बसंत पंचमी से लेकर होलिका दहन तक यानी 40 दिनों तक होली के अलग-अलग कई रंग दिखाई देते है। उन्होंने कहा कि इस दिन वह किसी और के साथ नहीं बल्कि साक्षात् भगवान के साथ ही होली खेलते है। कभी गुलाबों के संग तो कभी फूलों के संग होली खेलते हैं। वहीं रंगभरी एकादशी के दिन श्रीहनुमान गढ़ी के नागा साधु परिसर में रंग गुलाल खेलते है। जिसके बाद सभी नागा साधु शाही निशान लेकर बाजे गाजे के साथ रामनगरी के सड़कों पर करतब दिखाते हुए पंचकोसी परिक्रमा करते है। मंदिर मंदिर जाकर अबीर गुलाल उड़ाते है। अयोध्या के विभिन्न मंदिरों में जाते हैं। संतो के संग होली खेलते हैं। इस मौके पर अवध के नृत्य संगीत का जो जादू मंदिरों में दिखाई देता है। और साधू संत हो या आम नागरिक सभी अपनी सुध बुध खोकर होली के रंग में नाचते है। हनुमानगढ़ी से जुड़ें समाजसेवी संकट मोचन के कार्यवाहक अध्यक्ष पुजारी हेमंत दास ने कहा कि होली पर होने वाले इस गीत नृत्य के जरिए साधू संत अपने आराध्य को प्रसन्नं करते है और बुराई पर अच्छाई की विजय का जश्न मनाते है। ऊंच नीच जांति- पांति ,अमीर गरीब का का फर्क समाप्त हो जाता है और पूरी अयोध्या राममय हो जाती है। साधू संत इस ख़ास अवसर पर अपने आराध्य से होली खेलते है और इसी लिए मंदिर मंदिर अवधी गीत संगीत में डूब जाता है। वैसे तो आमतौर पर गृहस्थ जीवन और समाज से विरक्त रहने वाले संतो ने अपनी परम्परा को निभाते हुए जमकर होली के उल्लास में रंगों का यह पर्व मनाते है और इस उत्साह में स्थानीय लोग और अयोध्या आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होते हैं। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव कहते हैं कि गुरुदेव भगवान की आज्ञानुसार रंगभरी एकादशी की व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है। भगवान श्रीहनुमानजी को अबीर गुलाल लगाकर पूज्य संत होली का आगाज करेंगे। इसके पश्चात हनुमानजी के सम्मुख शाही निशान का विशेष पूजन होगा। इसके बाथ संत परिक्रमा के लिए निकलेंगे।