: भक्त की श्वास-प्रश्वास आराध्य विग्रह के साथ धड़कती है: किलाधीश
Wed, Apr 24, 2024
आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में महंत मैथलीरमण शरण जी के अध्यक्षता में छठ्योत्सव की बिखरी रही छटा
भगवान को कढ़ी-चावल, दही बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का लगा भोग
अयोध्या। चैत्र शुक्ल नवमी यानी 17 अप्रैल को राम जन्मोत्सव मनाए जाने के बाद मंगलवार को उल्लास के साथ रामनगरी के मंदिरों में छठ्योत्सव मनाया गया। इस अवसर पर न सिर्फ रीति रिवाज के अनुरूप भगवान को कढ़ी-चावल, दही बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का भोग लगाया गया, बल्कि भोज- भंडारा व प्रसाद वितरण हुआ। विशेष आयोजन आचार्य पीठ श्री लक्ष्मणकिला में हुआ। लक्ष्मणकिला में महंत मैथलीरमण शरण जी की अध्यक्षता व उनके शिष्य युवा संत मंदिर के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण के संयोजन में छठ्योत्सव की छटा बिखरी रही। मंदिर में स्थापित आराध्य विग्रह के पूजन-अनुष्ठान का क्रम सुबह से ही शुरू हुआ। पूर्वाह्न की दस्तक के साथ आराध्य से आत्मीयता ज्ञापित करते गीतों ने संतों एवं श्रद्धालुओं को विभोर किया।
आचार्य पीठ के महंत मैथलीरमण शरण जी ने कहा कि उत्सव को शिखर का स्पर्श दिया। कहा, यही भक्ति का वैशिष्ट्य है। किसी समीक्षक के लिए भगवान पत्थर के हों तो हों, भक्त के लिए वे चिन्मय - चैतन्य विग्रह हैं। भक्त की श्वास-प्रश्वास आराध्य विग्रह के साथ धड़कती है। वह समर्पित प्रेमी की तरह प्रेमास्पद की चिंता करता है और उनके जीवन के दिव्य दैवी प्रवाह में अपने जीवन की तलाश करता है। श्रीराम का छठ्योत्सव भक्ति की इसी लीनता का परिचायक है। और यही लीनता भक्त को भगवान से अभिन्न बनाती है। आये हुए संगीतकार व कलाकारों का स्वागत मंदिर के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज अयोध्या में शिद्दत से शिरोधार्य हुए हनुमानजी
Wed, Apr 24, 2024
हनुमान जयंती पर हनुमान बाग मंदिर में हुआ विशेष पूजन अर्चन, लगा भगवान को भोग, हनुमानबाग में सायं गोधुरिया बेला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया
आदित्य भवन पर स्थापित हुए पंचमुखी हनुमानजी, हुआ विधिवत पूजन प्राण प्रतिष्ठा में संतो का हुआ अभिनन्दन
अयोध्या। रामनगरी में मंगलवार को हनुमान जी के जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। वैसे तो हनुमान जयंती बहुत बड़े पैमाने पर कार्तिक में मनाई जाती है लेकिन चैत्र की भी जयंती हनुमानजी का मठ मंदिरों में मनाई गई।
रामनगरी में अपनी सेवा समर्पण के रुप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले आदित्य भवन चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज समारोह पूर्वक समापन हुआ। वैदिक आचार्यों द्धारा सुंदर कांड व नवाह परायण पाठ किया गया। इसके बाद पंचमुखी हनुमानजी का भव्य प्राण प्रतिष्ठा हुआ। आये संतों का स्वागत अभिनन्दन भी किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर विशेष रुप से सजाया गया था।आदित्य भवन से जुड़े हरिओम राय ने बताया कि श्री महारुद्र यज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 19 अप्रैल से शुरु हुआ था। जिसका समापन आज पंचमुखी हनुमानजी के प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुआ। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें रामनगरी के विशिष्ट संतों का अभिनन्दन भी हुआ।
तो वही वासुदेवघाट स्थित हनुमानबाग में सायं गोधुरिया बेला में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर के महंत जगदीश दास ने बताया कि अयोध्या में सिर्फ हनुमानबाग में गोधूरिया बेला में बजरंगबली का प्राकटोत्सव मनाया जाता है। हनुमानबाग मंदिर समेत अयोध्या के विभिन्न मठ मंदिरों में हनुमान जयंती का यह पर्व पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। साधना शुचिता और वैराग्य के अमृतपुंज भगवान महाबीर की आध्यात्मिक स्थली श्रीअयोध्याजी के मर्यादित आश्रमों में सिद्धपीठ श्रीहनुमानबाग गरीबों मजलूमों की सेवा कर अपने परिकल्पना को परिलक्षित कर रहा है। हनुमान बाग रामनगरी के प्रतिष्ठित मंदिरों में शुमार है। वर्तमान परम्परावाहक म. श्रीजगदीशदासजी महाराज उक्त विरासत को समेटे हुए गौसेवा सन्तसेवा एवं आश्रम संचालन से सम्पूर्ण विश्व में सनातन ध्वजा लहरा रहे हैं। कार्यक्रम में पुजारी योगेंद्र दास,सुनील दास, रोहित शास्त्री,नितेश शास्त्री मौजूद रहे।
: हनुमानगढ़ी तो मेरा घर,हनुमानजी मेरे आराध्य:बृजभूषण शरण सिंह
Tue, Apr 23, 2024
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानजी के दरबार में माथा टेका, संतो ने किया जोरदार स्वागत
सांसद का स्वागत करते महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व सरवन दास
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुश्ती की पहचान देश विदेश में बढ़ाया, पहलवानों का सम्मान व स्वाभिमान भी बढ़ाया: महंत संजय दास
अयोध्या। रामनगरी की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी मल्य विद्या का भी गढ़ है। जहां से एक से बढकर एक नागी गिरामी पहलवानों ने देश में ही नही विदेशों में भी अपने पहलवानी का लोहा मनवाया है। उसी गढ़ श्री हनुमानगढ़ी में आज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास महाराज के ननेतृत्व में नागा साधुओं ने किया है। महंत संजय दास ने कहा सांसद बृजभूषण शरण सिंह नेताजी ने कुश्ती की पहचान और कुश्ती को बढ़वा देश विदेश में बढ़ाया है बल्कि पहलवानों का सम्मान व स्वाभिमान भी सांसद जी ने बढ़ाने का काम किया है।भारतीय कुश्ती संघ को बुलंदियों पर पहुंचाया है इसलिए हम सबको नेता जी पर गर्व है। आज सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ में नही है फिर भी भारतीय कुश्ती में सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आने वाले पहलवान नेता जी के कार्यों का यशगान करेंगे। हनुमानगढ़ी सांसद जी का अपना घर है। आज वो हनुमानगढ़ी आये तो हम सब उनका स्वागत कर रहें है। स्वागत में संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत बलराम दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास व पहलवान मनीरामदास ने रामदरबार व रामनामा भेंट कर किया। स्वागत के क्रम में वेदपाठी बटुकों ने वेदमंत्रों पढ़कर सांसद जी का स्वागत किया। स्वागत के बाद नेताजी अपने चिरपरिचित अंदाज से सभी नागा साधुओं का कुशलक्षेम पूछा व महंत सत्यदेव दास का हाल जाना। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानजी के दरबार में माथा टेका। स्वागत से अभीभूत सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हनुमानगढ़ी तो मेरा घर है,हनुमानजी में आराध्य है। मै जब भी अयोध्या से गुजरता हूँ तो हनुमानजी के दरबार में हाजिरी जरूर लगाता हूँ। हनुमानजी की कृपा मेरे ऊपर सदैव रहती है। स्वागत में पहलवान इंन्ददेव दास, पहलवान मनीरामदास, उपेंद्र दास, पुजारी अनिल दास, सरवन दास, विराट दास,महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, अमरजीत सिंह काका, सांसद जी के प्रतिनिधि सोनू सिंह, जेडी सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।