Thursday 3rd of September 2026

ब्रेकिंग

रामचंद्र दास परमहंस वार्ड के खाले पुरवा में मोहल्ला वासियों ने सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण हो रहे जलभराव और परेशानियो

श्रीरामजन्भूमि पर भव्य-दिव्य मंदिर के साथ हमारा जीवन सफल हुआ,हमारी पीढ़ी धन्य हुई: महंत डा गणेश दास

हनुमानगढ़ी के सागरिया पट्टी से जुड़े महंत रामकृपाल दास ठाकुर पहलवान को संतों ने किया नमन

श्री अवध बिहारी कुंज में अग्रपीठाधीश्वर स्वामी डॉ. राघवाचार्य वेदांतीजी के द्वितीय साकेतोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित नौ

रामनगरी में प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया ऐतिहासिक स्वागत,किया गदा भेंट

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राहुल गांधी और दिग्विजय पर अयोध्या में दर्द हो देशद्रोह का मुकदमा: जगतगुरु परमहंस

बमबम यादव

Tue, Feb 8, 2022

अयोध्या कोतवाली में राहुल और दिग्विजय के बयान से खफा होकर जगत गुरु परमहंस ने दी तहरीर


अयाेध्या। तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामी परमहंस आचार्य ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के खिलाफ राष्ट्रद्राेह का केस दर्ज करने के लिए अयाेध्या काेतवाली में एक तहरीर दिया है। उन्होंने मंगलवार काे मीडिया से मुखातिब हाेते हुए कहा विगत 2 फरवरी काे राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण बाद सदन में बाेलते हुए कहा था कि दाे हिंदुस्तान है और भारत राष्ट्र नही है। एक हिंदुस्तान के लाेग अब चुप नही बैठेंगे। राहुल के इस राष्ट्र विराेधी बयानबाजी से मुझे अत्यंत दुख पहुंचा। उनका यह बयान दंगा भड़काने की काेशिश व राष्ट्र का अपमान करने से प्रेरित है। कांग्रेस के नेता लगातार इस तरह का बयान देते हैं, जिससे देश में दंगा भड़के और राष्ट्र का अपमान हाे। अभी इसी पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने लखनऊ में कहा था कि संघ परिवार मनु स्मृति के हिसाब से देश काे चलाना चाहता है। दिग्विजय का यह बयान संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या कराने के लिए एक समुदाय विशेष काे उकसाने का काम है। परमहंस आचार्य ने कहा कि दाे हिंदुस्तान कहकर राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान से मिलकर भारत काे बांटने की एक बहुत बड़ी साजिश रच रहे हैं। इनके खिलाफ राष्ट्रद्राेह का मुकदमा दर्ज हाेना चाहिए। उनके  खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए मैंने अयाेध्या काेतवाल देवेंद्र पांडेय काे काेतवाली में एक तहरीर दिया है। उम्मीद करता हूं कि आईपीसी की धारा 124(A) के तहत राहुल और दिग्विजय के खिलाफ देशद्राेह का मुकदमा पंजीकृत हाेगा। अगर ऐसा नही हुआ ताे हम धरना प्रदर्शन करेंगे। मुकदमा दर्ज करवाने के लिए लगातार मेरा प्रयास जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें