: आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा सदियों से प्रवहमान
Sun, Jun 1, 2025
आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा सदियों से प्रवहमानफूलों से महका दशरथ राज महल बड़ा स्थान मंदिर व श्री राम सुंदर धाम सुंदर शीश महलतपती गर्मी में भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए होता है फूलबंग्ला झांकी: विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्यमंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज के संयोजन मे सजा फूल बंगला झांकीकैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह समेत तमाम नेता व अधिकारियों ने फूल बंगले की झांकी का आनंद लिया, विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य व कृपालु रामभूषणदेवाचार्य का आशीर्वाद लियाश्रीराम सुंदर तुलसी मानस सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में फूल झांकी सजाई गई। श्री राम सुंदर धाम सुंदर शीश महल में भी सजा भव्य फूल बंगला झांकीअयाेध्या।फूल-बंगला से सजकर सुरम्यता के वाहक बने मंदिर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में दशरथ राज महल बड़ा स्थान में शुभव्य फूल-बंगला झांकी सजायी गई। झांकी की अध्यक्षता विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य व संयोजन मंगल भवन पीठाधीश्वर श्रीमज्जगदुरु श्रीअर्जुनद्वाराचार्य स्वामी कृपालु रामभूषणदेवाचार्य जी महाराज ने किया।
भक्त भगवान के प्रति श्रेष्ठतम समर्पित करने की तैयारी रखता है। मौका कोई भी हो भक्त का यह चरित्र परिभाषित होता है। भीषण गर्मी के भी अवसर पर भक्त का यह स्वभाव-समर्पण फलक पर होता है। गर्मी से आराच्य को बचाने के लिए यदि एगर कंडीशनर लगाए जाने का चलन बढ़ता जा रहा है, तो आराध्य को फूल-बंगला से सज्जित करने की परंपरा भी सदियों से प्रवहमान है। इसके पीछे भाव यह होता है कि आराध्य को चहुंओर से शीतल, सुकोमल और शोभायमान पुष्पों से आच्छादित कर उनके सम्मान और उनकी सुविधा के प्रति कोई कसर न छोड़ी जाय। फूल बंगला से सज्जित किए जाने के प्रयास में भांति-भांति के क्विंटलों फूल की जरूरत होती है और यह जरूरत बनारस, कन्नौज, कानपुर से लेकर कोलकाता तक के, फूलों से पूरी होती है। इसे सज्जित करने के लिए परंपरागत रूप से प्रशिक्षित मालियों का एक खेमा है, जिनकी गर्मी के दिनों में बेहद मांग हो जाती है। झांकी का आनंद कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पवन पाण्डेय समेत तमाम नेता व अधिकारियों ने लिया। इस मौके पर महंत माधव दास, संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत मनीष दास, महंत जयरामदास, नीलेश सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, प्रियेश दास सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।
: गुरु अर्जन देव जी का बलिदान इतिहास में अमिट है: चंपत राय
Fri, May 30, 2025
गुरु अर्जन देव जी का बलिदान इतिहास में अमिट है: चंपत रायपंचम गुरु के शहीदी दिवस पर 33 लाेगाें ने किया रक्तदान,यह रक्त दान भारतीय सेना को समर्पित रहाअयोध्या। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख धर्म के पांचवे गुरु, गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरुनानक गाेविंदधाम , नजरबाग अयाेध्याधाम में रक्तदान शिविर, दांताें का फ्री चेकअप कैंप एवं छबील सेवा का आयोजन किया गया। जाे भारतीय सेना काे समर्पित रहा। यहां सेवा, समर्पण व आस्था का संगम देखने को मिला। गुरु अर्जन देव महाराज का महान शहीदी दिवस निष्ठा एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। शिविर में 33 लाेगाें ने रक्तदान किया और हजारों श्रद्धालुओं ने छबील (ठंडा शरबत) ग्रहण कर भीषण गर्मी से निजात पाई। यह कार्यक्रम खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित रहा। 40 दिनों से प्रतिदिन चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठ की समाप्ति के उपरांत कीर्तन अरदास करके छबील (शरबत वितरण)का आरम्भ हुआ इसी के साथ रक्तदान शिविर का शुभारंभ गुरुद्वारा के मुख्य प्रबंधक संत बाबा महिंदर सिंह जी और भवदीय पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अवधेश वर्मा द्वारा रक्तदान कर किया गया ।संत बाबा महिंदर सिंह ने कहा कि गुरु अर्जन देव महाराज सिखों के पांचवें गुरु , शहीदों के सरताज एवं शांतिपुंज हैं। आध्यात्मिक जगत में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। महान शहादत दिवस पर गुरु अर्जन देव महाराज काे नमन है। उनके द्वारा किए गए याेगदान काे कभी भुलाया नही जा सकता है। मुख्य अतिथि के रूप में बाबा जी द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया। श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का बलिदान इतिहास में अमिट है। उन्होंने धर्म, मानवता और सत्य के मार्ग पर चलते हुए प्राणों की आहुति दी। उनके शहीदी दिवस पर रक्त दास शिविर जो सेना को समर्पित है ऐसे महान सेवा कार्यों के माध्यम से हम उनकी शिक्षाओं को समाज तक पहुंचा सकते हैं। यह एक अनुकरणीय पहल है। नवनीत सिंह ने बताया कि गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस पर गुरुद्वारा प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर, दांताें का फ्री चेकअप कैंप लखनऊ से आए डॉक्टर सौरभ भल्ला द्वारा और छबील सेवा का आयोजन किया गया। छबील की सेवा सुबह से शुरु है।
: गुरुद्वारा नजरबाग में रक्तदान शिविर एवं छबील सेवा शुक्रवार को
Thu, May 29, 2025
गुरुद्वारा नजरबाग में रक्तदान शिविर एवं छबील सेवा शुक्रवार को
सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस पर हो रहा आयोजन,रक्तदान शिविर देश की सेना को समर्पितअयोध्या। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्रीगुरुनानक गाेविंदधाम नजरबाग अयाेध्याधाम में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर एवं छबील (ठंडे शरबत) की सेवा का आयोजन किया गया है। अवसर सिख धर्म के पंचम गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस का है। जाे नजरबाग गुरुद्वारा में निष्ठा और श्रद्धा के साथ मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम खालसा फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित व भारतीय सेना काे समर्पित है। इस अवसर पर गुरुद्वारा नजरबाग के मुख्य प्रबंधक संत बाबा महिंदर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु अर्जन देव महाराज का महान शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। गुरु के महान शहीदी दिवस पर नजरबाग गुरुद्वारा प्रांगण में विशाल रक्तदान शिविर एवं छबील (ठंडे शरबत) की सेवा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जन देव महाराज सिखों के पांचवें गुरु थे। जाे शहीदों के सरताज एवं शान्तिपुंज हैं। आध्यात्मिक जगत में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उन्हें ब्रह्मज्ञानी भी कहा जाता है। महान शहादत दिवस पर गुरु अर्जन देव महाराज काे नमन है। उनके किए गए याेगदान काे कभी भुलाया नही जा सकता है। वहीं नजरबाग गुरुद्वारा के सेवादार नवनीत सिंह नीशु ने बताया कि सिख धर्म के पांचवे गुरु अर्जन देव महाराज के महान शहीदी दिवस पर 30 मई दिन शुक्रवार को गुरुद्वारा में सुबह 11 बजे से विशाल रक्तदान शिविर और छबील सेवा का आयोजन किया गया है। जाे देर शाम तक चलेगा। यह गुरुद्वारा नजरबाग का परंपरागत कार्यक्रम है। जाे प्रतिवर्ष मनाया जाता है। जिसके सहयोगी समूह साध संगत व सेवादार अयोध्या-फैजाबाद हैं। कार्यक्रम से संबंधित लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस माैके पर कई विशिष्टजनाें काे आमंत्रित किया गया है। लंगर सेवा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रसाद छकेंगे।