Wednesday 4th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

अयोध्या बनेगा विश्वस्तरीय धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र : दीपोत्सव से पहले अयोध्या का नया सौंदर्य रूप तैयार

अयोध्या बनेगा विश्वस्तरीय धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र

दीपोत्सव से पहले अयोध्या का नया सौंदर्य रूप तैयार

धर्मपथ और सतरंगी पुल जगमगाएंगे रंग-बिरंगी रोशनी से

‘अयोध्या धाम’ और ‘श्रीराम नगरी’ के थ्रीडी बोर्ड करेंगे स्वागत

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आज न केवल अपनी आध्यात्मिक महत्ता बल्कि नए स्वरूप और सौंदर्य से भी जगमगा रही है। रामनगरी का दीपोत्सव विश्व पटल पर एक भव्य सांस्कृतिक पहचान बना चुका है और इसी कड़ी में अयोध्या विकास प्राधिकरण दीपोत्सव-2025 को और भी आकर्षक बनाने के लिए बड़े स्तर पर सौंदर्यीकरण कार्य कर रहा है। धर्मपथ, जो अयोध्या का प्रमुख मार्ग है, दीपोत्सव से पहले नए रंग-रूप में दिखाई देगा। इस मार्ग पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इस बार विशेष सजावट और आधुनिक तकनीक से सजे दृश्य का आनंद लेंगे। सबसे खास रहेगा सतरंगी पुल का ब्यूटीफिकेशन, जिस पर रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य डिजाइन का कार्य किया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत धर्मपथ के दोनों ओर आधुनिक थ्रीडी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। बाईं ओर ‘अयोध्या धाम’ का चमकदार बोर्ड श्रद्धालुओं का स्वागत करेगा तो वहीं दाईं ओर ‘श्रीराम नगरी’ का बोर्ड अयोध्या की सांस्कृतिक और पौराणिक महत्ता का संदेश देगा। यह दृश्य न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगा बल्कि अयोध्या की दिव्यता का प्रतीक भी बनेगा।

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने बताया कि धर्मपथ और सतरंगी पुल के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है और दीपोत्सव-2025 से पहले इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे अयोध्या की भव्यता और भी बढ़ेगी तथा विश्वभर से आने वाले पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा। सरकार का यह प्रयास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आधुनिक बोर्ड और सजावट सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी युवाओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे। योगी सरकार का उद्देश्य अयोध्या को न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में बल्कि वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें