: न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था: बृजभूषण शरण सिंह
Wed, May 28, 2025
न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था: बृजभूषण शरण सिंहकहा,पूरे देश में मुझे जितना जन समर्थन मिला उतना आज तक किसी को नहीं मिला, देश के अंदर करोड़ों की संख्या में हमारे समर्थक हैंदेश के अंदर तीन धाराओं महिला उत्पीड़न, दहेज और पास्को एक्ट का बहुत बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा, सरकार इस पर विचार करेन्याय पालिका पर हम लोगों व सनातन धर्मावलंबियों को पूरा भरोसा था कि एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी होंगे: महंत संजय दासबृजभूषण ने सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में टेका मत्था, धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज से लिया आशीर्वाद,उनके उत्तराधिकारी संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास से किया भेंटअयोध्या। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी होने के बाद अखिल भारतीय कुश्ती संघ निवर्तमान अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंगलवार को दिल्ली से अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी मंदिर जाकर मत्था टेका। उसके बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा मैंने उस समय कहा था कि यह सब झूठ है। मुझे फर्जी तरीके से फसाने और बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। क्योंकि व्यक्ति अपने आपको जानता है। उस दरम्यान मैंने कहा था कि यदि आरोप सिद्ध हो जाए। तो मैं स्वतः ही फांसी पर लटक जाऊंगा। न्याय पालिका व अपने कृत्य पर हमें पूरा विश्वास था। कोर्ट ने मुझे पास्को एक्ट के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया है। पूरे देश में मुझे जितना जन समर्थन मिला है। उतना आज तक किसी को नहीं मिला। देश के अंदर करोड़ों की संख्या में हमारे समर्थक हैं। एक तो मैं कभी घबराया और विचलित नही हुआ। मुझे बजरंगबली व अपने अयोध्या पर पूरा विश्वास था। पास्को एक्ट से बाइज्जत बरी करने के लिए न्याय पालिका का बहुत आभार है। देश के अंदर तीन धाराओं महिला उत्पीड़न, दहेज और पास्को एक्ट का बहुत बड़े पैमाने पर दुरूपयोग हो रहा है। सरकार इस पर विचार करे। एक सवाल के जवाब में बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि संत बचपन से साथ हैं। उनके अंदर जो आ रहा है, वह कह रहे हैं। खेल के क्षेत्र में मैंने अच्छा काम किया है। तो संतों की मंशा है कि मुझे देश का खेल मंत्री बनाया जाए। लेकिन इस पर मैं कुछ बोलूंगा नही। धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी एवं संकटमोचन सेना अध्यक्ष संजय दास ने कहा कि असत्य पर सत्य की जीत हुई है। न्याय पालिका पर हम लोगों व सनातन धर्मावलंबियों को पूरा भरोसा था कि एक दिन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाइज्जत बरी होंगे। हनुमान जी कृपा साक्षात उनके ऊपर है। न्याय पालिका ने स्वत उनको बाइज्जत बरी किया। इसी खुशी में हम संत-महंत, नागातीत बहुत ही आहलादित और प्रफुल्लित हैं। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी से नेता जी का बहुत ही गहरा लगाव है। उनके कार्यकाल के दौरान कुश्ती में कई मेडल आए। उन्होंने गरीब तबके के बच्चों को कुश्ती में आगे बढ़ाने का काम किया। इससे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचने पर धर्मसम्राट श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी व संकटमोचन सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास के नेतृत्व में संतों ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का अंगवस्त्र ओढ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया। संतों ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया। साथ ही साथ लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। वहीं महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक समर्थकों ने फूल-मालाओं से पूर्व सांसद श्री सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया। अपने स्वागत से बृजभूषण शरण सिंह बहुत ही अभिभूत दिखे। सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पर निर्वाणी अनी के श्रीमहंत मुरली दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश दास, महंत बलराम दास, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, महंत रामप्रवेश दास, पहलवान मनीराम दास, महंत हरिभजन दास, नागा उपेंद्र दास, नागा मनोज दास, संतदास, महंत संजय दास के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, विधायक गोण्डा प्रतीक भूषण सिंह, कैसरगंज सांसद प्रतिनिधि सोनू सिंह, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, जेडी सिंह,नीलेश सिंह आदि समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
: महाबली की महिमा से गूंजा हनुमानगढ़ी का सिंह द्धार
Wed, May 28, 2025
महाबली की महिमा से गूंजा हनुमानगढ़ी का सिंह द्धारजेठ के मंगलवार को भंडारे में भक्तों का सैलाबराधिका सेवा ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित हुआ विशाल भण्डारा, उमड़े श्रद्धालुअयोध्या। आस्था और भक्ति की नगरी अयोध्या में जेठ माह के तीसरे मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन हनुमानगढ़ी का सिंह द्धार पर किया गया। राधिका सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत सूर्यभान दास के संयोजन में आयोजित भंडारे की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच महाबली हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई। श्रद्धालुओं को छाेला-चावल एवं बूंदी प्रसाद बांटा गया। जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्ताें ने प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद वितरण का आयोजन राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या की तरफ से किया गया था। इसका शुभारंभ हनुमानगढ़ी के नागा साधु संत महंत राजू दास, महंत मामा दास, महंत उपेंद्र दास, लवकुश दास, रवि नागा, अभय दास ने बजरंगबली के चित्रपट पर पूजन-अर्चन, आरती से किया। उसके बाद स्टाल लगाकर हनुमान भक्ताें काे छाेला-चावल, बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण का सिलसिला देररात्रि तक चलता रहा। इससे पहले राधिका सेवा ट्रस्ट हनुमानगढ़ी अयोध्या के अध्यक्ष महंत सूर्यभान दास ने मुख्य अतिथि समेत आए हुए अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र ओढ़ा, माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत सूर्यभान दास ने कहा कि उन्होंने जेठ के तीसरे मंगलवार पर हनुमानगढ़ी के सिंह द्वार पर प्रसाद वितरण का शुभारंभ किया। यह प्रसाद वितरण का कार्यक्रम राधिका सेवा ट्रस्ट की तरफ से किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में बजरंगबली के भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जी सबका कल्याण करें। यही उनसे कामना है। महंत मामा दास ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके द्वारा जेठ के मंगलवार पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बजरंगबली सबके ऊपर अपनी कृपा बनाये रहें। देश में शांति और खुशहाली स्थापित हाे। इस अवसर पर महंत राजू दास, महंत उपेंद्र दास, लवकुश दास, अभय दास, रवि नागा सहित सैंकड़ो लाेग उपस्थित रहे।
: हनुमत कथा मंडपम समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित:श्रीमहंत प्रेमदास
Sat, May 24, 2025
हनुमत कथा मंडपम समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित:श्रीमहंत प्रेमदासश्री हनुमत कथा मंडपम के दो दिवसीय लोकार्पण समारोह का समापनहजारों संतों ने ग्रहण किया प्रसाद, श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा श्री हनुमानगढ़ी ने किया संतों का अभिनन्दनहनुमानजी अयोध्या के राजा है, भोग-राग में राजसी वैभव का होता है विशेष ध्यान: डा महेश दासअयोध्या। राम मंदिर के साथ रामदूत की प्रधानतम पीठ श्री हनुमानगढ़ी भी नए शिखर की ओर उन्मुख है। यह सत्य शुक्रवार को परिभाषित हो गया, मौका था मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हनुमानगढ़ी परिसर में नवनिर्मित हनुमतकथा मंडपम का भव्य लोकार्पण किये। दो दिवसीय लोकार्पण कार्यक्रम का समापन आज बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया, जिसमें हजारों संतों का विशाल भंडारा किया गया। श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा श्री हनुमानगढ़ी ने आये हुए संतों का विशेष अभिनन्दन किया। संतो के भंडारे को सम्बोधित करते हुए श्री हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज ने कहा कि श्री हनुमत कथा मंडपम समाज सेवा के लिए सदैव समर्पित रहेगा। गद्दीनशीन जी के प्रधान शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य महंत डा महेश दास ने कहा कि यह मंडप 17 हजार वर्ग फीट में निर्मित है, जिसमें 5 हजार लोग एक साथ बैठ सकतें है। ग्रेनाइट से आच्छादित चमकदार मंडप प्रथम दृष्टया विमोहित करता है। इसके केंद्र में स्थापित मंच भी मुग्ध करता है। मंच के पृष्ठ में राम दरबार और कथा मंडप की दीवारों पर रामकथा के ही अन्यान्य प्रसंगों पात्रों का नयनाभिराम अंकन श्रीराम और उनके युग को जीवंत करता है। उन्होंने कहा कि कथामंडप के प्रांगण में मंडप से लगा हुआ 16 कमरे का आधुनिक साज-सुविधा युक्त अतिधिगृह है और मंडप का बाहा प्रभाग पार्किंग तथा उद्यान के रूप में विकसित किया जायेगा। महंत डा महेश दास कहते है हनुमानजी अयोध्या के राजा है, इसलिए भोग-राग में राजसी वैभव का होता है विशेष ध्यान। भोग-राग में राजसी वैभव का ध्यान रखा जाता है। सुबह विधि-विधान से पूजा-आरती के बाद हनुमानजी को बाल भोग के रूप में भी से निर्मित सवा किलो इमरती और पांच किलो फलों का भोग लगता है। मध्याह्न भी से ही बनी 40 किलो आटा की पूड़ी, दो तरह की सब्जी, पकौड़ी, हलवा का भोग लगता है। सायंकाल भोग की ही वनी विशेष किस्म की सवा-डेढ़ किली नमकीन अथवा भुना काजू, चूड़ा, चना, मूंगफली का बाल भोग और रात में दो किलो रबड़ी, इतनी ही इमरती एवं पांच किलो दूध तथा किशमिश काजू से युक्त तस्मई का भोग लगाया जाता है। बुधवार के दिन हनुमानगढ़ी की रसोई में दे सी लोगों के लिए दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी एवं दही का विधि-विधान से भंडारा भी होता है। हनुमानगढ़ी के संतों के लिए प्रति माह 50 क्विंटल गेहूं एवं 10 क्विंटल दाल की व्यवस्था होती है। सागरिया पट्टी के श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास कहते है इस हनुमत कथा मंडपम की आवश्यकता श्री हनुमानगढ़ी को विशेष रुप से थी। एक साथ हमारा पूरा अखाड़ा बैठकर अपनी व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श कर सकता है हमारी पंचायती बैठक के साथ साथ भंडारे में बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि अब कथा प्रवचन आदि धार्मिक अनुष्ठान भी इस मंडपम में किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि श्री पंच रामानन्दी निर्वाणी अनि अखाड़ा श्री हनुमानगढ़ी समाज सेवा में सदैव तत्पर रहता है। सनातन धर्म की ध्वज पताका फहराने के लिए हमारा अखाड़ा हमेशा आगे रहा है और आगे रहेगा भी। भंडारे में निर्वाणी अनि अखाड़ा के श्रीमहंत मुरली दास, बासंतिया पट्टी के श्रीमहंत रामचरण दास, महासचिव महंत नंदराम दास, महंत सत्यदेव दास, सरपंच महंत रामकुमार दास, महंत राजेश दास पहलवान,महंत बलराम दास, हनुमान बाग के श्रीमहंत जगदीश दास, रसिक पीठाधीश्वर श्रीमहंत जन्मेजय शरण, हनुमान किला के महंत परशुराम दास, पुजारी रमेश दास, हेमंत दास, राजू दास, सूर्यभान दास, पहलवान मनीराम दास, लवकुश दास, उपेंद्र दास, आखाड़े के मुख्तार अजय श्रीवास्तव, महंत संजय दास जी के निजी सचिव शिवम श्रीवास्तव, कैसरगंज के लोकप्रिय नेता पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, संजय शुक्ला, पेड़ा महाराज, प्रियेश दास, अयोध्या प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी, बृजभूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि नीलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।