: गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे: गणेशानंद
Sat, Jun 7, 2025
गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे: गणेशानंदश्रीरामकृष्ण मंदिर रामकोट के पूर्वाचार्य महंत रामबचन दास महाराज को पुण्यतिथि पर संत-महंतों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन कियाअयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्रीरामकृष्ण मंदिर रामकोट के पूर्वाचार्य महंत रामबचन दास महाराज को पुण्यतिथि पर संत-महंतों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। पुण्यतिथि पर मठ प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। सभा में रामनगरी के संत-महंतों ने साकेतवासी महंत के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। संतों ने पूर्वाचार्य को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही साथ उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संत महंत, भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया। अंत में श्रीरामकृष्ण मंदिर के वर्तमान पीठाधिपति रामायणी शीतल दीदी व महामंडलेश्वर गणेशानंद दास महाराज द्वारा आए हुए संत-महंत, विशिष्टजनों का स्वागत-सत्कार कर भेंट, विदाई दिया गया। श्रीरामकृष्ण मंदिर पीठाधीश्वर रामायणी शीतल दीदी व गणेशानंद दास महाराज ने कहा कि मठ में गुरुदेव का पुण्यतिथि महोत्सव निष्ठापूर्वक मनाया गया। पुण्यतिथि पर अयोध्यानगरी के सभी विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्य सम्मिलित हुए। जिन्होंने महाराज श्री को नमन करते हुए श्रद्धापूर्वक याद किया। गुरुदेव भजनानंदी संत होने के साथ-साथ गौ एवं संत सेवी रहे। उन्होंने अयोध्या धाम में एक विशाल आश्रम की स्थापना करवाकर उसका कार्यभार संभाला। आश्रम का सर्वांगीण विकास किया। आजीवन मठ उत्तरोत्तर समृद्धि में लगे रहे। जहां वर्तमान में गौ, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चल रही है। सभी उत्सव, समैया, त्योहार आदि परंपरागत रूप से मनाया जा रहा। पूरे भारतवर्ष में मंदिर से जुड़े करोड़ों शिष्य-अनुयायी, परिकर हैं। जो समय-समय पर मठ के परंपरागत उत्सव में सम्मिलित होकर पुण्य के भागीदार बनते हैं। पुण्यतिथि पर हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास, निर्वाणी अनि अखाड़ा के महासचिव महंत नंदराम दास, महंत जयराम दास, महंत राममिलन शरण, महंत गोविंद दास, महंत रामानुज शरण, महंत उद्धव शरण, महंत महेश दास, महंत वीरेंद्र दास, महंत हरिभजन दास, महंत श्यामसुंदर दास, महंत प्रिया शरण, महंत सीताराम दास, महंत रामलखन शरण, महंत रामेश्वर दास, महंत भरत प्रपन्नाचार्य, भरत दास, आनंद दास, पूर्व पार्षद पुजारी रमेश दास, पार्षद प्रतिनिधि प्रियेश दास, घनश्याम यादव, एडवोकेट संजय तिवारी आदि उपस्थित रहे।
: घर से चले थे... लौटे ही नहीं, सड़क ने निगल लिए अयोध्या के तीन लाल
Fri, Jun 6, 2025
घर से चले थे... लौटे ही नहीं, सड़क ने निगल लिए अयोध्या के तीन लालजिनकी सांसे थम गई: विवेकपापा, शाम को आऊंगा और फिर,सवाल सिर्फ मौत का नहीं, सिस्टमबहराइच। अयोध्या के चार दोस्त बुधवार सुबह एक साथ कार में बैठे। किसी ने हँसते हुए चाय ली होगी, किसी ने घर पर कह दिया होगा- 'शाम तक लौटेंगे।' मगर किसे पता था, कि ये सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। नानपारा टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बस से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जब दरवाजे खोले, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
तिवारी (32) वैदेही नगर कॉलोनी के रहने वाले। घर में इकलौते कमाने वाले थे। पीछे बुजुर्ग पिता दो छोटे बच्चे और बेसुध पत्नी को छोड़ गए। अभय पांडेय मोहल्ला वैदेही नगर। माता-पिता वृद्ध हैं, बेटा अब कभी लौटकर नहीं आएगा। विनोद श्रीवास्तव पक्की ड्योढ़ी, अयोध्या। जिनकी मुस्कान मोहल्ले में सबको भाती थी, आज सबकी आंखों में आंसू हैं। रामकुमार यादव (पठान टोला) को बहराइच से लखनऊ रेफर किया
खामोशीः विवेक की पत्नी बार-बार मोबाइल स्क्रीन देख रही थीं। आखिरी कॉल पर विवेक ने कहा था- 'पापा को बोल देना घबराए नहीं, मैं जल्दी लौट आऊंगा।' अब वही मोबाइल बगल में रखा है और विवेक तावीज की तरह सफेद चादर में लिपटा है।
बस वाले बेखबर, जिम्मेदार बेपरवाहः हादसे के वक्त बस में कोई यात्री घायल नहीं हुआ, लेकिन अब तक साफ नहीं है कि ड्राइवर किसकी गलती से टक्कर हुई। पुलिस का कहना है जांच जारी है, लेकिन सवाल वही पुराना है-क्या ये हादसा टल सकता था? क्या रफ्तार पर कोई कंट्रोल नहीं? क्या हर मौत के बाद बस एक एफआईआर ही काफ़ी है?
का भी है हर साल हजारों जानें सिर्फ लापरवाह ड्राइविंग, खराब रोड मैनेजमेंट और लचर ट्रैफिक निगरानी की भेंट चढ़ती हैं। क्या अब भी हमारी सड़कें सुरक्षित नहीं बनेंगी? क्या अब भी हादसे के बाद मुआवजा ही इंसाफ़ माना जाएगा?
: सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ
Thu, Jun 5, 2025
सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ
महंत नृत्यगोपाल दास के 87वें जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोले सीएम, अयोध्या में लौट रहा त्रेतायुगीन वैभवडांडिया पीठाधीश्वर महंत गिरीश दास व पत्थर मंदिर पीठाधीश्वर महंत मनीष दास ने सीएम को भेंट की गदाअयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और मणिरामदास छावनी के महंत नृत्यगोपाल दास जी महाराज के 87वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अयोध्या के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की मजबूत नींव पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प साकार हो रहा है। डबल इंजन की सरकार के प्रयासों से अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव की वापसी हो रही है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन अत्यंत अभिभूत करने वाला और आनंदमयी है। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे पूज्य महंत नृत्यगोपाल दास जी के जन्मदिवस समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। मैं उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों की दिव्य साधना और आशीर्वाद के कारण ही भारत नए भारत के रूप में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिना रुके और डिगे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री ने राम मंदिर आंदोलन और प्राण प्रतिष्ठा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद गत वर्ष 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आज रामदरबार और राम मंदिर में देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्य भी पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण सनातन धर्म की मजबूत नींव का प्रतीक है। उन्होंने काशी, महाकाल, केदारपुरी और सोमनाथ मंदिरों के सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि इन मंदिरों पर सनातन धर्म की मजबूत नींव टिकी है। इस नींव पर मजबूत और भव्य भारत का निर्माण हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने मणिरामदास छावनी के गौरवशाली इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी से 21वीं सदी तक, इस छावनी की 300 वर्षों की कठोर साधना का इतिहास रहा है। साक्षात माता जानकी ने इस परंपरा के संत को दर्शन दिए, जिसके कारण यह परंपरा फली-फूली। उन्होंने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास के नेतृत्व में राम जन्मभूमि आंदोलन को सफलता मिली और आज अयोध्या विश्व की सुंदरतम नगरी के रूप में विकसित हो रही है।
मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या में त्रेतायुगीन वैभव की वापसी हो रही है। रामायण में वर्णित चौड़ी सड़कों और बाग-उपवनों वाली अयोध्या आज साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलती थीं, लेकिन आज श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत होता है। उन्होंने अयोध्या के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आज सूर्यवंश की राजधानी अयोध्या देश की पहली सोलर सिटी बन चुकी है। राम की पैड़ी पर पहले काई जमी होती थी, लेकिन अब सरयू का जल स्वच्छ रहता है। पांच लाख श्रद्धालु एक साथ राम की पैड़ी में स्नान कर सकते हैं। नया घाट से गुप्तार घाट तक घाटों की नई शृंखला स्थापित हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर बोलते हुए कहा कि आज ही के दिन महाराज भगीरथ की तपस्या के फलस्वरूप देवनदी गंगा धराधाम पर अवतरित हुई थीं। मां गंगा हमारी मुक्ति और भुक्ति का कारक हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि अयोध्या में सरयू के जल को स्वच्छ रखने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के आधुनिक विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बन चुका है। माता शबरी के नाम पर भोजनालय, निषादराज के नाम पर यात्री विश्रामालय और महर्षि वशिष्ट, विश्वामित्र व तुलसीदास के मंदिरों का निर्माण हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि परिसर में सभी दिव्य विभूतियों के विग्रह स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने गिद्धराज जटायू की भव्य मूर्ति के स्थापना का उल्लेख करते हुए कहा कि खानपान और पर्यावरणीय बदलाव के कारण गिद्धों की प्रजातियां समाप्त हो रही हैं। गिद्ध मानवता के लिए उपकारी हैं। माता सीता के अपहरण के समय जटायू ने रावण से लोहा लिया था। इसीलिए राम जन्मभूमि पर उनकी भव्य मूर्ति स्थापित की गई है। उन्होंने गोरखपुर में जटायू संरक्षण केंद्र की स्थापना का भी जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के सौंदर्यीकरण और हनुमत मंडपम के निर्माण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी आज भव्य रूप ले चुकी है। इसके लिए मंदिर से जुड़े सभी संतों का विशेष आभार। उन्होंने कहा कि पूज्य संतों के आशीर्वाद से अयोध्या में आने वाले सभी श्रद्धालु अपनी धार्मिक पिपासा को शांत कर रहे हैं। कार्यक्रम में रामकृष्णाचार्य जी महाराज, कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, जगद्गुरु सतुआ बाबा स्वामी संतोषाचार्य जी महाराज, डांडिया पीठाधीश्वर महंत गिरीश दास, पत्थर मंदिर पीठाधीश्वर महंत मनीष दास,अनंत देवगिरी, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, सहित कई संतजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।