Thursday 5th of November 2026

ब्रेकिंग

श्रीराम एवं मां सीता को परमाराध्य एवं उनके दूत हनुमान जी को परमाचार्य के रूप में स्वीकृत- शिरोधार्य

दिगंबर अखाड़ा में हुतात्मा कारसेवक स्मृति सभा का भव्य आयोजन, चंपत राय बोले- 500 वर्षों के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान

भक्ति आंदोलन मंच न्यास का विस्तार, महंत परशुराम दास बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बाल योगी रामदास को प्रदेश की कमान

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

कंचन भवन पीठाधीश्वर ने गरीब असहाय बेटी का किया कन्यादान  : कंचन भवन पीठाधीश्वर समाजसेवी महंत विजय दास महाराज ने निभाई पिता की भूमिका

कंचन भवन पीठाधीश्वर ने गरीब असहाय बेटी का किया कन्यादान 

कंचन भवन पीठाधीश्वर समाजसेवी महंत विजय दास महाराज ने निभाई पिता की भूमिका

अयोध्या। धार्मिक नगरी अयोध्या में रविवार को समाज और मानवता के लिए प्रेरणा देने वाला बन गया जब कंचन भवन पीठाधीश्वर समाजसेवी महंत विजय दास महाराज ने असहाय बेटी वंदना का विवाह संपन्न कराकर पिता का कर्तव्य निभाया और समाज को यह संदेश दिया कि “अनाथ या असहाय बेटियां अकेली नहीं हैं, उनके पीछे पूरा समाज और धर्मगुरु खड़े हैं।” यह भावुक और प्रेरणादायक विवाह समारोह श्री हनुमानगढ़ी देवकली स्थित श्री अष्टभुजी दुर्गा मंदिर में हुआ। वंदना निवासी सोनवर्षा जिला बस्ती का विवाह राकेश निवासी ककरहा,देवकली, अयोध्या के साथ संपन्न हुआ। महंत विजय दास ने स्वयं पिता बनकर कन्यादान किया और वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके जीवन में सुख-समृद्धि की मंगलकामनाएँ दीं।

कन्यादान के दौरान भावुक होते हुए महंत विजय दास ने कहा “बेटी का विवाह पिता का सबसे बड़ा कर्तव्य होता है। असहाय वंदना का पिता बनकर आज मैंने यह कर्तव्य निभाया है। समाज को चाहिए कि हर बेटी को अपनी बेटी समझकर उसका सहारा बने। यही सच्ची सेवा और सबसे बड़ा धर्म है।“ विवाह में उपस्थित साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने महंत विजय दास महाराज के इस कदम को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया। सभी ने माना कि यह कार्य समाज में नई सोच और सकारात्मकता का संदेश देगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के साथ-साथ महंत विजय दास समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के लिए भी जाने जाते हैं। वे समय-समय पर असहायों की मदद करते हैं और जरूरतमंदों को संबल प्रदान करते हैं। असहाय बेटी का कन्यादान कर उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि संत सिर्फ मंदिरों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी के पिता और हर असहाय का सहारा होते हैं। इस मौके पर नरेंद्र बहादुर सिंह काका विश्वनाथ सिंह मुन्ना सिंह पहलाद सिंह मोनू सिंह एसपी सिंह संजय यादव आदित्य पांडे मनोज श्रीवास्तव जेके सिंह पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह बिसेन आदि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें