: 2022 में पूर्ण बहुमत से बनेगी सपा सरकार: बालयोगी
Fri, Dec 17, 2021
योगी सरकार ने रामनगरी में जितने सपने दिखाए वें एक भी पूरे नहीं हुए 5 साल केवल झूठ बोलने में निकल गया
कहा हर नौजवान, किसान, मजदूर भाजपा सरकार से परेशान, महंगाई चरम पर व अपराधी बेलगाम हैं
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने चाचा शिवपाल यादव से 2022 विधानसभा चुनाव में गठबंधन पर चर्चा करने उनके घर पहुंचे और जैसे ही यह खबर समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ श्री राम नगरी में समाजवादी समर्थक संतों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सभी ने एक स्वर से कहा कि अब 2022 में सपा की सरकार बनने से कोई ताकत रोक नहीं सकती। करतलिया बाबा आश्रम के महंत बाल योगी रामदास जी महाराज ने कहा योगी सरकार की नाकामियों जनता के सर चढ़कर बोल रही थी चाचा और भतीजे का गठबंधन सोने पर सुहागे का काम करेगा। आनेवाले समय में समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी।उन्होंने कहा कि जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा के नेता मस्त हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार की अंतिम दौर में शिलान्यास का अंबार लग गया है। जिस जिले में देखिए उसी जिले में करोड़ों का शिलान्यास किया जा रहा है आखिर यह शिलान्यास पहले क्यों नहीं हुआ भाजपा ने वही काम पूरे किए जो समाजवादी पार्टी ने शिलान्यास किए थे। पूरे प्रदेश को छोड़ दिया जाए रामनगरी में भी जितने सपने दिखाए गए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए 5 साल केवल झूठ बोलने में निकल गया अब झूठा शिलान्यास करके जनता को 5 साल के चक्कर में भारतीय जनता पार्टी और फंसाना चाहती है लेकिन अब जनता समझदार हो गई है।उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के किए गए कार्यों के दम पर सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। करतलिया बाबा आश्रम के महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का हर नौजवान, किसान, मजदूर भाजपा सरकार से परेशान है। महंगाई चरम पर है। अपराधी बेलगाम हैं। विकास का कोई भी कार्य दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि गुमराह होने से बचें। क्योंकि आने वाले समय में यूपी की जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएगी।
: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री ने लिया श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज का आशीर्वाद
Thu, Dec 16, 2021
अयोध्या। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में पहुंचे वर्तमान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविद्र पुरी ने रामनगरी के प्रधानतम पीठ के शीर्ष श्रीमहंत पूर्व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत ज्ञान दास जी महाराज का लिया आशीर्वाद। महंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्ताराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास जी महाराज ने बताया कि महंत नरेंद्र गिरि के आकस्मिक निधन के बाद अखाड़ा परिषद का पद खाली हुआ था और वर्तमान में महंत श्री रविंद्र पुरी जी को अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामनगरी अयोध्या में पहुंचे अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी और महामंत्री राजेंद्र दास का आगमन हुआ। नवनियुक्त दोनों महाराज जी ने हनुमानगढ़ी पहुंचकर श्री महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने दोनों लोगों को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर महंत मुरली दास जी महाराज, पुजारी हेमंत दास मौजूद रहें।ज्ञातव्य है महंत श्री रविन्द्रपुरी जी महाराज हरिद्वार के कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महंत रविंद्र पुरी महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव हैं। 35 साल पहले संन्यास लेकर वे महानिर्वाणी अखाड़े में शामिल हुए थे। रविंद्र पुरी जी 1998 के कुंभ मेले के बाद अखाड़े की कार्यकारिणी में शामिल हुए। 2007 में उन्हें अखाड़े का सचिव बनाया गया था।
श्रीमहंत ज्ञान दास जी महाराज से आशीर्वाद लेते अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व महामंत्री
: सनकादिक आश्रम के महंत बने संतोष दास,रामनगरी के संतो ने दिया कंठी चद्दर
Thu, Dec 16, 2021
गुरु भगवान द्वारा जो भी सेवाएं आश्रम में चल रही थी सुचार रूप से चलती रहेगी,गुरु भाई को संरक्षण देता रहूंगा: महंत संतोष दास
सनकादिक आश्रम के महंताई समारोह में शामिल रामनगरी के संत धर्माचार्य
महंत संतोष दास को कंठी चद्दर देते बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य,, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास
महंत संतोष दास का अभिषेक करते बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य,, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम के महंत कन्हैया दास जी महाराज का साकेतवास 3 दिसंबर को हो गया था। जिसका अंतिम संस्कार सनातन वैष्णव परंपरा के अनुसार संतोष दास जी महाराज ने किया था। गुरुवार 16 दिसंबर को महंत कन्हैया दास के तेरहवीं संस्कार पर रामानंदी वैष्णो परंपरा के अनुसार अयोध्या के संतों महंतों ने महंत कन्हैया दास शिष्य राम उदार दास मंदिर ठाकुर राम जानकी सनकादिक आश्रम मोहल्ला रामकोट का महंत संतोष दास जी महाराज को कंठी चद्दर और तिलक देकर साकेत वासी महंत कन्हैया दास जी महाराज का उत्तराधिकारी महंत बना दिया। महंत कन्हैया दास से संबंधित सभी स्थानों पर महंत संतोष दास जी महाराज का अधिकार होगा।महंत बनने के बाद संतोष दास जी महाराज ने बताया कि गुरु महाराज श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाते रहे और उनके रहते ही मंदिर का फैसला आ गया मंदिर निर्माण प्रारंभ हो गया बस इतना ही कष्ट है कि ठाकुर जी को गुरुदेव भगवान भव्य मंदिर में नहीं देख सके। मैं श्री गुरु भगवान और दादा गुरु भगवान द्वारा जो भी सेवाएं आश्रम में चल रही थी सुचार रूप से चलेंगी और जितने भी हमारे गुरु भाई है उनको भी मैं गुरु महाराज की तरह से ही अपना संरक्षण देता रहूंगा। महंत कन्हैया दास के शिष्य मनीष दास व अमरदास को अधिकारी बनाया गया। महंताई समारोह में मुख्य रूप से चक्रवर्ती सम्राट दशरथ राज महल बड़ास्थान के महंत बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य ,मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता हनुमानगढ़ी के महंत गौरी शंकर दास , संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, संकट मोचन सेना के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत दास ,बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश कुमार दास,महंत राजूदास , महंत अर्जुनदास , महंत जयराम दास अधिकारी राम उजागर दास महंत राम केवल दास महंत राम मिलन दास विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र सिंह पंकज विभीषण कुंड पार्षद प्रतिनिधि घनश्याम दास हनुमानगढ़ी के पुजारी रामकोट वार्ड के पार्षद रमेश दास विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा सहित सैकड़ों संत महंत उपस्थित रहे।